Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

संजौली मस्जिद विवाद: हाईकोर्ट के आदेश का देवभूमि संघर्ष समिति ने किया स्वागत, कहा—मुद्दे को राजनीति से दूर रखा जाएगा

Shimla, Sanju-:संजौली स्थित विवादित मस्जिद मामले में हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट द्वारा दिए गए हालिया आदेश के बाद क्षेत्र में एक बार फिर राजनीतिक और सामाजिक हलचल तेज हो गई है। वक्फ बोर्ड की याचिका पर सुनवाई करते हुए अदालत ने मस्जिद की निचली दो मंजिलों—ग्राउंड फ्लोर और फर्स्ट फ्लोर—पर यथास्थिति बनाए रखने के निर्देश जारी किए हैं। इस निर्णय के तहत फिलहाल इन दोनों मंजिलों पर कोई कार्रवाई नहीं होगी, जबकि ऊपरी तीन मंजिलों को हटाने संबंधी निचली अदालतों के आदेश बरकरार रखे गए हैं। यदि वक्फ बोर्ड स्वयं इन मंजिलों को नहीं हटाता है, तो नगर निगम को इन्हें गिराने की स्वतंत्रता होगी। मामले की अगली सुनवाई 9 मार्च 2026 को निर्धारित की गई है।

वक्फ बोर्ड द्वारा निगम कमिश्नर और जिला अदालत के फैसलों को चुनौती देते हुए हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई थी। इसी बीच, संजौली क्षेत्र में हिंदू संघर्ष समिति पिछले दिनों मस्जिद के बाहर धरने पर बैठी थी। शुक्रवार की जुम्मे की नमाज के दौरान यहां विवाद भी सामने आया था, जिसके चलते प्रशासन ने स्थिति पर करीबी नजर रखी।

हाईकोर्ट के इस फैसले का स्वागत करते हुए हिंदू संघर्ष समिति के अधिवक्ता जगतपाल ने कहा कि यह मामला वर्ष 2010 में कमिश्नर न्यायालय में शुरू हुआ था। लंबे समय तक चली कानूनी प्रक्रिया के बाद 5 अक्टूबर 2024 को पहली बार ऊपर की तीन मंजिलों को हटाने का आदेश आया। इसके बाद 21 अक्टूबर 2024 को हाईकोर्ट ने मामले को समयबद्ध ढंग से पूर्ण करने का निर्देश दिया। Jagatpal ने बताया कि कमिश्नर ने आदेश मानते हुए पूरी मस्जिद को अवैध घोषित किया, जिसे चुनौती देने पर 30 अक्टूबर 2025 को अदालत ने दोबारा मस्जिद को अवैध करार देते हुए दो महीने का समय दिया। अब हाईकोर्ट ने स्पष्ट कर दिया है कि ऊपर की तीन मंजिलें हटाई जाएँगी और नीचे की दो मंजिलों पर स्थिति जस की तस रहेगी।

वहीं देवभूमि संघर्ष समिति के प्रांत सचिव विजेंद्र पाल सिंह ने कहा कि संजौली में हुआ आंदोलन कोई योजनाबद्ध राजनीतिक गतिविधि नहीं था, बल्कि स्थानीय हिंदू समाज की स्वतःस्फूर्त एकजुटता थी। उन्होंने कहा कि समिति इस मुद्दे को राजनीति का अखाड़ा नहीं बनने देगी और न्यायालय के आदेशों का पूर्ण पालन करेगी। उनका कहना है कि वर्तमान में समिति कोई आंदोलन नहीं कर रही है और अदालत के निर्देशों के अनुरूप ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पेट्रोल-डीजल पर 60 पैसे सेस से हमीरपुर में नाराजगी, लोगों ने सरकार से फैसला वापस लेने की मांग की

Summer express/हमीरपुर, अरविंद-: हिमाचल प्रदेश में पेट्रोल और हाई स्पीड डीजल पर 60 पैसे प्रति लीटर ऑर्फन एंड विडो सेस (अनाथ एवं विधवा सेस) लगाए जाने के बाद इसका विरोध शुरू हो गया है। प्रदेश सरकार की ओर से मंगलवार, 11 अगस्त को इस संबंध में अधिसूचना जारी की गई थी। अधिसूचना के अनुसार मंगलवार...

बेंगलुरु में ई-बाइक गैराज में भीषण आग, कई इलेक्ट्रिक वाहन जलकर खाक

Summer express, बेंगलुरु। कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु के एनआरआई लेआउट इलाके में मंगलवार रात एक गैराज में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरे गैराज को अपनी चपेट में ले लिया। गैराज में खड़ी कई इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन आग की चपेट में आने से पूरी तरह जलकर नष्ट हो गईं। हादसे...
Summer Express - गुरुग्राम में दर्दनाक हादसा: नशे में युवक अंगीठी पर गिरा, दम घुटने से मौत

लुधियाना के बुड्ढा दरिया में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, इलाके में मची सनसनी

Summer express, लुधियाना । महानगर के कश्मीर नगर इलाके में बुधवार को बुड्ढा दरिया में एक अज्ञात व्यक्ति का शव तैरता मिलने से हड़कंप मच गया। पानी में शव दिखाई देने के बाद राहगीरों और स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। जानकारी के अनुसार,...

करनाल में सड़क के गड्ढे से बेकाबू हुआ ट्रैक्टर खेत में पलटा, दो सगे भाइयों समेत तीन की मौत

Summer express, करनाल। काछवा से बहलोलपुर की ओर तूड़ी लेने जा रहे पांच लोगों से भरा ट्रैक्टर बुधवार सुबह हादसे का शिकार हो गया। बेहलोलपुर रोड पर राजबहे की पुलिया के पास सड़क पर बने गड्ढे में पहिया उतरने से ट्रैक्टर का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क से नीचे उतरकर खेत में पलट गया।...

रेवाड़ी में दिल्ली-जयपुर हाईवे पर हादसा, ट्रॉले की टक्कर से सात श्रमिक घायल  

Summer express, रेवाड़ी। दिल्ली-जयपुर हाईवे पर निखरी फ्लाइओवर के पास बुधवार सुबह एक सड़क हादसे में सात लोग घायल हो गए। तेज रफ्तार ट्रॉले ने आगे चल रही ट्रैक्टर-ट्रॉली को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई और उसमें सवार श्रमिक सड़क पर जा गिरे। हादसे में ट्रैक्टर चालक...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.