Facebook-f Youtube X-twitter

हरियाणा पर आर्थिक बोझ बढ़ा : हुड्डा ने टोल नीति पर साधा निशाना

पंचकूला। हरियाणा में अन्य राज्यों की तुलना में वाहन चालकों से अधिक टोल वसूली होने का मुद्दा एक बार फिर सुर्खियों में है। संसद में पेश किए गए सरकारी आंकड़ों के अनुसार, राज्य में टोल वसूली लगातार बढ़ते हुए 2014–15 के 461.88 करोड़ रुपये से 2025–26 में 2,324.95 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है। यानी दस वर्षों में इसमें लगभग पांच गुना वृद्धि हुई है।

इस अवधि में गुजरात जैसे बड़े राज्य में टोल वसूली में कमी दर्ज की गई है। आंकड़ों के मुताबिक गुजरात में इस वर्ष अक्टूबर तक पिछले साल की तुलना में 1,928.57 करोड़ रुपये कम टोल वसूला गया, जबकि हरियाणा में इसी अवधि में 368.57 करोड़ रुपये अधिक संग्रह हुआ है। यह अंतर राज्य में टोल प्लाजा के घनत्व और वसूली दरों पर गंभीर सवाल खड़ा करता है।

रोहतक के कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा के प्रश्न पर जवाब देते हुए केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने यह जानकारी लोकसभा में साझा की। हुड्डा ने कहा कि हरियाणा से तीन गुना बड़े राज्य गुजरात में भी इससे कम टोल वसूला जा रहा है, जबकि यहां के वाहन चालकों को भारी खर्च उठाना पड़ रहा है।

हरियाणा में वर्तमान में 75 टोल प्लाजा संचालित हैं, जबकि गुजरात में यह संख्या 62 है। आंकड़ों से पता चलता है कि हरियाणा में प्रति व्यक्ति टोल वसूली 917.1 रुपये है, जो देश में सबसे अधिक है। वहीं प्रति वर्ष प्रति किलोमीटर 0.69 करोड़ रुपये की वसूली भी राष्ट्रीय स्तर पर सबसे ज्यादा है।

राष्ट्रीय राजमार्ग शुल्क नियम 2008 के अनुसार दो टोल प्लाज़ा के बीच न्यूनतम दूरी 60 किलोमीटर तय की गई है, लेकिन हरियाणा में यह दूरी औसतन सिर्फ 45 किलोमीटर रह गई है। इससे लगातार यात्रियों की जेब पर अतिरिक्त बोझ बढ़ रहा है।

दीपेंद्र हुड्डा ने केंद्र सरकार पर यह आरोप भी लगाया कि वह ऐसे अनुबंधों को बढ़ावा दे रही है जिनमें टोल की अवधि मनमाने तरीके से बढ़ाई जा सकती है। इससे हरियाणा और दिल्ली-एनसीआर के लाखों यात्रियों पर भारी आर्थिक दबाव पड़ रहा है। साथ ही उन्होंने खेल बजट में भी भेदभाव का मुद्दा उठाया, जिसके तहत 3,500 करोड़ रुपये के राष्ट्रीय खेल बजट में से हरियाणा को मात्र 80 करोड़ रुपये मिले, जबकि गुजरात को 600 करोड़ रुपये का आवंटन किया गया है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

डलहौजी के नगाली क्षेत्र में संदिग्ध वस्तु मिलने से फैली दहशत, सेना ने संभाली स्थिति

चंबा,मंजूर पठान-:डलहौजी उपमंडल के नगाली क्षेत्र में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब चलाड़ी गांव के पास शीतला माता मंदिर के नीचे एक संदिग्ध वस्तु मिलने की खबर सामने आई। यह सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस तुरंत हरकत में आ गए। बताया जा रहा है कि ग्राम पंचायत नगाली के प्रधान शुभम कुमार...

सराज में शराब ठेके के खिलाफ महिलाओं का उग्र विरोध, पंचायत में दुकान खोलने पर जारी धरना

मंडी,धर्मवीर-:मंडी जिले के सराज क्षेत्र में शराब के नए ठेके को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। बस्सी पंचायत की महिलाओं ने इस फैसले के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है और पिछले कई दिनों से लगातार धरना-प्रदर्शन कर रही हैं। महिलाओं का साफ कहना है कि वे अपनी पंचायत के दायरे में किसी भी स्थिति...

एमबीबीएस दाखिले के नाम पर 8 लाख की ठगी, आरोपी के खिलाफ केस दर्ज

Summer express, कैथल। जिले में एमबीबीएस में दाखिला दिलाने के नाम पर एक युवती से आठ लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव रामनगर भूना निवासी मंजीत कौर ने सीवन थाना में दी शिकायत में...

PM मोदी आज रात 8:30 बजे राष्ट्र को करेंगे संबोधित, महिला आरक्षण मुद्दे पर बयान की संभावना

Summer express, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रात 8:30 बजे देश को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) की ओर से इसकी आधिकारिक जानकारी जारी किए जाने के बाद पूरे देश में इस संबोधन को लेकर उत्सुकता बढ़ गई है। माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री अपने संबोधन में हाल ही में चर्चा में रहे...

आठ दिन में तीसरी संदिग्ध मौत, रायपुर अराईयां में नशे की ओवरडोज की आशंका से दहशत

Summer express, , कपूरथला  | कपूरथला (ढिलवां थाना क्षेत्र) के गांव रायपुर अराईयां में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। यह पिछले आठ दिनों में तीसरी ऐसी घटना है, जिससे पूरे क्षेत्र में भय और चिंता का माहौल बन गया है। प्रारंभिक आशंका नशे की ओवरडोज...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.