Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

कुंजपुरा मंडी में गेहूं के बैग में ईंटें भरने का खेल उजागर, आढ़ती का लाइसेंस सस्पेंड

Summer express, सुन्दर कुंडू, करनाल | करनाल की कुंजपुरा अनाज मंडी एक बार फिर अनियमितताओं को लेकर सुर्खियों में है। इस बार गेहूं के बैग में ईंटें भरकर वजन बढ़ाने का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के बाद मंडी प्रशासन हरकत में आया और कार्रवाई करते हुए एक आढ़ती का लाइसेंस निलंबित कर उस पर 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। हालांकि इस पूरे मामले में अधिकारी खुलकर कुछ भी कहने से बचते नजर आए।

वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि लोडिंग के दौरान गेहूं की बोरियों से ईंटें निकल रही हैं। यह वीडियो काछवा क्षेत्र में हैफेड और वेयरहाउस के गोदाम के पास का बताया जा रहा है। मजदूरों के अनुसार, जब वे बोरियों को लोड कर रहे थे, तब उनके सिर पर ईंटें लगीं, जिससे उन्हें चोट भी आई। इसके बाद उन्होंने अधिकारियों को शिकायत दी। जांच में कई बैगों में ईंटें मिलने की पुष्टि हुई, जिसके बाद मामला उजागर हो गया।

इस घटना ने खरीद एजेंसियों की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। जानकारी के अनुसार, इस बार कुंजपुरा मंडी में खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की बजाय हैफेड और वेयरहाउस द्वारा खरीद की जा रही है। दोनों एजेंसियों ने निरीक्षण के लिए अधिकारी भी तैनात किए हैं, बावजूद इसके इतनी बड़ी गड़बड़ी सामने आना व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है।

मामले में मंडी सचिव बलवान सिंह से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन उन्होंने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। इससे प्रशासनिक पारदर्शिता और जवाबदेही पर भी सवाल उठ रहे हैं।

गौरतलब है कि कुंजपुरा मंडी पहले भी गड़बड़ियों को लेकर चर्चा में रही है। इससे पहले गोदाम में स्टॉक में कमी के मामले में लाखों रुपये के गेहूं की कमी सामने आई थी, जिसमें अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई भी हुई थी। इस मामले की जांच के लिए कमेटियां गठित की गईं और बाद में उनका पुनर्गठन भी किया गया।

ताजा प्रकरण ने एक बार फिर मंडी व्यवस्था, निरीक्षण प्रणाली और जिम्मेदार अधिकारियों की भूमिका पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब देखना होगा कि जांच में और क्या खुलासे होते हैं और दोषियों के खिलाफ कितनी सख्त कार्रवाई की जाती है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.