Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

स्थानीय व्यापारी विरोधी निजी मेला रद्द, जनता की जीत: राकेश जमवाल

सुंदरनगर |  सुंदरनगर में व्यापारी हितों के खिलाफ दिए गए निजी मेला आयोजन की अनुमति के मुद्दे पर क्षेत्र में मचे भारी विरोध के बाद, विधायक राकेश जमवाल की हस्तक्षेप से बड़ा प्रशासनिक निर्णय सामने आया है। जवाहर पार्क में मात्र ₹3,41,000 में 31 दिनों के लिए दिए गए इस निजी मेले ने न केवल स्थानीय कारोबारियों में असंतोष पैदा किया था, बल्कि अनुमति प्रक्रिया को लेकर गंभीर सवाल भी खड़े हुए थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए नगर परिषद की विशेष बैठक में इस अनुमति को तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया गया।

बैठक के उपरांत विधायक राकेश जमवाल ने मीडिया को सम्बोधित करते हुए कहा कि व्यापार मंडल का एक प्रतिनिधिमंडल भी मुझसे मिला और पूरे प्रकरण की गंभीर शिकायत दर्ज करवाई। जब मैंने नगर परिषद अध्यक्ष से बात की तो उन्होंने स्पष्ट किया कि हाउस से किसी भी प्रकार की अनुमति नहीं ली गई थी, जबकि एसडीएम के एक पत्र पर सीधे अनुमति जारी कर दी गई। यह अपने-आप में बड़ी अनियमितता थी।

उन्होंने कहा कि धर्मशाला में चल रहे विधानसभा के शीतकालीन सत्र में मैंने इस मुद्दे को नियम-62 के तहत सदन में उठाया। मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने आश्वस्त किया कि प्रदेश में निजी व व्यावसायिक मेलों के लिए स्थायी नीति बनाई जाएगी, ताकि भविष्य में ऐसे निजी मेलों से व्यापारियों को नुकसान न झेलना पड़े। मुख्यमंत्री ने भी सदन में सहमति जताई कि पारंपरिक मेलों को छोड़कर ऐसे अस्थायी निजी मेले प्रदेश में आयोजित न हों।

आज नगर परिषद की विशेष बैठक में जवाहर पार्क के निजी मेला आयोजन की अनुमति सर्वसम्मति से तत्काल प्रभाव से रद्द करने का निर्णय लिया गया। अनुमति पत्र में भी यह साफ लिखा था कि 72 घंटे के भीतर अनुमति को रद्द किया जा सकता है। हाउस को विश्वास में लिए बिना दी गई अनुमति ही पूरे विवाद की जड़ थी, जिससे व्यापारियों व जनता में असंतोष था।

जमवाल ने कहा यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि इस महत्वपूर्ण बैठक का तीनों कांग्रेस पार्षदों ने बहिष्कार किया, जो यह दर्शाता है कि इस निजी मेले के पीछे किसका संरक्षण था। पिछले वर्ष भी ऐसे ही मेला अनुमति को लेकर कौन उद्घाटन करने आया था, यह पूरा सुंदरनगर जानता है। परंतु भाजपा की ओर से हमने राजनीति से ऊपर उठकर अपने व्यापारी भाइयों का साथ दिया है और आगे भी देंगे।

स्थानीय व्यापारी जो किराये पर दुकानें चलाते हैं, टैक्स भरते हैं, विभागीय अनुमति लेते हैं—उनके हितों के खिलाफ इस प्रकार के निजी मेले होते हैं। ऑनलाइन शॉपिंग और बढ़ती प्रतिस्पर्धा के इस समय में ऐसे मेले दो-दो महीने चलकर स्थायी व्यापार को नुकसान पहुँचाते हैं। इसलिए मैंने सदन में भी और बाहर भी साफ कहा है कि सुंदरनगर ही नहीं, पूरे प्रदेश में ऐसे मेले बंद होने चाहिए।

उन्होंने जानकारी दी कि आज विशेष बैठक में 31 दिनों की दी गई अनुमति को निरस्त कर दिया गया है—अब यह मेला जवाहर पार्क में नहीं लगेगा।साथ ही उन्होंने नगर परिषद अध्यक्ष और सभी पार्षदों का धन्यवाद किया जिन्होंने व्यापारी समाज की परेशानी को देखते हुए यह साहसी निर्णय लिया।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

ग्राहक बनकर आया शातिर, दुकानदार को बातों में उलझाकर छह सोने की चेनें ले उड़ा

सहजप्रीत सिंह | लुधियानासमर न्यूज शहर में ज्वेलरी दुकानों को निशाना बनाने वाले शातिरों ने बग्गा ज्वेलर्स में ग्राहक बनकर वारदात को अंजाम दिया। एक युवक दुकानदार को गहने दिखाने के बहाने बातचीत में उलझाता रहा और इसी दौरान काउंटर पर रखी छह सोने की चेनें चोरी कर लीं।चोरी किए गए गहनों की कीमत करीब...

नक्शा मंजूर नहीं, निगम की चेतावनी भी बेअसर; समर एक्सप्रेस की खबरों के बाद काराबारा में अवैध निर्माण पर चला पीला पंजा

लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूज काराबारा में करीब 600 गज जमीन पर बिना मंजूरी के निर्माण होता रहा और जिम्मेदारों की नजर के सामने ढांचा खड़ा होता गया। नामदेव भवन के पास चल रहे इस निर्माण को लेकर नगर निगम ने पहले चेतावनी भी दी थी, लेकिन इसके बावजूद काम नहीं रुका। शुक्रवार को आखिरकार...

मिसिंग लिंक-3 खुद हो गया ‘मिसिंग’, 8 माह में 1.5 किमी में से सिर्फ 500 मी. ही बनी सड़क

लक्की मेहता/राहुल शर्मा लुधियाना | समर न्यूज गिल रोड, लोहारा रोड और दिल्ली रोड के रोजाना लगने वाले जाम से राहत दिलाने के लिए शुरू किया गया मिसिंग लिंक-3 प्रोजेक्ट अब खुद ही ‘मिसिंग’ होता नजर आ रहा है। करीब 23 करोड़ रुपए की लागत से बन रहे 1.5 किलोमीटर लंबे बाईपास में आठ महीने...

ऑपरेशन ब्लू स्टार पीड़ितों को 1,000 रुपये प्रति गज की दर से मिलेगी जगह

समर न्यूज | चंडीगढ़ऑपरेशन ब्लू स्टार के दौरान अमृतसर में दुकानें गंवाने वाले 133 प्रभावित लोगों को 42 साल बाद बड़ी राहत मिली है। पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार को इन पीड़ितों को 1,000 रुपये प्रति वर्ग गज की दर से वैकल्पिक बूथ या जगह आवंटित करने का निर्देश दिया है।अदालत ने कहा...

अमेरिाका में विवाद बढ़ा तो ‘मिस्टर सिंह’ वाली विवादित पोस्ट हटाई

एजेंसी। वाशिंगटनअमेरिकी गृह सुरक्षा विभाग (डीएचएस) ने सिख व्यक्ति को निशाना बनाती दिख रही विवादित सोशल मीडिया पोस्ट को हटा दिया है। पोस्ट में ‘मिस्टर सिंह’ को अमेरिका की सड़कों से हटने और खुद देश छोड़ने की सलाह दी गई थी। इसमें ‘ट्रांसफॉर्मर्स’ के पात्र ऑप्टिमस प्राइम की कृत्रिम बुद्धिमत्ता से तैयार तस्वीर का इस्तेमाल...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.