Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

चीन और जापान से टक्कर: तेलंगाना राइजिंग 2047 का बड़ा विजन

नई दिल्ली | तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने सोमवार को एक अहम घोषणा करते हुए कहा कि राज्य अब अपने पड़ोसी राज्यों के बजाय एशियाई आर्थिक महाशक्तियों से प्रतिस्पर्धा करेगा। उन्होंने “तेलंगाना राइजिंग 2047” विजन डॉक्यूमेंट लॉन्च किया, जिसका उद्देश्य 2047 तक राज्य की अर्थव्यवस्था को 3 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंचाना है।

रेड्डी ने स्पष्ट किया कि तेलंगाना के मुख्य आर्थिक प्रतिद्वंदी चीन, जापान, सिंगापुर और दक्षिण कोरिया हैं, न कि आंध्र प्रदेश या तमिलनाडु। उन्होंने कहा, “हम भविष्य में बड़े पैमाने पर विदेशी निवेश (FDI) लाकर तेलंगाना को एशिया की शीर्ष इकॉनमिक हब बनाने की दिशा में काम करेंगे।”

तेलंगाना राइजिंग 2047’ के तीन मुख्य क्षेत्र

इस विजन डॉक्यूमेंट में तीन प्रमुख आर्थिक क्षेत्र निर्धारित किए गए हैं:

  1. CURE (Core Urban Region Economy): इस क्षेत्र को सर्विस सेक्टर का हब बनाया जाएगा। प्रदूषण फैलाने वाली उद्योगों को मुख्य शहरों से बाहर स्थानांतरित करने का प्लान है।
  2. PURE (Pery Urban Region Economy): बाहरी रिंग रोड और प्रस्तावित 360 किमी के रिंग रोड क्षेत्र में बड़ा आर्थिक इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित किया जाएगा। इसमें भारत फ्यूचर सिटी, ग्रीनफील्ड हाईवे, बुलेट ट्रेन नेटवर्क और मछलीपट्टनम पोर्ट के बेहतर कनेक्शन शामिल हैं।
  3. RARE (Rural Agriculture Regional Economy): ग्रामीण और कृषि क्षेत्र पर ध्यान केंद्रित करते हुए किसानों को राज्य की आर्थिक वृद्धि में सक्रिय भागीदार बनाया जाएगा।

रेड्डी ने कहा कि यह डॉक्यूमेंट नीति आयोग और आईएसबी जैसी संस्थाओं की मदद से तैयार किया गया है और इसे राज्यवासियों को पार्टनर के रूप में शामिल करते हुए तैयार किया गया है। यह योजना तेलंगाना को 2047 तक वैश्विक आर्थिक मानचित्र पर शीर्ष स्थान दिलाने की दिशा में एक ब्लूप्रिंट साबित होगी।

विजन डॉक्यूमेंट का आधिकारिक लॉन्च 8 और 9 दिसंबर को फ्यूचर सिटी में होने वाले ग्लोबल समिट में किया जाएगा, जिसमें दुनिया के शीर्ष नेता और निवेशक शामिल होंगे।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

वीबी-जी राम जी योजना पर सियासत तेज, जयराम ठाकुर ने सरकार पर लगाए भ्रामक प्रचार के आरोप

Summer express/शिमला,संजू -:प्रदेश में 1 जुलाई से लागू होने जा रही विकसित भारत रोजगार एवं आजीविका मिशन ग्रामीण (वीबी-जी राम जी) योजना को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने राज्य सरकार पर योजना को लेकर जनता के बीच भ्रम फैलाने और राजनीतिक कारणों से इसका विरोध...

अरुणाचल में बादल फटने से तबाही, पोटिन क्षेत्र अब भी राज्य के बाकी हिस्सों से कटा

summer express, ईटानगर | अरुणाचल प्रदेश के केयी पैन्योर जिले का पोटिन क्षेत्र 24 जून को हुई मूसलाधार बारिश, बादल फटने और उसके बाद आई विनाशकारी बाढ़ के कारण अब भी राज्य के अन्य हिस्सों से कटा हुआ है। प्राकृतिक आपदा के चलते पोसा गांव स्थित NEEPCO कॉलोनी में भारी तबाही मची, जिसमें पांच लोग...

लुधियाना में फैक्ट्री मालिक से 5 लाख की कथित ठगी, चार कारीगर बिहार फरार

Summer express, लुधियाना | लुधियाना में एक फैक्ट्री मालिक के साथ लाखों रुपये की कथित ठगी का मामला सामने आया है। आरोप है कि जैकेट निर्माण का काम लेने वाले चार कारीगर अग्रिम भुगतान के रूप में पांच लाख रुपये लेने के बाद काम पूरा किए बिना बिहार फरार हो गए। मामले में बिहार पुलिस...

हिमाचल में सरकारी भर्तियों के लिए एंटी-चिट्टा टेस्ट होगा अनिवार्य, कार्यकारी मुख्य सचिव के.के. पंत का बड़ा बयान

Summer express/शिमला, संजू -:अंतरराष्ट्रीय नशा निषेध एवं अवैध तस्करी निवारण दिवस के अवसर पर शुक्रवार को पूरे हिमाचल प्रदेश में ‘एंटी-चिट्टा दिवस’ मनाया गया। इस दौरान राज्य सरकार और हिमाचल प्रदेश पुलिस ने नशे के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी संयुक्त कार्रवाई करते हुए प्रदेश के 10 स्थानों पर एनडीपीएस अधिनियम के तहत जब्त...

15 पंचायतों का सहारा बना सैंज सीएचसी खुद बदहाल, एक डॉक्टर के भरोसे स्वास्थ्य सेवाएं

रात में इलाज के लिए 50 किमी सफर को मजबूर लोग कुल्लू, मनमिंदर-: जिला कुल्लू के उपमंडल बंजार की सैंज घाटी की करीब 15 पंचायतों और लगभग 25 हजार की आबादी को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने वाला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) इन दिनों गंभीर अव्यवस्थाओं से जूझ रहा है। अस्पताल में डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.