Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

ऊना पुलिस को मिले चार हाईटेक वाहन, रोड एक्सीडेंट कम करना मकसद

ऊना। जिला ऊना पुलिस अब हाईटेक तकनीक से लैस चार नए वाहनों के साथ सड़कों पर तैनात हो जाएगी। एसपी अमित यादव ने आज इन वाहनों को एडिशनल एसपी संजीव भाटिया और अन्य पुलिस कर्मचारियों की मौजूदगी में हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

एसपी अमित यादव ने मीडिया से बातचीत में बताया कि वर्ल्ड बैंक के प्रोजेक्ट के तहत पुलिस को ये चार वाहन मिले हैं, जिनमें दो पेट्रोलिंग वाहन और एक इंटरसेप्ट वाहन शामिल है। ये वाहन अत्याधुनिक तकनीक से लैस हैं और इनमें चारों दिशाओं में घूमकर फोटो और वीडियो रिकॉर्ड करने वाले हाई-टेक कैमरे लगे हुए हैं।

अमित यादव ने बताया कि इंटरसेप्ट वाहन में वाहन की गति (स्पीड) और ड्राइवर के शराब सेवन को जांचने वाले एल्कोहल सेंसर लगे हैं। साथ ही, इन वाहनों में जीपीएस तकनीक भी लगी है, जिससे दुर्घटनास्थल पर त्वरित पहुंच सुनिश्चित होगी।

उन्होंने कहा कि मेहतपुर से अम्ब उपमंडल तक स्टेट हाइवे पर सबसे अधिक सड़क हादसे होते हैं। इन हाईटेक वाहनों का मुख्य उद्देश्य एक्सीडेंट स्पॉट पर तुरंत पहुंचकर घायलों को मदद प्रदान करना और रोड एक्सीडेंट के बाद होने वाली मौतों को कम करना है।

एसपी ने आगे कहा, “यदि दुर्घटनास्थल पर समय पर मदद मिल जाए, तो लोगों की कीमती जान बचाई जा सकती है। इन वाहनों की तैनाती से न केवल सड़क दुर्घटनाओं में कमी आएगी बल्कि घायलों को तुरंत राहत मिल सकेगी।” यह पहल ऊना पुलिस के लिए एक बड़ा कदम है, जो सड़क सुरक्षा और आपातकालीन प्रतिक्रिया प्रणाली को और सुदृढ़ करेगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Summer Express - मानेसर में मोबाइल पार्ट्स कंपनी कर्मचारी की रहस्यमयी मौत

यमुनानगर में पानी से भरे गड्ढे में डूबा एक वर्षीय मासूम, मौत

summer express , यमुनानगर। गांव अराइयांवाला में दर्दनाक हादसे में पानी से भरे गड्ढे में डूबने से एक वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ, जब बच्चे के माता-पिता पास ही स्थित नर्सरी में काम कर रहे थे। मृतक की पहचान सिद्धू के रूप में हुई है। वह तीन भाई-बहनों में सबसे...

माली की नौकरी, केमिस्ट्री पढ़ाने का जुनून; 36 छात्रों का भविष्य संवार रहे तरुण

summer express,यमुनानगर। व्यासपुर के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में माली के पद पर तैनात तरुण इंदौरा इन दिनों अपने काम के साथ-साथ 11वीं और 12वीं के विद्यार्थियों को केमिस्ट्री भी पढ़ा रहे हैं। स्कूल में विषय अध्यापक की कमी के कारण विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित न हो, इसके लिए तरुण ने शिक्षक की अतिरिक्त जिम्मेदारी...

फाइव डे बैंकिंग की मांग को लेकर बैंक कर्मचारियों की हड़ताल, हिमाचल में धर्मशाला, हमीरपुर और ऊना में प्रदर्शन

बैंक कर्मचारियों ने निकाली रैली, सरकार से लंबित मांगें जल्द पूरी करने की मांग मांगें नहीं मानी तो सितंबर में दोबारा हड़ताल, 26 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन आंदोलन की चेतावनी Summer express हमीरपुर/धर्मशाला/ऊना। बैंक कर्मचारियों की विभिन्न लंबित मांगों को लेकर शुक्रवार को राष्ट्रव्यापी एकदिवसीय सांकेतिक हड़ताल का असर हिमाचल प्रदेश में भी देखने को मिला। हमीरपुर,...

हरियाणा से दिल्ली सफर होगा आसान: फरीदाबाद हाईवे की कारपेटिंग तेज, जल्द पूरा होगा काम

summer express , फरीदाबाद। हरियाणा के फरीदाबाद से दिल्ली जाने वाले वाहन चालकों के लिए राहत की खबर है। दिल्ली-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क की नई कारपेटिंग का काम तेजी से आगे बढ़ रहा है। गदपुरी टोल बैरियर से सराय ख्वाजा टोल बैरियर तक चल रहा यह काम अब मध्य चरण में पहुंच गया है।...

नाहर सिंह कॉलोनी में भीषण आग, फ्रिज-वॉशिंग मशीन के गोदाम समेत सात मकान चपेट में

summer express , फरीदाबाद । नाहर सिंह कॉलोनी में देर रात फ्रिज और वॉशिंग मशीन के गोदामों में अचानक भीषण आग लग गई। आग ने कुछ ही समय में विकराल रूप धारण कर लिया और आसपास स्थित करीब सात मकानों को भी अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटें देखकर इलाके में अफरा-तफरी मच...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.