Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

रोहतक में दिनदहाड़े लूट: मिर्ची पाउडर फेंककर ड्राइवर से 4.39 लाख रुपये छीने

Summer express, रोहतक | रोहतक के सोनीपत रोड पर हुमायूंपुर गांव के पास दिनदहाड़े लूट की वारदात सामने आई है, जहां बाइक सवार तीन बदमाशों ने एक कंपनी के ड्राइवर की आंखों में मिर्ची पाउडर डालकर उससे 4.39 लाख रुपये लूट लिए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

श्याम कॉलोनी निवासी टेंपो चालक आकाश नाथ ने इस संबंध में आईएमटी थाना पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पीड़ित के अनुसार वह हिसार रोड स्थित लक्ष्मी सेल्स कॉरपोरेशन में ड्राइवर के तौर पर कार्यरत है और टेंपो में करियाना सामान की सप्लाई देने सोनीपत गया था।

सोनीपत के विभिन्न इलाकों में माल उतारने के बाद उसने भुगतान नकद रूप में प्राप्त किया। बैंक बंद होने के कारण उसके पास कुल 4,39,285 रुपये की नकदी थी। दोपहर बाद वह रोहतक लौट रहा था।

पीड़ित ने बताया कि जैसे ही वह हुमायूंपुर गांव के पास पहुंचा, काले रंग की बाइक पर सवार तीन युवकों ने उसका पीछा कर ओवरटेक किया और टेंपो रुकवा लिया। इसके बाद बदमाशों ने उसकी आंखों में मिर्ची पाउडर डाल दिया, जिससे वह कुछ समझ नहीं पाया। आरोपियों ने उसे जबरन नीचे उतारा, मारपीट की और टेंपो की चाबी छीन ली।

इसके बाद बदमाश डैशबोर्ड में रखी पूरी नकदी लेकर मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और एफएसएल व साइबर टीम की मदद से जांच शुरू की। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ लूट का मामला दर्ज कर लिया है और उनकी तलाश के लिए छापेमारी की जा रही है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सीएम मान की पत्नी गुरप्रीत कौर को राहत, मजीठिया-खैहरा पर अपुष्ट सामग्री पोस्ट करने से रोक

समर न्यूज | जालंधरपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर को मानहानि मामले में चंडीगढ़ जिला अदालत से अंतरिम राहत मिली है।अदालत ने शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया, कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैहरा और सेवानिवृत्त न्यायाधीश रणजीत सिंह को उनके खिलाफ अपुष्ट और मानहानिकारक सामग्री सोशल मीडिया या अन्य...

कनाडा में एमी विर्क के काफिले पर गोलीबारी

एजेंसी | नई दिल्लीपंजाबी गायक और अभिनेता एमी विर्क के काफिले में शामिल एक वाहन पर कनाडा के एबट्सफोर्ड में गोलीबारी की घटना सामने आई है। यह वारदात पांच सितंबर की रात उनके कार्यक्रम के बाद हुई। एबट्सफोर्ड पुलिस के अनुसार रात करीब 11 बजे मैक्कलम रोड के 2500 ब्लॉक में एक वाहन पर गहरे...

गुलजार सिंह की मौत पर गरमाई सियासत मान बोले- लाशों पर राजनीति न करें राहुल

समर न्यूज | संगरूरसंगरूर के तूर बंजारा गांव के मजदूर गुलजार सिंह की जहरीला पदार्थ निगलने से हुई मौत को लेकर पंजाब की सियासत गरमा गई है। गुलजार ने वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा के सामने गांव में नशे की उपलब्धता और अपने बेटे की नशे की लत का मुद्दा उठाया था।परिवार का आरोप है...

हिमाचल के जनजातीय क्षेत्रों में हानले की तर्ज पर बनेगा खगोलीय केंद्र: सुक्खू ने केंद्र से मांगा सहयोग

Summer express/शिमला -: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह से भेंट कर हिमाचल प्रदेश में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी आधारित विकास को गति देने से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की। बैठक में विशेष रूप से प्रदेश के दूरदराज और जनजातीय...

अंबाला में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा, अब तक 6 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि

summer express , अंबाला (अंकुर कपूर)। अंबाला जिले में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। जिले में अब तक स्वाइन फ्लू के 6 मरीज सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और संक्रमण की रोकथाम के लिए आवश्यक तैयारियां तेज कर दी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.