Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हरियाणा सरकार ने 5 विभागों की कार्यप्रणाली सुधारने का शुरू किया मूल्यांकन

चंडीगढ़ |  हरियाणा सरकार और कर्मचारियों से जुड़े संगठनों के बीच तय फार्मूले के तहत सरकारी अधिकारियों-कर्मचारियों की कार्यप्रणाली की समीक्षा का काम तेज हो गया है। सूत्रों के अनुसार, राज्य के सभी जिलों की ग्रीवेंस कमेटियों की पहली फीडबैक रिपोर्ट सरकार तक पहुंच गई है।

रिपोर्ट में पांच बड़े विभागों के कामकाज को बेहद खराब बताया गया है। इसमें कहा गया है कि कुछ अधिकारी न केवल जनता की समस्याओं को गंभीरता से नहीं लेते बल्कि फाइलों को बिना कारण लंबित रखते हैं। संबंधित अधिकारियों के नाम सरकार ने गोपनीय रखे हैं, लेकिन संकेत हैं कि सरकार जल्द ही ऐसे अफसरों और कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर सकती है।

मुख्यमंत्री नायब सैनी ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए अपने कार्यालय को निर्देश दिए हैं कि ऐसे अधिकारियों का विस्तृत फीडबैक लिया जाए और आवश्यक हो तो उनकी संपत्ति की जांच भी की जाए। जरूरत पड़ने पर इन अफसरों का तबादला भी किया जा सकता है।

रिपोर्ट में इन 5 विभागों पर विशेष फोकस

गिरेवेंस कमेटी की रिपोर्ट में जिन विभागों को सबसे ज्यादा शिकायतों के लिए जिम्मेदार ठहराया गया है, वे हैं:

  1. गृह विभाग (पुलिस)
  2. ऊर्जा विभाग
  3. कृषि विभाग
  4. स्वास्थ्य विभाग
  5. राजस्व विभाग

सबसे अधिक शिकायतें पुलिस विभाग के खिलाफ दर्ज की गई हैं। रिपोर्ट में बताया गया है कि पुलिस विभाग में करीब तीन दर्जन अधिकारियों के नाम शामिल हैं, जिन पर लापरवाही और फाइलें अटकाने के आरोप हैं। वर्तमान कार्यकाल में गृह विभाग खुद मुख्यमंत्री नायब सैनी के पास है।

राजस्व विभाग, जिसे मंत्री विपुल गोयल देख रहे हैं, में भी इतनी ही संख्या में लापरवाह अधिकारी—कर्मचारी चिन्हित किए गए हैं। कृषि और स्वास्थ्य विभाग में भी दर्जनों अधिकारियों की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में पाई गई है। सरकार अब इन रिपोर्ट्स के आधार पर बड़े स्तर पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की तैयारी कर रही है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सिरसा नदी प्रदूषण मामले में एनजीटी ने दिखाई सख्ती

समर न्यूज। रोपड़ राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने हिमाचल प्रदेश की सिरसा नदी में कथित प्रदूषण और उसके पंजाब के रोपड़ क्षेत्र में सतलुज पर पड़ रहे असर का संज्ञान लिया है। अधिकरण ने मामले को पर्यावरणीय मानकों के अनुपालन से जुड़ा गंभीर मुद्दा मानते हुए हिमाचल प्रदेश और हरियाणा समेत संबंधित पक्षों को नोटिस...

कमाई ही नहीं, अपने पैसों की समझ भी जरूरी

महिलाओं के लिए वित्तीय स्वतंत्रता की पहली सीढ़ी है अपने आर्थिक फैसलों की समझ समर न्यूज | चंडीगढ़ हममें से बहुत-सी महिलाएं घर का बजट संभालती हैं, बच्चों की फीस से लेकर राशन और बिजली के बिल तक का हिसाब रखती हैं, नौकरी करती हैं और परिवार की जरूरतों को प्राथमिकता देती हैं। लेकिन जब...

मोहाली की टूटी सड़कों ने विकास के दावों पर खड़े किए सवाल: बेदी

{सर्दी से पहले सभी खराब सड़कों की मरम्मत की मांगगुरशरण सिंह | मोहालीसमर न्यूज मोहाली नगर निगम के पूर्व डिप्टी मेयर कुलजीत सिंह बेदी ने शहर की बदहाल सड़कों को लेकर पंजाब सरकार, गमाडा और नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने मांग की है कि सर्दी शुरू होने से पहले शहर की...

कुंभड़ा में जल्द बनेगा खेल स्टेडियम: मेयर समाणा

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूज मोहाली नगर निगम के मेयर सरबजीत सिंह समाणा ने कहा है कि गांव कुंभड़ा में जल्द ही खेल स्टेडियम का निर्माण करवाया जाएगा। उन्होंने यह घोषणा गांव में आयोजित विशाल कुश्ती दंगल के दौरान की, जहां वे खिलाड़ियों और आयोजकों का उत्साह बढ़ानेपहुंचे थे।मेयर समाणा ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत...

पानी की समस्या लेकर नगर परिषद पहुंचे वार्ड आठ के लोग, जांच में अवैध निकले कनेक्शन

{प्रधान ने दी राहत, बोले- कनेक्शन लीगल करवाएं, पानी की कमी नहीं आने देंगे : विर्कगुरमीत सिंह | जीरकपुरसमर न्यूज नगर परिषद जीरकपुर के वार्ड नंबर 8 स्थित अंबेडकर कॉलोनी के निवासियों ने इलाके में पीने के पानी की समस्या को लेकर शुक्रवार को नगर परिषद कार्यालय में पहुंचकर अपनी शिकायत दर्ज कराई।पार्षद निर्मला गौतम...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.