Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

विश्वविजेता भावना ठाकुर का मंडी में भव्य स्वागत, कबड्डी खिलाड़ियों की अनदेखी पर लोगों ने जताई नाराज़गी

Mandi, Dharamveer-:विश्वकप जीतकर लौटी भारत की महिला कबड्डी टीम की वीरांगना और मंडी जिले के पिपलागलू गांव की बेटी भावना ठाकुर का सोमवार को घर पहुंचने पर अभूतपूर्व स्वागत किया गया। लंबे इंतज़ार के बाद जब भावना मंडी पहुंचीं तो सेरी मंच से लेकर पूरे शहर में लोगों ने उन्हें कंधों पर उठाया और जमकर जयकारे लगाए। मंडी जिला कबड्डी संघ द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, खिलाड़ी और युवा मौजूद रहे। सभी ने अपनी इस प्रतिभाशाली बेटी पर गर्व करते हुए शॉल, टोपी, नोटों की माला और तलवार भेंट कर उनका सम्मान किया।

भावना ठाकुर ने अपने संबोधन में कहा कि विश्वकप जीतना उनके लिए बेहद बड़े गौरव और भावनात्मक पल जैसा है। उन्होंने इसे पूरी टीम की कड़ी मेहनत और सामूहिक प्रयासों का परिणाम बताया। उन्होंने कहा कि कई वर्षों बाद आयोजित हुए विश्वकप में स्वर्ण जीतना किसी सपने के पूरे होने जैसा है। हालांकि उन्होंने यह भी बताया कि अब तक सरकारी स्तर पर खिलाड़ियों के लिए किसी प्रकार की घोषणा नहीं की गई है, लेकिन उन्हें उम्मीद है कि सरकार कबड्डी खिलाड़ियों के सम्मान और प्रोत्साहन पर भी ध्यान देगी। भावना का अगला लक्ष्य 2026 एशियन गेम्स में भारत के लिए एक और स्वर्ण पदक जीतना है।

मंडी जिला कबड्डी एसोसिएशन के अध्यक्ष श्याम लाल ठाकुर और सचिव नेत्र सिंह ठाकुर सहित अन्य पदाधिकारियों ने सरकारों से यह मांग उठाई कि विश्व स्तर पर देश को सम्मान दिलाने वाले कबड्डी खिलाड़ियों को भी क्रिकेटरों की तरह प्रोत्साहन राशि और सरकारी नौकरियां दी जाएं। उनका कहना है कि देश का नाम रोशन करने के लिए खेल कोई भी हो, खिलाड़ियों को समान दर्जा और सुविधाएं मिलनी चाहिए।कार्यक्रम में लोगों ने यह भी सवाल उठाया कि जब क्रिकेटरों पर सरकार करोड़ों रुपये बरसा सकती है, तो कबड्डी जैसे देशी खेलों के अंतरराष्ट्रीय विजेताओं के लिए उदासीनता क्यों दिखाई जा रही है। सभी ने एक स्वर में कहा कि खेलों को बराबरी का सम्मान मिले तभी भारत हर क्षेत्र में शीर्ष पर पहुंच सकेगा।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

आरटीओ दफ्तर से 8 लाख का जेनरेटर चोरी डीसी कॉम्प्लेक्स की सुरक्षा पर उठे सवाल

अशवनी पाहवा | लुधियानासमर न्यूज महानगर में चोरों का दुस्साहस इतना बढ़ गया है कि अब शहर के सबसे सुरक्षित माने जाने वाले डीसी कांप्लेक्स और पुलिस कमिश्नर कार्यालय से सटे इलाके में भी भारी-भरकम सामान चोरी होने लगा है।डीसी कांप्लेक्स स्थित आरटीओ कार्यालय के बाहर लगा करीब 8 लाख रुपये का जनरेटर 26 जुलाई...

मीट प्लांट से दूषित और खून मिला हुआ पानी छोड़े जाने से ग्रामीणों में भारी नाराजगी

पेयजल प्रभावित होने की आशंका, गंभीर बीमारियोंका खतरा जतायागुरमीत सिंह | डेराबस्सीसमर न्यूज गांव खेड़ी गुज्जरां के समीप बरसाती नाले में गांव बेहड़ा स्थित एएलएम मीट प्लांट की ओर से कथित तौर पर गंदा और खून मिला पानी छोड़े जाने के आरोपों को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है।ग्राम पंचायत और ग्रामीणों ने पंजाब प्रदूषण नियंत्रण...

वार्ड-8 में विकास कार्यों को मिली रफ्तार, सीवरेज व जल निकासी व्यवस्था में सुधार

मोहाली | सागर पाहवासमर न्यूज वार्ड नंबर 8 के पार्षद गुरमुख सिंह सोहल ने कहा कि वार्ड के लोगों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाना उनकी प्राथमिकता है।इसी दिशा में क्षेत्र में सीवरेज, जल निकासी, पार्कों के विकास और सुरक्षा से जुड़े कई कार्य करवाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि वार्ड में लंबे समय...

अंगदान में पंजाब आगे, चंडीगढ़ हुआ और मजबूत

समर न्यूज। चंडीगढ़ पंजाब, चंडीगढ़, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश में अंगदान को लेकर तस्वीर एक जैसी नहीं है। राज्यवार आंकड़ों के अनुसार 2024 में पंजाब 614 अंगदाताओं के साथ इन चारों में सबसे आगे था। इसके बाद चंडीगढ़ में 282, हरियाणा में 116 और हिमाचल प्रदेश में केवल आठ अंगदाता दर्ज किए गए। पूरे उत्तर...

बांग्लादेश को पंजाब की रेल कोच फैक्टरी ने भेजा तोहफा

समर न्यूज। कपूरथला पंजाब के कपूरथला स्थित रेल कोच फैक्टरी यानी आरसीएफ ने अंतरराष्ट्रीय रेल बाजार में एक और बड़ी उपलब्धि दर्ज की है। फैक्टरी बांग्लादेश रेलवे के लिए 19 एलएचबी यात्री कोचों का पहला रैक तैयार कर चुकी है, जिसे रवाना कर दिया गया है। यह भारत की ओर से बांग्लादेश को करीब एक...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.