Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

कांग्रेस में संगठन गठन, पहले जिला व ब्लॉक कार्यकारिणीयां.. फिर बनेगी प्रदेश कार्यकारिणी- विनय कुमार

Mandi, Dharamveer-:हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष विनय कुमार ने कहा है कि पार्टी संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने के लिए सबसे पहले जिला और ब्लॉक स्तर की कार्यकारिणीयां गठित की जाएंगी। इसके बाद प्रदेश कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार मंडी पहुंचने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया।

मंडी में पत्रकारों से बातचीत में विनय कुमार ने बताया कि पंचायत चुनावों से पहले जिला और ब्लॉक कार्यकारिणीयां बना दी जाएंगी, जबकि प्रदेश कार्यकारिणी का गठन पंचायत चुनावों के दौरान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव पार्टी सिंबल पर नहीं होते, लेकिन कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों की जीत से संगठन को और मजबूती मिलेगी।प्रदेशाध्यक्ष ने यह भी स्पष्ट किया कि जिलाध्यक्षों का चयन पार्टी हाईकमान ही करेगा। उन्होंने कहा कि पार्टी ने “संगठन सृजन अभियान” के तहत वरिष्ठ नेताओं को जिम्मेदारियां दी थीं और सभी जिलों से ऊर्जावान कार्यकर्ताओं ने अपनी दावेदारी पेश की है।अब यह निर्णय हाईकमान लेगा कि किसे जिले की बागडोर सौंपी जाए। विनय कुमार ने कहा, “जो उपयुक्त होगा, वही जिलाध्यक्ष बनेगा। पार्टी में पद सेवा का माध्यम है, सत्ता का नहीं।”

भाजपा पर निशाना साधते हुए विनय कुमार ने कहा कि गुटबाजी कांग्रेस में नहीं, भाजपा में है.धर्मशाला में हाल ही में हुई भाजपा रैली में यह साफ दिखा, जहां अलग-अलग गुटों के नेता शक्ति प्रदर्शन में जुटे थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस एकजुट है और सभी नेता एक ही झंडे के नीचे संगठन को मजबूत करने के लिए काम कर रहे हैं।विनय कुमार ने विश्वास जताया कि संगठन के पुनर्गठन से कांग्रेस आने वाले चुनावों में और अधिक मजबूत स्थिति में होगी तथा कार्यकर्ता जनता के मुद्दों को मजबूती से उठा सकेंगे।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

आयुर्वेद के नाम पर भ्रामक दावों पर कार्रवाई की तैयारी, डॉ. प्रताप चौहान ने किया ऐलान

Summer express, फरीदाबाद (अनिल मंगला): आयुर्वेदिक उपचार के नाम पर सोशल मीडिया पर फैल रही भ्रामक और गलत जानकारियों को लेकर जीवा आयुर्वेद के संस्थापक डॉ. प्रताप चौहान ने चिंता जताई है। उन्होंने प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि लोगों को गुमराह करने वाले फर्जी वैद्यों और बिना उचित योग्यता के इलाज का दावा करने...

करनाल में राइस मिलर्स ने उठाया चावल भंडारण का मुद्दा, एफसीआई गोदामों में जगह की कमी से बढ़ी चिंता

करनाल (राकेश कुमार शर्मा): एफसीआई के गोदामों में चावल रखने के लिए पर्याप्त जगह नहीं होने का मुद्दा एक बार फिर सामने आया है। करनाल जिले के राइस मिलर्स ने बुधवार को अपनी मांगों को लेकर जिला मुख्यालय पहुंचकर उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा। मिलर्स ने तैयार चावल के समय पर उठान और अतिरिक्त भंडारण व्यवस्था...

झांसी-कानपुर हाईवे हादसे का खौफनाक वीडियो आया सामने, अतीक के बेटे की हुई थी मौत

Summer express, झांसी। झांसी-कानपुर हाईवे पर 6 अगस्त को हुए भीषण सड़क हादसे का एक वीडियो सामने आया है। हादसे में माफिया अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे आबान अहमद और उसके दोस्त सोनू की मौत हो गई थी। दुर्घटना के करीब छह दिन बाद सामने आए डैशकैम फुटेज में हादसे की भयावहता साफ दिखाई...

स्वतंत्रता दिवस से पहले जालंधर रेलवे स्टेशन पर बढ़ी सुरक्षा, कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द

Summer express, जालंधर | स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर जालंधर रेलवे स्टेशन की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। रेलवे स्टेशन को अलर्ट मोड पर रखते हुए जीआरपी पुलिस ने डॉग स्क्वायड के साथ विशेष सर्च अभियान चलाया। इस दौरान स्टेशन परिसर, प्लेटफार्म और ट्रेनों में संदिग्ध वस्तुओं की जांच करने के साथ यात्रियों के...

न्यू कॉम्प्लेक्स व्यवस्था के खिलाफ प्राथमिक शिक्षकों का18 दिनों से अनशन जारी,मांगे पूरा न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी

Summer express/शिमला, संजू-:हिमाचल प्रदेश में प्राथमिक शिक्षक संघ का ‘न्यू कॉम्प्लेक्स व्यवस्था’ के खिलाफ विरोध प्रदर्शन लगातार तेज होता जा रहा है। शिमला में प्राथमिक शिक्षक संघ का क्रमिक अनशन आज 18वें दिन में प्रवेश कर गया है। आंदोलन की शुरुआत जहां पुरुष शिक्षकों ने की थी, वहीं अब महिला शिक्षक भी मोर्चे पर डटकर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.