Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

ऊना प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: खनन नियम तोड़ने पर सतलुज स्टोन क्रशर की बिजली कटी

Una, Rakesh-:खनन पट्टे की शर्तों और हिमाचल प्रदेश खनिज नियमों के लगातार उल्लंघन पर ऊना जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ा कदम उठाया है। जिला प्रशासन ने ललड़ी क्षेत्र में संचालित सतलुज स्टोन क्रशर एवं स्क्रीनिंग प्लांट की बिजली आपूर्ति को तत्काल प्रभाव से बंद कर दिया है। आदेशों के अनुसार प्लांट में किसी भी प्रकार की नई क्रशिंग गतिविधि अब पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी। हालांकि, प्रशासन ने प्लांट परिसर में पहले से संग्रहित सामग्री की लोडिंग और ट्रांसपोर्टेशन की अनुमति जारी रखने का निर्णय लिया है, ताकि उपलब्ध स्टॉक का उचित निपटान किया जा सके और सामग्री बेकार न जाए।

नई क्रशिंग गतिविधि पूरी तरह बंद

यह कार्रवाई तब की गई जब पुलिस ने नियमत चेकिंग के दौरान ओवरलोडिंग की आशंका में चार टिप्पर वाहनों को रोका। जांच में पाया गया कि ड्राइवरों द्वारा प्रस्तुत अनुमति पत्रों और धर्मकांटे पर किए गए वास्तविक वजन में भारी असमानता थी। कागजों में दर्ज मात्रा की तुलना में वाहन कहीं अधिक खनिज सामग्री लेकर जा रहे थे। इससे ओवरलोडिंग के साथ–साथ खनिजों के अवैध परिवहन की पुष्टि हुई, जो खनन नियमों और पट्टे की शर्तों का गंभीर उल्लंघन माना जाता है। प्रशासन का मानना है कि ऐसी गतिविधियाँ न केवल सरकारी राजस्व को नुकसान पहुंचाती हैं बल्कि अवैध खनन को बढ़ावा देती हैं।

उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने इस मामले को गंभीर मानते हुए खनन विभाग को तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए। उनके निर्देशों के पालन में माइनिंग विभाग ने विद्युत विभाग के माध्यम से क्रशर यूनिट की बिजली काट दी। जिला प्रशासन का कहना है कि क्षेत्र में खनन गतिविधियों की नियमित निगरानी की जाएगी और नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर किसी भी इकाई को बख्शा नहीं जाएगा।गौरतलब है कि इससे पहले भी ऊना प्रशासन ने छत्रां क्षेत्र में संचालित एस.एस. स्टोन क्रशर के खिलाफ इसी तरह की कड़ी कार्रवाई करते हुए उसकी लीज को निलंबित किया था और बिजली आपूर्ति भी बंद कर दी थी।उपायुक्त जतिन लाल ने स्पष्ट कहा कि अवैध खनन, ओवरलोडिंग और नियम उल्लंघन के मामलों में जिला प्रशासन की ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति आगे भी जारी रहेगी। उन्होंने चेतावनी दी कि नियम तोड़ने वाले किसी भी क्रशर या अन्य इकाई के खिलाफ कठोर प्रशासनिक और कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

आरटीओ दफ्तर से 8 लाख का जेनरेटर चोरी डीसी कॉम्प्लेक्स की सुरक्षा पर उठे सवाल

अशवनी पाहवा | लुधियानासमर न्यूज महानगर में चोरों का दुस्साहस इतना बढ़ गया है कि अब शहर के सबसे सुरक्षित माने जाने वाले डीसी कांप्लेक्स और पुलिस कमिश्नर कार्यालय से सटे इलाके में भी भारी-भरकम सामान चोरी होने लगा है।डीसी कांप्लेक्स स्थित आरटीओ कार्यालय के बाहर लगा करीब 8 लाख रुपये का जनरेटर 26 जुलाई...

मीट प्लांट से दूषित और खून मिला हुआ पानी छोड़े जाने से ग्रामीणों में भारी नाराजगी

पेयजल प्रभावित होने की आशंका, गंभीर बीमारियोंका खतरा जतायागुरमीत सिंह | डेराबस्सीसमर न्यूज गांव खेड़ी गुज्जरां के समीप बरसाती नाले में गांव बेहड़ा स्थित एएलएम मीट प्लांट की ओर से कथित तौर पर गंदा और खून मिला पानी छोड़े जाने के आरोपों को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है।ग्राम पंचायत और ग्रामीणों ने पंजाब प्रदूषण नियंत्रण...

वार्ड-8 में विकास कार्यों को मिली रफ्तार, सीवरेज व जल निकासी व्यवस्था में सुधार

मोहाली | सागर पाहवासमर न्यूज वार्ड नंबर 8 के पार्षद गुरमुख सिंह सोहल ने कहा कि वार्ड के लोगों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाना उनकी प्राथमिकता है।इसी दिशा में क्षेत्र में सीवरेज, जल निकासी, पार्कों के विकास और सुरक्षा से जुड़े कई कार्य करवाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि वार्ड में लंबे समय...

अंगदान में पंजाब आगे, चंडीगढ़ हुआ और मजबूत

समर न्यूज। चंडीगढ़ पंजाब, चंडीगढ़, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश में अंगदान को लेकर तस्वीर एक जैसी नहीं है। राज्यवार आंकड़ों के अनुसार 2024 में पंजाब 614 अंगदाताओं के साथ इन चारों में सबसे आगे था। इसके बाद चंडीगढ़ में 282, हरियाणा में 116 और हिमाचल प्रदेश में केवल आठ अंगदाता दर्ज किए गए। पूरे उत्तर...

बांग्लादेश को पंजाब की रेल कोच फैक्टरी ने भेजा तोहफा

समर न्यूज। कपूरथला पंजाब के कपूरथला स्थित रेल कोच फैक्टरी यानी आरसीएफ ने अंतरराष्ट्रीय रेल बाजार में एक और बड़ी उपलब्धि दर्ज की है। फैक्टरी बांग्लादेश रेलवे के लिए 19 एलएचबी यात्री कोचों का पहला रैक तैयार कर चुकी है, जिसे रवाना कर दिया गया है। यह भारत की ओर से बांग्लादेश को करीब एक...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.