Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

25 दिसंबर को पंचकूला आएंगे अमित शाह, वाजपेयी प्रतिमा का शिलान्यास करेंगे

पंचकूला  | केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 25 दिसंबर को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के अवसर पर पंचकूला आएंगे। वे मनसा देवी कॉम्प्लेक्स, सेक्टर-1 में विकसित किए जा रहे अटल पार्क के केंद्र में प्रस्तावित 50 फीट ऊंची वाजपेयी की धातु निर्मित प्रतिमा का शिलान्यास करेंगे। कार्यक्रम को लेकर हरियाणा सरकार और पंचकूला प्रशासन ने व्यापक स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी हैं।

अटल चौक और अटल पार्क को शहर का नया लैंडमार्क माना जा रहा है। अटल चौक का निर्माण पूर्ण हो चुका है, जबकि अटल पार्क का कार्य अंतिम चरण में है। पूरे प्रोजेक्ट पर लगभग 16 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं, जिनमें से 15 करोड़ रुपये पार्क के विकास पर व्यय होंगे। इस परियोजना का शिलान्यास मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 6 अप्रैल 2025 को किया था।

13 थीम आधारित वाटिकाओं से मिलेगा नया आकर्षण

2.25 एकड़ में विकसित हो रहा यह पार्क अपने आप में अनोखा होगा। पार्क में कुल 13 थीम आधारित वाटिकाएं बनाई जा रही हैं, जिनमें वन्यजीव वाटिका, सुगंध वाटिका, आयुर्वेदिक वाटिका, कलाकृति वाटिका, विज्ञान एवं सांस्कृतिक वाटिका जैसी कई विशेष थीमे शामिल हैं।

इसके अलावा पार्क में ओपन एयर थिएटर, म्यूजिकल फाउंटेन, जॉगिंग ट्रैक, फुटपाथ लाइटें, ओपन जिम, बच्चों के झूले, बेंच और रेन शेल्टर जैसी आधुनिक सुविधाएं भी विकसित की जा रही हैं। यह स्थान मनोरंजन, स्वास्थ्य और सांस्कृतिक गतिविधियों का प्रमुख केंद्र बनने जा रहा है।

अटल चौक बना आकर्षक फोटो प्वॉइंट

40 फीट व्यास वाले अटल चौक को धौलपुर पत्थर से तैयार किया गया है, जिसमें विशाल कमल आकृति और आकर्षक फाउंटेन लगी हैं। चौक को रंगीन लाइटिंग से सजाया गया है। इस निर्माण पर लगभग 46.50 लाख रुपये की लागत आई है।

मनसा देवी मंदिर और सकेतड़ी शिव मंदिर के मध्य स्थित यह पूरा इलाका अब सांस्कृतिक व धार्मिक पर्यटन का एक नया केंद्र बनने की ओर है।

अमित शाह के आगमन के मद्देनज़र सुरक्षा व्यवस्था, कार्यक्रम प्रबंधन तथा अन्य तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। पंचकूला प्रशासन के अनुसार, यह कार्यक्रम शहर के लिए एक महत्वपूर्ण और गौरवपूर्ण अवसर हो

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

नालागढ़ में 14 सितंबर को कैंपस इंटरव्यू, 10 पदों पर होगी भर्ती

Summer express/शिमला-: जिला रोजगार कार्यालय शिमला की ओर से युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने के लिए 14 सितंबर, 2026 को कैंपस इंटरव्यू आयोजित किया जाएगा। यह साक्षात्कार शिवा इंटरनेशनल, गांव एवं डाकघर मंझोली, तहसील नालागढ़, जिला सोलन में सुबह 11 बजे शुरू होगा।जिला रोजगार अधिकारी प्रवीन नगराईक ने बताया कि कैंपस इंटरव्यू के...

अंबाला में बैंक कर्मचारियों की हड़ताल, 28 से 30 सितंबर तक फिर कामकाज रहेगा ठप

summer express , अंकुर कपूर,अंबाला। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर शुक्रवार को देशभर के 12 राष्ट्रीयकृत बैंकों के अधिकारी और कर्मचारी एक दिवसीय हड़ताल पर रहे। अंबाला में भी बैंक कर्मचारियों ने इंडियन बैंक, निकोलसन रोड के सामने एकत्र होकर सरकार और बैंक प्रबंधन के खिलाफ प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न...

गोठड़ा में युवक की हत्या, पांच नामजद आरोपियों पर केस दर्ज  

summer express , भिवानी। गांव गोठड़ा में 41 वर्षीय युवक की हत्या का मामला सामने आया है। मृतक के पिता की शिकायत पर लोहारू थाना पुलिस ने पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ हत्या सहित भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण...

रोहतक में नर्सरी में चोरी, सोते कर्मचारियों के मोबाइल-नकदी ले गए चोर

summer express , रोहतक। दिल्ली रोड स्थित यासीन नर्सरी में देर रात चोरों ने कर्मचारियों की मौजूदगी में चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया। बदमाश उस कमरे में दाखिल हुए, जहां नर्सरी के कर्मचारी सो रहे थे। चोरों ने कमरे से मोबाइल फोन, नकदी समेत अन्य कीमती सामान चोरी किया और बिना किसी को...

मातृ-शिशु अस्पताल पर नूरपुर की सियासत गरमाई, विधायक निक्का ने अजय महाजन पर साधा निशाना

Summer express/नूरपुर,संजीव-:नूरपुर में मातृ-शिशु अस्पताल को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। भाजपा विधायक रणवीर सिंह निक्का ने पूर्व विधायक अजय महाजन पर तीखा हमला बोला है। निक्का ने अस्पताल के काम का श्रेय लेने की होड़ का आरोप लगाते हुए सवाल उठाया कि जब प्रदेश में चार साल तक कांग्रेस की सरकार रही,...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.