Facebook-f Youtube X-twitter

जोरावर स्टेडियम में पेंशनर्स का हल्ला बोल, विधानसभा की ओर बढ़ने से पुलिस ने रोका


जोरावर स्टेडियम में पेंशनर्स का हल्ला बोल, विधानसभा की ओर बढ़ने से पुलिस ने रोका

Dharamshala, Rahul-:धर्मशाला के तपोवन स्थित विधानसभा परिसर में चल रहे शीतकालीन सत्र के तीसरे दिन पेंशनर संघ की रैली ने माहौल गर्मा दिया। हिमाचल प्रदेश के विभिन्न जिलों से हजारों की संख्या में पहुंचे पेंशनर संघ के सदस्यों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। पुलिस ग्राउंड से शुरू हुई रैली जोरावर स्टेडियम तक पहुंची, जहां पुलिस द्वारा लगाए गए बैरिकेड्स ने पेंशनरों की राह रोक दी। इसी दौरान पेंशनर संघ ने बैरिकेड हटाने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने उन्हें आगे बढ़ने नहीं दिया।

इसी बीच नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर का काफिला भी विधानसभा की ओर बढ़ रहा था। पेंशनर संघ के सदस्यों ने उनका वाहन रोक लिया और अपनी मांगें उनके सामने रखीं। स्थिति को देखते हुए जयराम ठाकुर को अपनी गाड़ी छोड़कर बैरिकेड पार कर पैदल ही विधानसभा परिसर की ओर जाना पड़ा। उन्होंने पेंशनरों को आश्वासन दिया कि उनकी मांगों को सदन में मजबूती से उठाया जाएगा, लेकिन इसके बावजूद पेंशनर संघ के लोगों ने उनका वाहन आगे नहीं बढ़ने दिया और नारेबाजी जारी रखी।पेंशनर संघ की मुख्य मांगों में डीए की लंबित किश्तें, चिकित्सा प्रतिपूर्ति और अन्य भत्तों का भुगतान शामिल है, जो लंबे समय से रुके हुए हैं। पेंशनर्स का कहना है कि महंगाई बढ़ने के बावजूद उन्हें राहत नहीं मिल रही है और सरकार उनकी आवाज सुनने से बच रही है।

सुरक्षा दृष्टि से विधानसभा की ओर जाने वाले मार्ग पर कड़ी बंदोबस्त किया गया था। पुलिस ने किसी भी पेंशनर को विधानसभा परिसर की ओर बढ़ने की अनुमति नहीं दी। हालांकि, स्थिति को नियंत्रित करते हुए प्रशासन ने पेंशनर संघ के दो–तीन प्रतिनिधियों को मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से मुलाकात के लिए विधानसभा परिसर में भेजा, जहां उन्हें अपनी बात सरकार के समक्ष रखने का अवसर दिया गया।जोरावर स्टेडियम में घंटों तक चले प्रदर्शन के कारण क्षेत्र में यातायात भी प्रभावित रहा। पेंशनर संघ ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई तो वे आंदोलन को और तेज करेंगे।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चिप्स के पैकेट में कीड़े मिलने से मचा हड़कंप, खाद्य सुरक्षा विभाग जांच में जुटा

हमीरपुर- :हमीरपुर जिले के उपमंडल नादौन में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक सीलबंद चिप्स के पैकेट के अंदर कीड़े पाए गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग तुरंत हरकत में आ गया है और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच प्रक्रिया शुरू करने...

अब आप पैराशूटी नेताओं के सहारे नहीं लड़ेगी चुनाव,पार्टी विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ता उतरेंगे मैदान में 

मंडी, धर्मवीर-:पिछले विधानसभा चुनावों से सबक लेते हुए आम आदमी पार्टी ने 2027 के विधानसभा चुनावों में पैराशूटी नेताओं की जगह पार्टी की विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ताओं को चुनावी मैदान मे उतारने का फैसला लिया है । मंडी में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान आप प्रदेश सह प्रभारी सुरेंद्र पंडित ने बताया कि इन दिनों...

रावी नदी का कटाव बढ़ा, बड़ा भंगाल गांव और हेलीपैड पर संकट गहराया

कांगड़ा-जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल में रावी नदी का बढ़ता कटाव अब गंभीर चिंता का विषय बनता जा रहा है। गांव के साथ-साथ हेलीपैड पर भी खतरा मंडराने लगा है, लेकिन अब तक किसी ठोस बचाव कार्य की शुरुआत नहीं हो पाई है। स्थानीय ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि बरसात से...

कुल्लू में कूड़ा डंपिंग साइट को लेकर बढ़ा विरोध, समाधान न हुआ तो चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

कुल्लू,17 अप्रैल -:नगर परिषद कुल्लू के वार्ड नंबर 3 में स्थित कूड़ा डंपिंग साइट को हटाने की मांग अब तेज हो गई है। स्थानीय निवासियों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा से मिला और समस्या के जल्द समाधान की मांग रखी। लोगों का कहना है कि शहर के बीचों-बीच, सरवरी नदी के पास बनाई...

20 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम रहेगा खराब, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना

शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में अप्रैल का आधा महीना बीत जाने के बावजूद मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 17 से 19 अप्रैल के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.