Facebook-f Youtube X-twitter

अंतरराष्ट्रीय रोजगार के लिए हरियाणा सरकार ने भाषा प्रशिक्षण किया शुरू

चंडीगढ़  | हरियाणा में युवाओं के लिए बड़ी पहल की गई है। राज्य सरकार ने युवा वर्ग को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोजगार के लिए तैयार करने के उद्देश्य से विदेशी भाषाओं में प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया है। इस योजना के तहत जर्मन, जापानी और इतालवी जैसी भाषाएं युवाओं को निशुल्क सिखाई जाएंगी।

हरियाणा कौशल रोजगार निगम (एचकेआरएन) के निदेशक मंडल ने “विदेशी भाषा सहायता एवं प्रतिपूर्ति योजना” को मंजूरी दी है, जिसका लक्ष्य वैश्विक स्तर के अनुरूप दक्ष कार्यबल तैयार करना है। इस योजना के तहत प्रमाणित उम्मीदवारों का एक तैयार पूल तैयार होगा, जिन्हें अंतरराष्ट्रीय नौकरी की मांग उत्पन्न होते ही रोजगार के लिए तैनात किया जा सकेगा।

मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी की अध्यक्षता में बुधवार को हुई बोर्ड की 12वीं बैठक में कई महत्वपूर्ण और परिवर्तनकारी प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। बैठक में कौशल विकास, रोजगार सृजन और कार्यबल के आधुनिकीकरण पर विशेष ध्यान दिया गया। अधिकारियों ने कहा कि वैश्विक गतिशीलता में भाषा प्रवीणता अब रोजगार का महत्वपूर्ण घटक बन गई है, इसलिए यह योजना युवाओं के लिए भविष्य में अवसरों के दरवाजे खोलने में अहम भूमिका निभाएगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

महिला आरक्षण विधेयक के साथ डिलिमिटेशन जोड़ने पर विपक्ष का विरोध: देवेंद्र जग्गी

राहुल चावला, धर्मशाला-:महिला आरक्षण विधेयक को लेकर सियासत तेज हो गई है। कांग्रेस नेता देवेंद्र जग्गी ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने इस विधेयक के साथ डिलिमिटेशन (सीमांकन) का मुद्दा भी जोड़ दिया, जिसका विपक्ष ने विरोध किया। जग्गी ने कहा कि यदि केवल महिला आरक्षण विधेयक पर ही चर्चा होती, तो यह आसानी...

पहले वन मित्र, अब सहायक वन रक्षक के नाम पर भर्ती कर कर्मचारियों को बांटने का काम कर रही सुक्खू सरकार

पहले वन मित्र, अब सहायक वन रक्षक के नाम पर भर्ती कर कर्मचारियों को बांटने का काम कर रही सुक्खू सरकार मंडी,धर्मवीर- बीते रोज प्रदेश की सुक्खू सरकार द्वारा कैबिनेट बैठक में लिए गए फैसले सहायक वन रक्षक भर्ती का विरोध हो गया है। वन अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ ने इस भर्ती का विरोध करते हुए सुक्खू...

अवैध खनन विवाद पर सियासत तेज: कांग्रेस ने भाजपा पर लगाए दबाव के आरोप, निष्पक्ष जांच की उठाई मांग

हमीरपुर,अरविंद-:जिले में सामने आए अवैध खनन मामले को लेकर राजनीतिक माहौल गर्मा गया है। जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष सुमन भारती शर्मा ने प्रेस वार्ता के दौरान भाजपा नेताओं पर जांच को प्रभावित करने की कोशिश करने के गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि इस मामले में कानून से ऊपर कोई नहीं है और...

रिटायरमेंट कॉलोनियों में बढ़ेगा FAR, वरिष्ठ नागरिकों को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं

Summer Express, चंडीगढ़। शहरी क्षेत्रों में वरिष्ठ नागरिकों के लिए विकसित की जा रही रिटायरमेंट कॉलोनियों को लेकर राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। अब इन कॉलोनियों में फ्लोर एरिया रेशियो (FAR) को 2.25 से बढ़ाकर 3.0 तक करने की अनुमति दी जाएगी। यह बढ़ोतरी हस्तांतरणीय विकास अधिकार (TDR) के माध्यम से लागू होगी।...

डलहौजी के नगाली क्षेत्र में संदिग्ध वस्तु मिलने से फैली दहशत, सेना ने संभाली स्थिति

चंबा,मंजूर पठान-:डलहौजी उपमंडल के नगाली क्षेत्र में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब चलाड़ी गांव के पास शीतला माता मंदिर के नीचे एक संदिग्ध वस्तु मिलने की खबर सामने आई। यह सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस तुरंत हरकत में आ गए। बताया जा रहा है कि ग्राम पंचायत नगाली के प्रधान शुभम कुमार...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.