Facebook-f Youtube X-twitter

हरियाणा में छह पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय, अब बढ़ेगी शीतलहर की संभावनाएं

हिसार। हरियाणा में दिसंबर माह के दौरान अब तक छह कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो चुके हैं, जिनकी वजह से प्रदेश में कड़ाके की ठंड अभी तक नहीं पड़ी है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, जैसे ही कोई अधिक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत में प्रवेश करेगा, उत्तर-पश्चिमी हवाएं तेज होंगी और प्रदेश के कई हिस्सों में शीतलहर व पाला जमने की स्थिति बन सकती है।

पर्वतीय क्षेत्रों में इस दौरान बर्फबारी होने की संभावना है। पिछले पांच दिनों में दो कमजोर पश्चिमी विक्षोभ गुजर चुके हैं, जिनसे दिन और रात के तापमान में लगातार उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है। सोमवार को प्रदेश के अधिकांश जिलों में न्यूनतम तापमान में 1 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी दर्ज की गई।

हिसार और नारनौल में बढ़ा न्यूनतम तापमान

हिसार का न्यूनतम तापमान 1.1 डिग्री बढ़कर 7.3°C रिकॉर्ड किया गया, जबकि नारनौल का तापमान बढ़कर 5.4°C पर पहुंच गया। रोहतक, अंबाला, सिरसा और करनाल में भी तापमान में वृद्धि देखी गई।

मौसम विज्ञानी डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि उत्तरी हवाएं चलने पर ठंड बढ़ती है, जबकि दक्षिण-पूर्वी और दक्षिण-पश्चिमी हवाएं गर्मी का एहसास बढ़ाती हैं। लगातार सक्रिय हो रहे कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के कारण तापमान में बढ़ोतरी के साथ मौसम अस्थिर बना हुआ है।

उन्होंने कहा कि 14 दिसंबर तक प्रदेश में मौसम के शुष्क रहने की संभावना है। 9 से 11 दिसंबर के बीच उत्तर एवं उत्तर-पश्चिमी हवाएं हल्की गति से चलेंगी, जिससे रात के तापमान में हल्की गिरावट आ सकती है, हालांकि दिन के तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी संभावित है। 12 दिसंबर से एक और पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव के चलते 14 दिसंबर तक आंशिक बादल बरकरार रह सकते हैं।

रात के तापमान में आएगी हल्की गिरावट

मौसम वैज्ञानिकों ने अनुमान लगाया है कि आने वाले दिनों में रात के तापमान में मामूली गिरावट और दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी हो सकती है। हवाओं की दिशा और गति में बार-बार बदलाव होने से वातावरण में नमी बढ़ेगी, जिसके कारण कुछ स्थानों पर सुबह के समय हल्की से मध्यम धुंध छाने की संभावना है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चिप्स के पैकेट में कीड़े मिलने से मचा हड़कंप, खाद्य सुरक्षा विभाग जांच में जुटा

हमीरपुर- :हमीरपुर जिले के उपमंडल नादौन में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक सीलबंद चिप्स के पैकेट के अंदर कीड़े पाए गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग तुरंत हरकत में आ गया है और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच प्रक्रिया शुरू करने...

अब आप पैराशूटी नेताओं के सहारे नहीं लड़ेगी चुनाव,पार्टी विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ता उतरेंगे मैदान में 

मंडी, धर्मवीर-:पिछले विधानसभा चुनावों से सबक लेते हुए आम आदमी पार्टी ने 2027 के विधानसभा चुनावों में पैराशूटी नेताओं की जगह पार्टी की विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ताओं को चुनावी मैदान मे उतारने का फैसला लिया है । मंडी में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान आप प्रदेश सह प्रभारी सुरेंद्र पंडित ने बताया कि इन दिनों...

रावी नदी का कटाव बढ़ा, बड़ा भंगाल गांव और हेलीपैड पर संकट गहराया

कांगड़ा-जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल में रावी नदी का बढ़ता कटाव अब गंभीर चिंता का विषय बनता जा रहा है। गांव के साथ-साथ हेलीपैड पर भी खतरा मंडराने लगा है, लेकिन अब तक किसी ठोस बचाव कार्य की शुरुआत नहीं हो पाई है। स्थानीय ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि बरसात से...

कुल्लू में कूड़ा डंपिंग साइट को लेकर बढ़ा विरोध, समाधान न हुआ तो चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

कुल्लू,17 अप्रैल -:नगर परिषद कुल्लू के वार्ड नंबर 3 में स्थित कूड़ा डंपिंग साइट को हटाने की मांग अब तेज हो गई है। स्थानीय निवासियों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा से मिला और समस्या के जल्द समाधान की मांग रखी। लोगों का कहना है कि शहर के बीचों-बीच, सरवरी नदी के पास बनाई...

20 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम रहेगा खराब, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना

शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में अप्रैल का आधा महीना बीत जाने के बावजूद मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 17 से 19 अप्रैल के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.