Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

रोहतक: IPS वाई पूरन गनमैन सुशील कुमार पर चार्जशीट

रोहतक |  रोहतक पुलिस ने दिवंगत IPS वाई पूरन कुमार के गनमैन EASI सुशील कुमार के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी है। सुशील कुमार पर एक शराब ठेकेदार से ₹2.5 लाख की रिश्वत मांगने का आरोप है। चार्जशीट अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश कपिल राठी की कोर्ट में पेश की गई है।

पुलिस के अनुसार, शिकायतकर्ता द्वारा रिकॉर्ड की गई ऑडियो सैंपल की फोरेंसिक जांच में आवाज का मिलान सुशील कुमार से हुआ, जिससे रिश्वत मांगने की पुष्टि हुई। कॉल डिटेल्स और वीडियो फुटेज से भी यह पता चला कि सुशील कुमार IG वाई पूरन कुमार और कई SHO के संपर्क में था।

चार्जशीट की मुख्य बातें:

  • 17 पेज की चार्जशीट में बताया गया कि सुशील कुमार ने कई मोबाइल फोन का इस्तेमाल कर मंथली रिश्वत की।
  • फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) की रिपोर्ट में शिकायतकर्ता की रिकॉर्ड की गई आवाज का मेल मिला।
  • वीडियो फुटेज से शराब ठेकेदार के कार्यालय में सुशील कुमार की उपस्थिति साबित हुई।
  • सुशील कुमार ने अपने नाम को सर्किट हाउस के कमरे में रीडर महेश कुमार के नाम से बदल लिया था।
  • आरोपों में एक्सटॉर्शन, सबूत मिटाने और भ्रष्टाचार अधिनियम शामिल हैं।

पृष्ठभूमि:

एफआईआर नंबर 319 अर्बन एस्टेट थाने में दर्ज की गई थी। शराब कारोबारी प्रवीण बंसल ने 6 अक्टूबर 2025 को शिकायत दर्ज करवाई थी कि सुशील कुमार ने उन्हें मंथली ₹2.5 लाख रिश्वत देने के लिए दबाव डाला। बता दें कि IPS वाई पूरन कुमार ने 7 अक्टूबर को चंडीगढ़ स्थित अपने आवास पर सुसाइड किया था। इसके बाद 14 अक्टूबर को ASI संदीप लाठर ने भी सुसाइड किया।

अगली सुनवाई:

इस मामले में 5 दिसंबर 2025 को एडिशनल सेशन जज कपिल राठी की कोर्ट में सुनवाई होगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

रात में पुलिस का एक्शन: फेज-3B2, CP मॉल और फेज-10 मार्केट में चेकिंग

SHO फेज-1 मटौर समेत कई थाना प्रभारियों ने संभाला मोर्चा, संदिग्ध लोगों और वाहनों की जांच मोहाली। शहर में रात के समय कानून-व्यवस्था बनाए रखने और असामाजिक तत्वों पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस ने शुक्रवार रात विभिन्न इलाकों में विशेष चेकिंग अभियान चलाया। SHO फेज-1 मटौर की अगुवाई में कई थाना प्रभारियों और पुलिस...

सिरसा नदी प्रदूषण मामले में एनजीटी ने दिखाई सख्ती

समर न्यूज। रोपड़ राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने हिमाचल प्रदेश की सिरसा नदी में कथित प्रदूषण और उसके पंजाब के रोपड़ क्षेत्र में सतलुज पर पड़ रहे असर का संज्ञान लिया है। अधिकरण ने मामले को पर्यावरणीय मानकों के अनुपालन से जुड़ा गंभीर मुद्दा मानते हुए हिमाचल प्रदेश और हरियाणा समेत संबंधित पक्षों को नोटिस...

कमाई ही नहीं, अपने पैसों की समझ भी जरूरी

महिलाओं के लिए वित्तीय स्वतंत्रता की पहली सीढ़ी है अपने आर्थिक फैसलों की समझ समर न्यूज | चंडीगढ़ हममें से बहुत-सी महिलाएं घर का बजट संभालती हैं, बच्चों की फीस से लेकर राशन और बिजली के बिल तक का हिसाब रखती हैं, नौकरी करती हैं और परिवार की जरूरतों को प्राथमिकता देती हैं। लेकिन जब...

मोहाली की टूटी सड़कों ने विकास के दावों पर खड़े किए सवाल: बेदी

{सर्दी से पहले सभी खराब सड़कों की मरम्मत की मांगगुरशरण सिंह | मोहालीसमर न्यूज मोहाली नगर निगम के पूर्व डिप्टी मेयर कुलजीत सिंह बेदी ने शहर की बदहाल सड़कों को लेकर पंजाब सरकार, गमाडा और नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने मांग की है कि सर्दी शुरू होने से पहले शहर की...

कुंभड़ा में जल्द बनेगा खेल स्टेडियम: मेयर समाणा

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूज मोहाली नगर निगम के मेयर सरबजीत सिंह समाणा ने कहा है कि गांव कुंभड़ा में जल्द ही खेल स्टेडियम का निर्माण करवाया जाएगा। उन्होंने यह घोषणा गांव में आयोजित विशाल कुश्ती दंगल के दौरान की, जहां वे खिलाड़ियों और आयोजकों का उत्साह बढ़ानेपहुंचे थे।मेयर समाणा ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.