Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

ऊना के बाद मैहतपुर में भी सख्ती: डीसी जतिन लाल खुद पहुंचे बाजार, जल्द लागू होगा ‘नो पार्किंग–नो वेंडिंग जोन’

Una, Rakesh-:जिले में अतिक्रमण और अव्यवस्थित पार्किंग की समस्या को नियंत्रित करने के लिए जिला प्रशासन लगातार कदम उठा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को डीसी ऊना जतिन लाल ने मैहतपुर बाजार का निरीक्षण किया। उन्होंने स्वयं सड़कों पर उतरकर वहां की स्थिति का जायजा लिया और बाजार में मौजूद अव्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के निर्देश दिए। इस निरीक्षण के दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि, व्यापार मंडल के सदस्य तथा नगर पंचायत के अधिकारी भी उपस्थित रहे।

डीसी जतिन लाल ने मेने बाजार, रेलवे रोड और नगर पंचायत क्षेत्र का विस्तृत निरीक्षण करते हुए अतिक्रमण व ट्रैफिक अव्यवस्था से जुड़ी समस्याओं पर अधिकारियों से रिपोर्ट ली। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि ऊना शहर में जिस प्रकार ‘नो पार्किंग–नो वेंडिंग जोन’ लागू कर ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार लाया गया है, उसी तर्ज पर अब मैहतपुर में भी यह व्यवस्था लागू की जाएगी।उन्होंने बताया कि निरीक्षण के दौरान कई खामियां सामने आई हैं, जिन पर जल्द कार्रवाई की जाएगी। डीसी ने कहा कि मैहतपुर क्षेत्र में सड़क किनारे अवैध पार्किंग और वेंडरों के अनियमित ढंग से दुकानें लगाने के कारण अक्सर जाम की स्थिति बनती है, जिससे स्थानीय लोगों और बाहर से आने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।

डीसी जतिन लाल ने स्पष्ट किया कि प्रशासन का उद्देश्य किसी को परेशान करना नहीं, बल्कि शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाना है।उन्होंने कहा कि ‘नो पार्किंग–नो वेंडिंग जोन’ बनने के बाद बाजार में आवाजाही आसान होगी और आपातकालीन सेवाओं को भी बिना रुकावट रास्ता मिल सकेगा.जल्द ही संबंधित विभागों के साथ बैठक कर मैहतपुर में इन जोनों की सीमाएं तय की जाएंगी तथा व्यापारियों को भी नई व्यवस्था से अवगत कराया जाएगा, ताकि बिना विवाद और असुविधा के यह प्रणाली सफलतापूर्वक लागू हो सके।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

आरटीओ दफ्तर से 8 लाख का जेनरेटर चोरी डीसी कॉम्प्लेक्स की सुरक्षा पर उठे सवाल

अशवनी पाहवा | लुधियानासमर न्यूज महानगर में चोरों का दुस्साहस इतना बढ़ गया है कि अब शहर के सबसे सुरक्षित माने जाने वाले डीसी कांप्लेक्स और पुलिस कमिश्नर कार्यालय से सटे इलाके में भी भारी-भरकम सामान चोरी होने लगा है।डीसी कांप्लेक्स स्थित आरटीओ कार्यालय के बाहर लगा करीब 8 लाख रुपये का जनरेटर 26 जुलाई...

मीट प्लांट से दूषित और खून मिला हुआ पानी छोड़े जाने से ग्रामीणों में भारी नाराजगी

पेयजल प्रभावित होने की आशंका, गंभीर बीमारियोंका खतरा जतायागुरमीत सिंह | डेराबस्सीसमर न्यूज गांव खेड़ी गुज्जरां के समीप बरसाती नाले में गांव बेहड़ा स्थित एएलएम मीट प्लांट की ओर से कथित तौर पर गंदा और खून मिला पानी छोड़े जाने के आरोपों को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है।ग्राम पंचायत और ग्रामीणों ने पंजाब प्रदूषण नियंत्रण...

वार्ड-8 में विकास कार्यों को मिली रफ्तार, सीवरेज व जल निकासी व्यवस्था में सुधार

मोहाली | सागर पाहवासमर न्यूज वार्ड नंबर 8 के पार्षद गुरमुख सिंह सोहल ने कहा कि वार्ड के लोगों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाना उनकी प्राथमिकता है।इसी दिशा में क्षेत्र में सीवरेज, जल निकासी, पार्कों के विकास और सुरक्षा से जुड़े कई कार्य करवाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि वार्ड में लंबे समय...

अंगदान में पंजाब आगे, चंडीगढ़ हुआ और मजबूत

समर न्यूज। चंडीगढ़ पंजाब, चंडीगढ़, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश में अंगदान को लेकर तस्वीर एक जैसी नहीं है। राज्यवार आंकड़ों के अनुसार 2024 में पंजाब 614 अंगदाताओं के साथ इन चारों में सबसे आगे था। इसके बाद चंडीगढ़ में 282, हरियाणा में 116 और हिमाचल प्रदेश में केवल आठ अंगदाता दर्ज किए गए। पूरे उत्तर...

बांग्लादेश को पंजाब की रेल कोच फैक्टरी ने भेजा तोहफा

समर न्यूज। कपूरथला पंजाब के कपूरथला स्थित रेल कोच फैक्टरी यानी आरसीएफ ने अंतरराष्ट्रीय रेल बाजार में एक और बड़ी उपलब्धि दर्ज की है। फैक्टरी बांग्लादेश रेलवे के लिए 19 एलएचबी यात्री कोचों का पहला रैक तैयार कर चुकी है, जिसे रवाना कर दिया गया है। यह भारत की ओर से बांग्लादेश को करीब एक...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.