Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हिमाचल में “चिट्टा” विरोधी अभियान शुरू, कृष्णा अभिषेक ने किया समर्थन

शिमला । हिमाचल प्रदेश में ड्रग्स, विशेषकर हेरोइन यानी ‘चिट्टा’ के खिलाफ राज्यव्यापी अभियान की शुरुआत होने जा रही है। एनजीओ समूह संजीवनी द्वारा आयोजित इस अभियान का प्रदेश स्तरीय उद्घाटन 7 दिसंबर को हिमाचल प्रदेश के महामहिम राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल करेंगे। अभियान का उद्देश्य राज्य के युवाओं को ड्रग्स के चंगुल से बचाना और ‘चिट्टा मुक्त हिमाचल’ का संदेश जन-जन तक पहुंचाना है।

इस महत्वपूर्ण पहल को समर्थन देते हुए प्रसिद्ध बॉलीवुड अभिनेता कृष्णा अभिषेक, जो स्वयं हिमाचल प्रदेश से संबंध रखते हैं, ने वीडियो संदेश जारी किया। उन्होंने कहा कि वह अपने गृह राज्य के साथ मजबूती से खड़े हैं और संजीवनी एनजीओ द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान का पूरी तरह समर्थन करते हैं। अभिषेक ने संजीवनी के अध्यक्ष महेंद्र धर्मानी, कैप्टन अतुल शर्मा और सभी स्वयंसेवकों को उनके निस्वार्थ प्रयासों के लिए धन्यवाद दिया।

संजीवनी एनजीओ, हिमाचल प्रदेश में 16 से अधिक स्वयंसेवी संगठनों का समूह है, जो सामूहिक रूप से चिट्टा ड्रग को जड़ से समाप्त करने की दिशा में काम कर रहा है। एनजीओ ने राज्य के विभिन्न जिलों में कार्यशालाओं, जन जागरूकता कार्यक्रमों और शैक्षणिक सत्रों के माध्यम से युवाओं और आम जनता को ड्रग्स के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक करने की योजना बनाई है।

कृष्णा अभिषेक के समर्थन से इस अभियान को नई ऊर्जा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। उनका मानना है कि युवा पीढ़ी को इस तरह की पहल के माध्यम से सही मार्गदर्शन और जागरूकता देना अत्यंत आवश्यक है।

संजीवनी के महासचिव नरेश शर्मा ने कहा कि अभियान का मुख्य उद्देश्य न केवल लोगों को जानकारी देना है, बल्कि ड्रग्स की समस्या को रोकने और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए सामूहिक प्रयास करना भी है।

इस अभियान के जरिए राज्य में ड्रग्स के खिलाफ लड़ाई को मजबूती मिलेगी और युवाओं के भविष्य को सुरक्षित बनाने में मदद मिलेगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

ग्राहक बनकर आया शातिर, दुकानदार को बातों में उलझाकर छह सोने की चेनें ले उड़ा

सहजप्रीत सिंह | लुधियानासमर न्यूज शहर में ज्वेलरी दुकानों को निशाना बनाने वाले शातिरों ने बग्गा ज्वेलर्स में ग्राहक बनकर वारदात को अंजाम दिया। एक युवक दुकानदार को गहने दिखाने के बहाने बातचीत में उलझाता रहा और इसी दौरान काउंटर पर रखी छह सोने की चेनें चोरी कर लीं।चोरी किए गए गहनों की कीमत करीब...

नक्शा मंजूर नहीं, निगम की चेतावनी भी बेअसर; समर एक्सप्रेस की खबरों के बाद काराबारा में अवैध निर्माण पर चला पीला पंजा

लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूज काराबारा में करीब 600 गज जमीन पर बिना मंजूरी के निर्माण होता रहा और जिम्मेदारों की नजर के सामने ढांचा खड़ा होता गया। नामदेव भवन के पास चल रहे इस निर्माण को लेकर नगर निगम ने पहले चेतावनी भी दी थी, लेकिन इसके बावजूद काम नहीं रुका। शुक्रवार को आखिरकार...

मिसिंग लिंक-3 खुद हो गया ‘मिसिंग’, 8 माह में 1.5 किमी में से सिर्फ 500 मी. ही बनी सड़क

लक्की मेहता/राहुल शर्मा लुधियाना | समर न्यूज गिल रोड, लोहारा रोड और दिल्ली रोड के रोजाना लगने वाले जाम से राहत दिलाने के लिए शुरू किया गया मिसिंग लिंक-3 प्रोजेक्ट अब खुद ही ‘मिसिंग’ होता नजर आ रहा है। करीब 23 करोड़ रुपए की लागत से बन रहे 1.5 किलोमीटर लंबे बाईपास में आठ महीने...

ऑपरेशन ब्लू स्टार पीड़ितों को 1,000 रुपये प्रति गज की दर से मिलेगी जगह

समर न्यूज | चंडीगढ़ऑपरेशन ब्लू स्टार के दौरान अमृतसर में दुकानें गंवाने वाले 133 प्रभावित लोगों को 42 साल बाद बड़ी राहत मिली है। पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार को इन पीड़ितों को 1,000 रुपये प्रति वर्ग गज की दर से वैकल्पिक बूथ या जगह आवंटित करने का निर्देश दिया है।अदालत ने कहा...

अमेरिाका में विवाद बढ़ा तो ‘मिस्टर सिंह’ वाली विवादित पोस्ट हटाई

एजेंसी। वाशिंगटनअमेरिकी गृह सुरक्षा विभाग (डीएचएस) ने सिख व्यक्ति को निशाना बनाती दिख रही विवादित सोशल मीडिया पोस्ट को हटा दिया है। पोस्ट में ‘मिस्टर सिंह’ को अमेरिका की सड़कों से हटने और खुद देश छोड़ने की सलाह दी गई थी। इसमें ‘ट्रांसफॉर्मर्स’ के पात्र ऑप्टिमस प्राइम की कृत्रिम बुद्धिमत्ता से तैयार तस्वीर का इस्तेमाल...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.