Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

कुमारी शैलजा का BJP पर वार: नेहरू युग से मजबूत भारत-रूस रिश्ते

सिरसा। राज्यसभा सांसद और कांग्रेस की वरिष्ठ नेता कुमारी शैलजा ने शनिवार को मोदी सरकार पर भारत-रूस संबंधों को लेकर बड़ा हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा आज भले ही पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की नीतियों को गलत साबित करने में लगी है, लेकिन भारत और रूस के बीच मजबूत रणनीतिक साझेदारी की पहली नींव कांग्रेस शासनकाल में ही रखी गई थी।

शैलजा ने कहा कि पंडित नेहरू के कार्यकाल से ही भारत और सोवियत संघ (USSR) के बीच भरोसेमंद रिश्ते शुरू हुए थे, जिन्हें आगे इंदिरा गांधी और राजीव गांधी के समय नई ऊंचाइयां मिलीं। रक्षा, अंतरिक्ष, परमाणु ऊर्जा और व्यापार के क्षेत्र में दोनों देशों के बीच हुआ ऐतिहासिक सहयोग आज भी दुनिया के लिए मिसाल है।

उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान भाजपा सरकार जानबूझकर पंडित नेहरू की हर नीति और उपलब्धि को खारिज करने की कोशिश कर रही है, जबकि भारत-रूस दोस्ती की बुनियाद कांग्रेस की दूरदर्शी विदेश नीति का ही परिणाम है।

कुमारी शैलजा ने कहा “रूस आज भी भारत का सबसे भरोसेमंद रणनीतिक साझेदार है। यह रिश्ता अचानक नहीं बना, इसकी शुरुआत नेहरू जी के समय से हुई थी। भाजपा सरकार इसे नकार सकती है, लेकिन इतिहास को नहीं बदला जा सकता।”

सांसद ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा से भारत-रूस मैत्री को मजबूत करने की पक्षधर रही है और आगे भी चाहती है कि दोनों देशों के बीच भरोसा और सहयोग उसी तरह कायम रहे जैसा दशकों से रहा है।

सिरसा में मीडिया से बातचीत के दौरान शैलजा ने दोहराया कि भाजपा राजनीतिक लाभ के लिए इतिहास को विकृत करने की कोशिश कर रही है, लेकिन भारत-रूस संबंधों की नींव कांग्रेस और उसके नेताओं द्वारा रखी गई थी, जिसे दुनिया मानती है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सरकारी स्कूलों में आठवीं से बारहवीं तक एआई की पढ़ाई

समर न्यूज | चंडीगढ़पंजाब के सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक से जोड़ने के लिए शैक्षणिक सत्र 2026-27 से आठवीं से बारहवीं कक्षा तक कंप्यूटर साइंस के पाठ्यक्रम में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) को शामिल किया गया है। पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने इसके लिए विषय का नाम बदलकर कंप्यूटर साइंस एंड आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (सीएसएआई)...

एससीओ बैठक के लिए भारत ने पाकिस्तान को दिया न्योता

एजेंसी | नई दिल्लीभारत ने शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के पहले सभ्यतागत संवाद मंच में भाग लेने के लिए पाकिस्तान सहित सभी सदस्य देशों को आमंत्रित किया है। तीन दिवसीय आयोजन 20 से 22 नवंबर तक नई दिल्ली में होगा।पाकिस्तान के राष्ट्रीय विरासत एवं संस्कृति मंत्री औरंगजेब खान खिची को भी इसमें शामिल होने का...

शव को लेकर टकराव और प्रदर्शनकारियों पर एफआईआर अल्पसंख्यक आयोग व मानवाधिकार आयोग ने मांगी रिपोर्ट

एजेंसी | मानसा पंजाब के मानसा में युवक दलजीत सिंह की मौत के बाद शव को लेकर पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हुआ टकराव अब और गंभीर हो गया है। पुलिस ने अपने जवानों पर कथित हमले के मामले में प्रदर्शनकारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस का आरोप है कि 27 अक्टूबर को...

गुरुग्राम के भोंडसी में अवैध कॉलोनियों पर बड़ी कार्रवाई, 20 एकड़ में 241 डीपीसी और सड़क नेटवर्क ध्वस्त

Summer express, गुरुग्राम। नए गुरुग्राम में अवैध कॉलोनियों के खिलाफ टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग ने सख्ती बढ़ा दी है। इसी अभियान के तहत भोंडसी के शहरी क्षेत्र में बड़ी तोड़फोड़ कार्रवाई की गई। गांव की राजस्व सीमा के अंतर्गत विकसित की जा रही दो अवैध कॉलोनियों में करीब 20 एकड़ क्षेत्र में बने अनधिकृत...

रेवाड़ी में अवैध कॉलोनियों पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 12 एकड़ जमीन पर कार्रवाई

Summer express, रेवाड़ी। जिले में अवैध कॉलोनियों और अनधिकृत निर्माणों के खिलाफ जिला नगर योजनाकार विभाग ने सख्ती तेज कर दी है। इसी कड़ी में शाम सुठानी, बनीपुर और बावल में करीब 12 एकड़ जमीन पर विकसित की जा रही अवैध कॉलोनियों में तोड़फोड़ की कार्रवाई की गई। इस दौरान 16 डीपीसी, 10 प्रीकास्ट चारदीवारी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.