Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पानीपत में अवैध कॉलोनियों पर नगर निगम की कार्रवाई, 29 गलियां तोड़ीं और 18 प्लॉटों की नींव उखाड़ी

Summer express, पानीपत | पानीपत में नगर निगम की डीटीपी शाखा ने अवैध कॉलोनियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए शहर के तीन स्थानों पर चल रहे अवैध निर्माण कार्यों को ध्वस्त किया। टीम ने कार्रवाई के दौरान 29 कच्ची और पक्की गलियों को तोड़ दिया, जबकि 18 प्लॉटों पर डाली जा रही नींव को भी उखाड़ दिया गया।

नगर निगम अधिकारियों के अनुसार, संबंधित कॉलोनाइजरों को हरियाणा नगर निगम अधिनियम 1994 के तहत तीन बार नोटिस जारी किए जा चुके थे। इसके बावजूद न तो अवैध निर्माण कार्य रोका गया और न ही प्लॉटों की बिक्री बंद की गई। उल्टा इन कॉलोनियों में कच्ची सड़कों को पक्का करने का काम भी जारी था।

अधिकारियों ने बताया कि नोटिस के जरिए कॉलोनाइजरों को स्पष्ट निर्देश दिए गए थे कि निर्माण कार्य बंद कर भूमि को पुनः कृषि योग्य बनाया जाए, अन्यथा सख्त कार्रवाई की जाएगी। निर्देशों की अनदेखी के बाद निगम ने यह कार्रवाई की।

प्रशासन ने साफ किया है कि अब अवैध कॉलोनी काटने वाले मालिकों और प्रॉपर्टी डीलरों के खिलाफ हरियाणा नगर निगम अधिनियम की धारा 350-सी के तहत आपराधिक मामले दर्ज किए जाएंगे। इसके साथ ही गिरफ्तारी की कार्रवाई भी की जाएगी।

कार्रवाई के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट की नियुक्ति की गई थी और जिला नगर योजनाकार जितेंद्र, रिंकू व राजेश के साथ पुलिस बल भी मौके पर तैनात रहा।

नगर निगम की टीम ने पावर हाउस के पास कुटानी रोड क्षेत्र में 15 सड़कों और 8 नींव को हटाया। वहीं वर्मा चौक के पास जगदीश कॉलोनी के सामने 6 गलियों और 3 नींव को तोड़ा गया। इसके अलावा कुटानी रोड पर ही एक अन्य अवैध कॉलोनी में 8 से अधिक निर्माणाधीन नींव को उखाड़ा गया।

प्रशासन ने चेतावनी दी है कि भविष्य में भी अवैध कॉलोनियों के खिलाफ इसी तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.