Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भाजपा का कांग्रेस पर प्रहार—‘बदहाली के 3 साल’ हैशटैग’ बना ट्रेंड

Shimla, 11 December-:हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस सरकार के तीन वर्ष पूरे होने पर भाजपा ने सोशल मीडिया पर व्यापक डिजिटल अभियान चलाकर सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। बुधवार को मंडी में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम के साथ ही भाजपा की ऑनलाइन मुहिम भी तेज हो गई। पूरे दिन एक्स (ट्विटर) पर ‘बदहाली के 3 साल’ हैशटैग देशभर में ट्रेंड करता रहा।

भाजपा की सोशल मीडिया टीम ने सुबह से ही पोस्टर, वीडियो, रील्स और अन्य डिजिटल सामग्री साझा करते हुए कांग्रेस सरकार पर विफलताओं के आरोप लगाए। देखते ही देखते यह अभियान देशभर में ट्रेंडिंग सूची में शीर्ष स्थान पर पहुंच गया। उपलब्ध जानकारी के अनुसार, सरकार के खिलाफ करीब 35 हजार से अधिक ट्वीट किए गए, जिनमें गारंटियों के पूरा न होने, बंद किए गए संस्थान, बढ़ते कर्ज, कानून व्यवस्था, कथित घोटालों, बेरोजगारी और महंगाई जैसे मुद्दे उठाए गए।

राज्य और राष्ट्रीय स्तर के भाजपा नेताओं ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स से इस अभियान को आगे बढ़ाया। मंडी में आयोजित कांग्रेस के समारोह के दौरान लोगों की नाराजगी से जुड़े वीडियो और पोस्ट भी भाजपा ने सोशल मीडिया पर साझा किए। इससे पहले 4 दिसंबर को धर्मशाला में हुए भाजपा के विरोध प्रदर्शन को भी ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर बड़े स्तर पर प्रचारित किया गया था, जिसमें ‘व्यवस्था पतन के 3 साल’ हैशटैग ट्रेंड कराया गया था।भाजपा का कहना है कि कांग्रेस सरकार के तीन वर्षों में प्रदेश कर्ज और अव्यवस्था की ओर चला गया तथा जनता को वादों के नाम पर भ्रमित किया गया। इसी डिजिटल प्रचार अभियान की चर्चा मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भी मंडी रैली के अपने संबोधन में की।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

नगर पालिका कर्मचारियों की हड़ताल सातवें दिन भी जारी, मांगों को लेकर निकाला रोष मार्च

 Summer express, अंकुर कपूर, अंबाला। नगर पालिका कर्मचारी संघ की हड़ताल बुधवार को सातवें दिन भी जारी रही। अंबाला छावनी में सफाई कर्मचारियों समेत नगर पालिका के अन्य कर्मचारी नगर पालिका कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कर्मचारियों ने इसके बाद बाजार क्षेत्र में रोष मार्च निकाला और अपनी मांगों...

टोहाना को जाम और प्रदूषण से मिलेगी राहत? राज्यसभा में उठा बाईपास निर्माण का मुद्दा

Summer express, फतेहाबाद। जिले के प्रमुख शहर टोहाना को लंबे समय से बनी ट्रैफिक समस्या से राहत दिलाने के लिए बाईपास निर्माण की मांग अब संसद तक पहुंच गई है। राज्यसभा सांसद सुभाष बराला ने संसद में विशेष उल्लेख के माध्यम से टोहाना बाईपास का मुद्दा उठाते हुए केंद्र सरकार और सड़क परिवहन एवं राजमार्ग...

राजगढ़ के छिछड़ियां गांव में दो मंजिला मकान ढहा, चार लोग मलबे में दबे; दो की मौत की सूचना

राजगढ़ ,भूपेंद्र-: राजगढ़ विकास खंड की ग्राम पंचायत दीदग के छिछड़ियां गांव में बुधवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया। साफ मौसम के बीच एक दो मंजिला रिहायशी मकान अचानक भरभराकर धराशायी हो गया। हादसे के समय मकान के अंदर चार लोग मौजूद थे। मकान गिरने से चारों लोग मलबे में दब गए, जिससे गांव...

पेट्रोल-डीजल सेस पर सरकार का बचाव, ई-20 को लेकर भी केंद्र पर बरसे विक्रमादित्य सिंह

Summer express/शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में पेट्रोल और हाई स्पीड डीजल पर 60 पैसे प्रति लीटर अतिरिक्त सेस लगाए जाने के फैसले को लेकर सियासत तेज हो गई है। विपक्षी भाजपा की ओर से राज्य सरकार के इस फैसले पर सवाल उठाए जाने के बाद लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने सरकार का बचाव करते...

आयुर्वेद के नाम पर भ्रामक दावों पर कार्रवाई की तैयारी, डॉ. प्रताप चौहान ने किया ऐलान

Summer express, फरीदाबाद (अनिल मंगला): आयुर्वेदिक उपचार के नाम पर सोशल मीडिया पर फैल रही भ्रामक और गलत जानकारियों को लेकर जीवा आयुर्वेद के संस्थापक डॉ. प्रताप चौहान ने चिंता जताई है। उन्होंने प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि लोगों को गुमराह करने वाले फर्जी वैद्यों और बिना उचित योग्यता के इलाज का दावा करने...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.