Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

रोहतक में अभय चौटाला का पलटवार, पूर्व IPS पर गंभीर आरोप

रोहतक |  रोहतक में पत्रकारों से बातचीत के दौरान इनेलो सुप्रीमो अभय सिंह चौटाला ने पूर्व IPS अधिकारी द्वारा लगाए गए आरोपों को सिरे से खारिज किया। उन्होंने कहा कि यह उनके खिलाफ रची गई “बदनाम करने की साज़िश” है और इस मामले में उन्होंने कानूनी नोटिस तैयार करवाया है।

अभय चौटाला ने कहा कि जिस अधिकारी को ईमानदार बताया जा रहा है, उसकी नौकरी समाप्त होना कई सवाल खड़े करता है। उन्होंने यह भी कहा कि अधिकारी की पत्नी, जो मजिस्ट्रेट थीं, उन्हें भी हाईकोर्ट ने पद से हटाया था। “यदि सब कुछ सही था, तो सेवा क्यों गई?”—अभय ने सवाल उठाया।

सोशल मीडिया पर लगाए आरोपों पर भी प्रतिक्रिया

चौटाला ने कहा कि सोशल मीडिया पर “अधूरी और भ्रामक क्लिप्स” साझा करने वालों को भी इसका सबक मिलना चाहिए। उन्होंने दो टूक कहा कि या तो वे सार्वजनिक रूप से माफी मांगें, नहीं तो कोर्ट में अपने आरोप साबित करें। उन्होंने चेतावनी दी कि “अगर अदालत में आरोप सिद्ध नहीं हुए, तो क़ानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा।”

“25 सितंबर के बाद कुछ लोग सक्रिय हुए”

अभय चौटाला का कहना है कि 25 सितंबर के बाद कुछ व्यक्तियों ने उनके खिलाफ जानबूझकर अभियान चलाया है—कभी महम कांड का मुद्दा उठाया जाता है, तो कभी दूसरे मामलों का। उन्होंने कहा कि अब उन्होंने ऐसे लोगों के खिलाफ कानूनी प्रक्रिया शुरू करने का निर्णय ले लिया है।

विपक्षी दल मिलकर रोकने की कोशिश कर रहे हैं”

चौटाला ने आरोप लगाया कि कांग्रेस, भाजपा और जेजेपी उन्हें राजनीतिक रूप से रोकने की रणनीति बना रही हैं। उन्होंने कहा कि पहले भी ऐसा हुआ है और अब भी सभी दल एकजुट होकर उनके खिलाफ माहौल बनाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि वे इससे विचलित नहीं होंगे और “कानून के दायरे में रहकर” जवाब देते रहेंगे।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Summer Express - हिमाचल के CBSE स्कूलों में फीस ढांचे में बदलाव की तैयारी, सरकार सख्त

चार दिवसीय दौरे पर हमीरपुर पहुंचेंगे मुख्यमंत्री सुक्खू, करोड़ों की विकास योजनाओं को देंगे सौगात

Summer express/ हमीरपुर,अरविंद-:मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू 12 अगस्त से चार दिवसीय हमीरपुर दौरे पर रहेंगे।मुख्यमंत्री 12 अगस्त की शाम हमीरपुर पहुंचेंगे, जबकि 13, 14 और 15 अगस्त को विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। इस दौरान कई महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास किए जाएंगे।उपायुक्त गंधर्व राठौर ने बताया कि मुख्यमंत्री 13 अगस्त को...

चिंतपूर्णी श्रावण मेले में ट्रैफिक व्यवस्था कड़ी, 13 से 21 अगस्त तक मंदिर क्षेत्र में वाहनों की एंट्री बंद

Summer express/ऊना, राकेश-:श्री माता चिंतपूर्णी मंदिर में 13 से 21 अगस्त तक आयोजित होने वाले श्रावण मेले को लेकर प्रशासन ने यातायात और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विस्तृत ट्रैफिक प्लान जारी किया है। मेले के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए मंदिर क्षेत्र में वाहनों की आवाजाही नियंत्रित करने...

जैसलमेर में स्कूली बच्चों से भरी बस में लगी भीषण आग, चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

Summer express, जैसलमेर। जिले में मंगलवार सुबह स्कूली बच्चों को लेकर जैसलमेर जा रही एक बस में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। हादसा धउवा गांव के पास हुआ। बस में एसएम पब्लिक स्कूल के एक दर्जन से अधिक बच्चे सवार थे। बस के अगले हिस्से से धुआं उठता देखकर चालक ने तत्काल वाहन...

पंजाब में मानसून पड़ा कमजोर: 10 अगस्त तक सामान्य से 35% कम बारिश, तीन जिलों में बारिश का अलर्ट

Summer express, अमृतसर। पंजाब में मानसून की सक्रियता फिलहाल कमजोर बनी हुई है। प्रदेश में 1 जून से 10 अगस्त तक सामान्य के मुकाबले करीब 35 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार इस अवधि में पंजाब में 181.2 मिलीमीटर बारिश हुई, जबकि सामान्य तौर पर 279.1 मिलीमीटर बारिश...

लैंडस्लाइड के कारण मंडी-कुल्लू हाईवे और वैकल्पिक मार्ग यातायात के लिए बंद

बीती रात से हो रही बारिश के कारण जगह-जगह हुए हैं लैंडस्लाइड Summer express/मंडी, धर्मवीर-:बीती रात से जिला भर में हो रही बारिश के कारण मंडी-कुल्लू नेशनल हाईवे और वैकल्पिक मार्ग यातायात के लिए बंद हो गए हैं। इसके साथ मंडी से जोगिंद्रनगर के लिए जाने वाला मार्ग भी उरला के पास लैंडस्लाइड के कारण...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.