Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

सोनीपत-चीका में COD ठगी की घटनाएं, लोग रखें सतर्कता

गुहला |  इंटरनेट और ऑनलाइन शॉपिंग के जरिए होने वाली ठगी अब एक नए रूप में सामने आ रही है। अब नकली या घटिया गुणवत्ता के सामान के साथ ‘कैश ऑन डिलीवरी’ (COD) पार्सल के माध्यम से भी लोगों को ठगा जा रहा है।

स्थानीय महिला ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि उनके घर पर अक्सर ऑनलाइन ऑर्डर आते रहते हैं, लेकिन यह हमेशा भरोसेमंद पोर्टल या एप्लीकेशन से ही आता था। हाल ही में उन्हें उनके नाम से एक पार्सल आया, जो एक विश्वसनीय डिलीवरी वेबसाइट के जरिए भेजा गया था। भरोसा होने के कारण उनके पति ने पैकेज की राशि जमा कर दी। लेकिन जब पार्सल खोला गया, तो उसमें बहुत ही घटिया और नकली कपड़े निकले। इसमें एक टी-शर्ट तो इतनी खराब थी कि ऐसा लग रहा था जैसे किसी सुनसान जगह से उठाकर पैक की गई हो। दो अन्य कपड़े भी अत्यंत निम्न गुणवत्ता के थे।

महिला ने बताया कि उन्होंने ऐसा ऑर्डर कभी नहीं दिया था। ऑनलाइन ठगों ने उनका पता और नाम लेकर यह चालाकी से ठगी की। वापसी का कोई पता या संपर्क नंबर उपलब्ध नहीं था, जिससे नुकसान और बढ़ गया।

विशेषज्ञों का कहना है कि ऐसे पार्सल आमतौर पर विश्वसनीय डिलीवरी साइटों पर भेजे जाते हैं, जिससे डिलीवरी ब्वाय कॉल करके भुगतान करवाता है। लोग सोचते हैं कि परिवार के किसी सदस्य ने ऑर्डर किया होगा और राशि जमा कर देते हैं। खुलने पर पता चलता है कि सामान घटिया या नकली है।

सतर्क रहने की सलाह:

  • केवल भरोसेमंद वेबसाइट और एप से ही ऑर्डर करें।
  • किसी अनजान डिलीवरी के लिए राशि जमा करने से बचें।
  • नकली या बिना ऑर्डर के पार्सल मिलने पर तुरंत कस्टमर केयर या नजदीकी पुलिस को सूचित करें।

यह मामला ग्राहकों के लिए चेतावनी है कि ऑनलाइन खरीदारी में सावधानी और जागरूकता ही सबसे बड़ा सुरक्षा कवच है। आर्थिक नुकसान और मानसिक तनाव से बचने के लिए हर खरीदार को सतर्क रहने की जरूरत है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

राजगढ़ के छिछड़ियां गांव में दो मंजिला मकान ढहा, चार लोग मलबे में दबे; दो की मौत की सूचना

राजगढ़ ,भूपेंद्र-: राजगढ़ विकास खंड की ग्राम पंचायत दीदग के छिछड़ियां गांव में बुधवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया। साफ मौसम के बीच एक दो मंजिला रिहायशी मकान अचानक भरभराकर धराशायी हो गया। हादसे के समय मकान के अंदर चार लोग मौजूद थे। मकान गिरने से चारों लोग मलबे में दब गए, जिससे गांव...

पेट्रोल-डीजल सेस पर सरकार का बचाव, ई-20 को लेकर भी केंद्र पर बरसे विक्रमादित्य सिंह

Summer express/शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में पेट्रोल और हाई स्पीड डीजल पर 60 पैसे प्रति लीटर अतिरिक्त सेस लगाए जाने के फैसले को लेकर सियासत तेज हो गई है। विपक्षी भाजपा की ओर से राज्य सरकार के इस फैसले पर सवाल उठाए जाने के बाद लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने सरकार का बचाव करते...

आयुर्वेद के नाम पर भ्रामक दावों पर कार्रवाई की तैयारी, डॉ. प्रताप चौहान ने किया ऐलान

Summer express, फरीदाबाद (अनिल मंगला): आयुर्वेदिक उपचार के नाम पर सोशल मीडिया पर फैल रही भ्रामक और गलत जानकारियों को लेकर जीवा आयुर्वेद के संस्थापक डॉ. प्रताप चौहान ने चिंता जताई है। उन्होंने प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि लोगों को गुमराह करने वाले फर्जी वैद्यों और बिना उचित योग्यता के इलाज का दावा करने...

करनाल में राइस मिलर्स ने उठाया चावल भंडारण का मुद्दा, एफसीआई गोदामों में जगह की कमी से बढ़ी चिंता

करनाल (राकेश कुमार शर्मा): एफसीआई के गोदामों में चावल रखने के लिए पर्याप्त जगह नहीं होने का मुद्दा एक बार फिर सामने आया है। करनाल जिले के राइस मिलर्स ने बुधवार को अपनी मांगों को लेकर जिला मुख्यालय पहुंचकर उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा। मिलर्स ने तैयार चावल के समय पर उठान और अतिरिक्त भंडारण व्यवस्था...

झांसी-कानपुर हाईवे हादसे का खौफनाक वीडियो आया सामने, अतीक के बेटे की हुई थी मौत

Summer express, झांसी। झांसी-कानपुर हाईवे पर 6 अगस्त को हुए भीषण सड़क हादसे का एक वीडियो सामने आया है। हादसे में माफिया अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे आबान अहमद और उसके दोस्त सोनू की मौत हो गई थी। दुर्घटना के करीब छह दिन बाद सामने आए डैशकैम फुटेज में हादसे की भयावहता साफ दिखाई...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.