Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

धर्मशाला में भारत-साउथ अफ्रीका टी-20 मुकाबला…ऑफलाइन टिकटें 1500 रुपये में

12  दिसंबर को आएंगी भारत-साउथ अफ्रीकी की टीमें

13 को पहले साउथ अफ्रीका, फिर टीम इंडिया करेगी प्रेक्टिस

Dharamshala, Rahul-:धर्मशाला के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में 14 दिसंबर को खेले जाने वाले भारत-साउथ अफ्रीका टी-20 मैच को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस मुकाबले के लिए ऑनलाइन टिकटें 1750 रुपये में बिकीं, जबकि ऑफलाइन टिकटें 1500 रुपये में उपलब्ध होंगी। यह टिकट मूल्य श्रेणी की सबसे सस्ती टिकट है। एचपीसीए (हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन) के संयुक्त सचिव विशाल शर्मा ने बताया कि ऑफलाइन टिकटों की बिक्री 11 दिसंबर से स्टेडियम के बाहर स्थित काउंटरों पर शुरू की जाएगी।

ऑफलाइन बिक्री में किसी भी प्रकार की छूट नहीं होगी और एक पहचान पत्र पर केवल दो टिकटें ही दी जाएंगी। टिकट खरीदने के लिए आधार कार्ड या अन्य मान्य पहचान पत्र आवश्यक रहेगा।मैच के लिए दोनों टीमें 12 दिसंबर को चार्टर प्लेन से धर्मशाला पहुंचेंगी। 13 दिसंबर को उनका प्रैक्टिस सेशन निर्धारित है — दोपहर 4:30 से 7:30 बजे तक साउथ अफ्रीका और 7:30 से 10:00 बजे तक टीम इंडिया अभ्यास करेगी।मैच की तैयारियों के चलते एचपीसीए ने स्टेडियम को 11 दिसंबर से 17 दिसंबर तक आगंतुकों के लिए बंद रखने का निर्णय लिया है। सामान्य दिनों में देश-विदेश से आने वाले पर्यटक स्टेडियम घूमने पहुंचते हैं, लेकिन मैच के दौरान सुरक्षा और व्यवस्था के मद्देनजर इसे अस्थायी रूप से बंद किया जाता है।

एचपीसीए की ओर से मैच में शामिल होने के लिए तिब्बती धर्मगुरु दलाईलामाप्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खूराज्यपाल और हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश को भी निमंत्रण भेजा गया है।धर्मशाला में आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों को लेकर क्रिकेट प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह है। रविवार को होने वाले इस मैच के लिए स्थानीय निवासियों के साथ-साथ देशभर से दर्शकों के आने की संभावना है। इससे पहले भी धर्मशाला में खेले गए अंतरराष्ट्रीय मैचों में दर्शकों की भारी भीड़ देखने को मिल चुकी है।संयुक्त सचिव विशाल शर्मा ने बताया कि स्टेडियम में सभी सुरक्षा, आतिथ्य और दर्शक प्रबंधन से जुड़ी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। उन्होंने कहा कि एचपीसीए की टीम हर स्तर पर यह सुनिश्चित कर रही है कि दर्शकों को विश्वस्तरीय क्रिकेट अनुभव मिले।उन्होंने अपील की कि क्रिकेट प्रेमी टिकट खरीदते समय केवल अधिकृत काउंटरों और वेबसाइटों से टिकटें लें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा या धोखाधड़ी से बचा जा सके।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हरियाणा में अब रामचरितमानस का पाठ करना भी हुआ गुनाह: पूर्व विधायक नीरज शर्मा

Summer express, अनिल मंगला , फरीदाबाद | एनआईटी 86 के पूर्व विधायक पं० नीरज शर्मा ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा है कि हरियाणा में अब रामचरितमानस का पाठ करना भी गुनाह साबित हो रहा है। उन्होंने बताया कि जंतर-मंतर पर आंदोलन कर रहे छात्रों के समर्थन और सरकार को...

भट्टाकुफर में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत भाजपा महिला मोर्चा का पौधारोपण अभियान

Summer express/शिमला, संजू- : पर्यावरण संरक्षण और हरित वातावरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा जिला शिमला ने मंगलवार को कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र के भट्टाकुफर स्थित ज्वाला माता मंदिर के समीप ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के अंतर्गत पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान महिला मोर्चा की पदाधिकारियों और...

कैथल में नशा तस्करों पर प्रशासन का बुलडोजर, तीन मकान जमींदोज

Summer express, कैथल , बलिंदर | हरियाणा के कैथल में नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस और जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कथित तौर पर अवैध रूप से अर्जित संपत्तियों पर बुलडोजर चला दिया। सिरटा रोड स्थित जाट धर्मशाला के सामने बनी कॉलोनी में तीन कथित नशा तस्करों के मकानों को प्रशासन ने ध्वस्त कर...

हरियाणा में खुलेंगे 700 से अधिक नए वीटा बूथ, महिला स्वयं सहायता समूहों को मिलेगा बड़ा प्रोत्साहन

Summer express, चंडीगढ़ , अंकुर कपूर | हरियाणा सरकार ने प्रदेश में डेयरी क्षेत्र और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में कई अहम फैसले लिए हैं। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने घोषणा की कि प्रदेशभर में 700 से अधिक नए वीटा बूथ स्थापित किए जाएंगे। साथ ही, सहकारी समितियों से जुड़े महिला स्वयं सहायता...

किसानों को हुआ  का मुनाफा..बल्ह में अब तक टमाटर से 50 करोड़ का कारोबार, 250-500 तक बिका एक क्रेट

Summer express/मंडी,धर्मवीर – हिमाचल प्रदेश का मिनी पंजाब कहलाई जाने वाली बल्ह घाटी में इस बार टमाटर की बंपर फसल से किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। इस सीजन में बल्ह घाटी से अब तक 50 करोड़ से अधिक के टमाटरों का कारोबार हो चुका है। हालांकि सीजन अब अंतिम चरण में है, लेकिन खेतों...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.