Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

1.17 करोड़ बोली लगाने वाला भागा, मंत्री विज ने जांच के दिए आदेश

अंबाला |  हरियाणा के परिवहन मंत्री अनिल विज ने एचआर-88बी-8888 वीआईपी नंबर की नीलामी में रिकॉर्ड बोली लगाने के बाद भुगतान न करने वाले व्यक्ति पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। मंत्री ने स्पष्ट कहा कि संबंधित व्यक्ति की आय और संपत्ति की विस्तृत जांच करवाई जाएगी, जिससे यह पता लगाया जा सके कि क्या उसके पास वास्तव में 1.17 करोड़ रुपये की बोली लगाने की आर्थिक क्षमता थी या नहीं।

1.17 करोड़ की बोली लगाकर पीछे हट गया बोलीदाता

हाल ही में चरखी दादरी के बाढ़ड़ा उपमंडल में वीआईपी नंबर HR-88B-8888 की ऑनलाइन नीलामी हुई थी। इस विशेष नंबर पर बोली 1.17 करोड़ रुपये तक पहुंची, जिसे हिसार के एक व्यक्ति ने लगाया था।

नीलामी के नियमों के अनुसार उसने 11 हजार रुपये की सुरक्षा राशि तो जमा करा दी, लेकिन अंतिम तिथि तक बोली की पूरी राशि जमा नहीं की। इसके चलते उसकी सुरक्षा राशि जब्त कर ली गई।

बोली लगाना शौक नहीं, जिम्मेदारी है’ : अनिल विज

मीडिया से बातचीत में मंत्री विज ने कहा कि fancy और VIP नंबरों की नीलामी राज्य के लिए महत्वपूर्ण राजस्व स्रोत हैं, और लोग इन्हें प्रतिष्ठा के रूप में देखते हैं।

उन्होंने कहा ,“कई लोग बड़ी-बड़ी बोलियां लगाकर पीछे हट जाते हैं। यह सिर्फ दिखावा नहीं होना चाहिए। जिस व्यक्ति ने 1.17 करोड़ की बोली लगाई, उसकी आर्थिक क्षमता की जांच जरूरी है।”

आयकर विभाग को भेजा जाएगा पत्र

विज ने बताया कि इस मामले में परिवहन विभाग के अधिकारियों को जांच के आदेश दिए जा चुके हैं। साथ ही, आयकर विभाग को पत्र भेजकर विस्तृत वित्तीय जांच कराने की तैयारी चल रही है, ताकि भविष्य में कोई भी व्यक्ति गलत जानकारी देकर या महज शौक में बोली लगाकर नीलामी प्रक्रिया को प्रभावित न कर सके।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

कमाई ही नहीं, अपने पैसों की समझ भी जरूरी

महिलाओं के लिए वित्तीय स्वतंत्रता की पहली सीढ़ी है अपने आर्थिक फैसलों की समझ समर न्यूज | चंडीगढ़ हममें से बहुत-सी महिलाएं घर का बजट संभालती हैं, बच्चों की फीस से लेकर राशन और बिजली के बिल तक का हिसाब रखती हैं, नौकरी करती हैं और परिवार की जरूरतों को प्राथमिकता देती हैं। लेकिन जब...

मोहाली की टूटी सड़कों ने विकास के दावों पर खड़े किए सवाल: बेदी

{सर्दी से पहले सभी खराब सड़कों की मरम्मत की मांगगुरशरण सिंह | मोहालीसमर न्यूज मोहाली नगर निगम के पूर्व डिप्टी मेयर कुलजीत सिंह बेदी ने शहर की बदहाल सड़कों को लेकर पंजाब सरकार, गमाडा और नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने मांग की है कि सर्दी शुरू होने से पहले शहर की...

कुंभड़ा में जल्द बनेगा खेल स्टेडियम: मेयर समाणा

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूज मोहाली नगर निगम के मेयर सरबजीत सिंह समाणा ने कहा है कि गांव कुंभड़ा में जल्द ही खेल स्टेडियम का निर्माण करवाया जाएगा। उन्होंने यह घोषणा गांव में आयोजित विशाल कुश्ती दंगल के दौरान की, जहां वे खिलाड़ियों और आयोजकों का उत्साह बढ़ानेपहुंचे थे।मेयर समाणा ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत...

पानी की समस्या लेकर नगर परिषद पहुंचे वार्ड आठ के लोग, जांच में अवैध निकले कनेक्शन

{प्रधान ने दी राहत, बोले- कनेक्शन लीगल करवाएं, पानी की कमी नहीं आने देंगे : विर्कगुरमीत सिंह | जीरकपुरसमर न्यूज नगर परिषद जीरकपुर के वार्ड नंबर 8 स्थित अंबेडकर कॉलोनी के निवासियों ने इलाके में पीने के पानी की समस्या को लेकर शुक्रवार को नगर परिषद कार्यालय में पहुंचकर अपनी शिकायत दर्ज कराई।पार्षद निर्मला गौतम...

पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह लागू करने की मांग के लिए बैंक कर्मचारी हड़ताल पर, चंडीगढ़ में भी प्रदर्शन

शगुन कश्यप | चंडीगढ़समर न्यूजपांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह लागू करने समेत लंबे समय से लंबित मांगों को लेकर यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन्स (यूएफबीयू) के आह्वान पर शुक्रवार को देशभर के बैंक कर्मचारी और अधिकारी एक दिन की अखिल भारतीय हड़ताल पर रहे। हड़ताल के कारण कई स्थानों पर बैंकिंग सेवाएं और सामान्य कामकाज प्रभावित...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.