Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हरियाणा लक्ष्य 2047: बड़े पैमाने पर रोजगार और आर्थिक विस्तार

चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने राज्य के दीर्घकालिक विकास की दिशा तय करते हुए ‘विजन डॉक्यूमेंट–2047’ जारी कर दिया है। इस महत्वाकांक्षी योजना के तहत प्रदेश ने 50 लाख नए रोजगार सृजित करने और एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था विकसित करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। सरकार का फोकस शिक्षा, कृषि, स्वास्थ्य, तकनीक, नवाचार और स्टार्टअप इकोसिस्टम को मजबूत बनाने पर है।

विजन डॉक्यूमेंट–2047: राज्य के विकास की ब्लूप्रिंट तैयार

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में तैयार यह डॉक्यूमेंट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘विकसित भारत 2047’ विजन के अनुरूप बनाया गया है। इसका उद्देश्य हरियाणा को आत्मनिर्भर, रोजगार-संपन्न, तकनीक-समर्थ और पर्यावरण-अनुकूल राज्य बनाना है।

राज्य सरकार ने इसके क्रियान्वयन के लिए ‘मिशन हरियाणा–2047’ नाम से एक उच्च स्तरीय टास्क फोर्स गठित की है। यह टास्क फोर्स प्रदेश की आर्थिक वृद्धि, रोजगार सृजन, और भविष्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर कार्य करेगी।

मुख्य लक्ष्य: 50 लाख रोजगार और 1 ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था

विजन डॉक्यूमेंट के अनुसार:

  • 50 लाख युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने का लक्ष्य
  • हरियाणा की अर्थव्यवस्था को 1 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंचाना
  • स्टार्टअप और नवाचार को बढ़ावा देने के लिए व्यापक रणनीति
  • तकनीकी विकास के लिए नए विभाग और नीतियों की स्थापना

सरकार ने बताया कि रोजगार वृद्धि और स्टार्टअप विस्तार के लिए हरियाणा वेंचर कैपिटल फंड और 2,000 करोड़ रुपये का फंड ऑफ फंड्स विकसित किया जाएगा। यह युवाओं को वित्तीय सहयोग, इन्फ्रास्ट्रक्चर, मेंटरशिप और अवसर उपलब्ध कराएगा।

तकनीक और भविष्य की स्किल्स पर फोकस

हरियाणा को भविष्य सक्षम राज्य बनाने के लिए सरकार ने ‘डिपार्टमेंट ऑफ फ्यूचर’ की स्थापना की है। यह विभाग आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, क्वांटम कंप्यूटिंग, रोबोटिक्स, साइबर सुरक्षा और नई तकनीकों के उपयोग को बढ़ावा देगा।

  • विश्व बैंक की मदद से ‘हरियाणा AI मिशन’ तैयार
  • उभरती टेक्नोलॉजी में युवाओं को प्रशिक्षण
  • उद्योग और शिक्षा जगत के बीच सहयोग को बढ़ावा

सामाजिक और अवसंरचना विकास पर जोर

विजन डॉक्यूमेंट में सामाजिक क्षेत्र से जुड़े कई महत्वपूर्ण लक्ष्यों को भी शामिल किया गया है:

  • शिशु मृत्यु दर में तेज कमी—SDG-3 के अनुरूप
  • हर परिवार को पाइप्ड जल कनेक्शन का लक्ष्य
  • 100% कचरा प्रबंधन और रीसाइक्लिंग
  • हवा की गुणवत्ता सुधारकर प्रदूषण मुक्त वातावरण
  • ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों को संतुलित विकास के साथ जोडऩे की योजना

मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा में उद्योगों के लिए अनुकूल माहौल और निवेश आकर्षित करने की व्यापक संभावनाएं मौजूद हैं। यह विजन डॉक्यूमेंट इन्हीं संभावनाओं को मजबूत दिशा देगा।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

अमित शाह बोले- नशामुक्त पुलिस यूनिट बनेगा चंडीगढ़; 2100 से अधिक एआइ कैमरे लगाने की तैयारी, पुलिस बेड़े में 154 नए वाहन शामिल

मोनिका रावत /चंडीगढ़। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि नई न्याय संहिताओं को प्रभावी ढंग से लागू कर चंडीगढ़ पुलिस ने देश के सामने उदाहरण पेश किया है। पुलिस ने करीब 85 प्रतिशत मामलों में दोषसिद्धि हासिल की है और औसतन 140 दिनों में न्यायिक प्रक्रिया पूरी कर आरोपितों को सजा...

लवी मेले की सांस्कृतिक संध्याओं के लिए 4 नवंबर से शुरू होंगे कलाकारों के ऑडिशन

रामपुर कॉलेज में सुबह 11 से शाम 4 बजे तक चलेगी चयन प्रक्रिया Summer express/शिमला-: अंतर्राष्ट्रीय लवी मेला-2026 की सांस्कृतिक संध्याओं में अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका पाने के लिए स्थानीय एवं उभरते कलाकारों को ऑडिशन से गुजरना होगा। मेला कमेटी की ओर से 4 से 6 नवंबर तक राजकीय महाविद्यालय रामपुर बुशहर के सभागार...

त्रियुंड में अवैध कब्जों पर वन विभाग सख्त, 15 दिन चलेगा विशेष अभियान

Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला-:धर्मशाला के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल त्रियुंड में बढ़ती अनधिकृत गतिविधियों और अवैध कब्जों पर वन विभाग ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। पर्यटन की आड़ में ट्रैक के आसपास किए जा रहे अतिक्रमण को हटाने के लिए विभाग ने कार्रवाई तेज कर दी है। अस्थायी शेड और मैगी पॉइंट्स बनाकर सरकारी...

पहाड़ी दिवस पर लोक संस्कृति और साहित्य का संगम, लोकगाथाओं पर आधारित प्रस्तुतियों ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध

Summer express/शिमला-: भाषा एवं संस्कृति विभाग, हिमाचल प्रदेश की ओर से रविवार को गेयटी थियेटर, शिमला में राज्य स्तरीय पहाड़ी दिवस समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में पहाड़ी भाषा, साहित्य और लोक संस्कृति की समृद्ध विरासत की झलक देखने को मिली। कवि सम्मेलन और पारंपरिक लोकगाथाओं पर आधारित सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम को यादगार...

बीड़ बिलिंग और इंद्रूनाग में खराब मौसम में उड़ान भरने पर रोक, नियम तोड़े तो रद्द होगा लाइसेंस

Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला-:कांगड़ा जिला की प्रमुख पैराग्लाइडिंग साइट बीड़ बिलिंग और इंद्रूनाग में सुरक्षा नियमों को लेकर प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। खराब मौसम के बावजूद उड़ान भरने वाले पायलटों पर अब कड़ी कार्रवाई होगी। नियमों की अनदेखी करने पर न केवल पायलट का लाइसेंस रद्द हो सकता है, बल्कि संबंधित ऑपरेटर की...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.