Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

बहादुरगढ़ की फैक्ट्रियों में आग, प्लास्टिक-थर्माकोल यूनिटें हुईं खाक

बहादुरगढ़  | बहादुरगढ़ के आधुनिक औद्योगिक क्षेत्र में गुरुवार देर रात लगी भयावह आग ने चार फैक्ट्रियों को अपनी चपेट में ले लिया। आग इतनी तेजी से फैली कि जूते-चप्पल, प्लास्टिक दाना और थर्माकोल बनाने वाली यूनिटों में रखा लाखों रुपए का कच्चा और तैयार माल पूरी तरह जलकर राख हो गया। आग की लपटों से फैक्ट्रियों की इमारतों को भी भारी नुकसान पहुंचा है।

घटना पार्ट-2 औद्योगिक क्षेत्र की बताई जा रही है, जहां प्लास्टिक, रबड़ और ज्वलनशील केमिकल की बड़ी मात्रा में मौजूद होने के कारण आग लगातार भड़कती रही। फायर ब्रिगेड को आग पर काबू पाने में करीब सात घंटे का समय लगा। बहादुरगढ़ के अलावा सांपला, झज्जर, रोहतक और दिल्ली से कुल 18 फायर टेंडर मौके पर पहुंचे और लंबे प्रयासों के बाद आग बुझाई गई।

स्थानीय उद्योगपतियों का आरोप है कि फायर ब्रिगेड को समय पर सूचना देने के बावजूद दमकल की गाड़ियां देरी से पहुंचीं। बहादुरगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के वरिष्ठ उपाध्यक्ष नरेंद्र छिकारा ने बताया कि आग सबसे पहले प्लॉट नंबर 2249 में स्थित फैक्ट्री में लगी, जिसके बाद कुछ ही देर में पास की 2248, 2250 और एक अन्य यूनिट भी आग की जद में आ गई। उन्होंने कहा कि यदि फायर टेंडर समय पर पहुंच जाते, तो आग को दूसरे यूनिटों में फैलने से रोका जा सकता था।

आग के दौरान कई कर्मचारियों को पड़ोसी फैक्ट्री से सामान निकालते हुए देखा गया, ताकि उद्योगपतियों को भारी आर्थिक नुकसान से बचाया जा सके। हालांकि, अधिकतर माल और मशीनरी आग में नष्ट हो चुकी है। प्रशासन ने नुकसान का आकलन शुरू कर दिया है, जो करोड़ों रुपए तक पहुंचने की संभावना जताई जा रही है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

आरटीओ दफ्तर से 8 लाख का जेनरेटर चोरी डीसी कॉम्प्लेक्स की सुरक्षा पर उठे सवाल

अशवनी पाहवा | लुधियानासमर न्यूज महानगर में चोरों का दुस्साहस इतना बढ़ गया है कि अब शहर के सबसे सुरक्षित माने जाने वाले डीसी कांप्लेक्स और पुलिस कमिश्नर कार्यालय से सटे इलाके में भी भारी-भरकम सामान चोरी होने लगा है।डीसी कांप्लेक्स स्थित आरटीओ कार्यालय के बाहर लगा करीब 8 लाख रुपये का जनरेटर 26 जुलाई...

मीट प्लांट से दूषित और खून मिला हुआ पानी छोड़े जाने से ग्रामीणों में भारी नाराजगी

पेयजल प्रभावित होने की आशंका, गंभीर बीमारियोंका खतरा जतायागुरमीत सिंह | डेराबस्सीसमर न्यूज गांव खेड़ी गुज्जरां के समीप बरसाती नाले में गांव बेहड़ा स्थित एएलएम मीट प्लांट की ओर से कथित तौर पर गंदा और खून मिला पानी छोड़े जाने के आरोपों को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है।ग्राम पंचायत और ग्रामीणों ने पंजाब प्रदूषण नियंत्रण...

वार्ड-8 में विकास कार्यों को मिली रफ्तार, सीवरेज व जल निकासी व्यवस्था में सुधार

मोहाली | सागर पाहवासमर न्यूज वार्ड नंबर 8 के पार्षद गुरमुख सिंह सोहल ने कहा कि वार्ड के लोगों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाना उनकी प्राथमिकता है।इसी दिशा में क्षेत्र में सीवरेज, जल निकासी, पार्कों के विकास और सुरक्षा से जुड़े कई कार्य करवाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि वार्ड में लंबे समय...

अंगदान में पंजाब आगे, चंडीगढ़ हुआ और मजबूत

समर न्यूज। चंडीगढ़ पंजाब, चंडीगढ़, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश में अंगदान को लेकर तस्वीर एक जैसी नहीं है। राज्यवार आंकड़ों के अनुसार 2024 में पंजाब 614 अंगदाताओं के साथ इन चारों में सबसे आगे था। इसके बाद चंडीगढ़ में 282, हरियाणा में 116 और हिमाचल प्रदेश में केवल आठ अंगदाता दर्ज किए गए। पूरे उत्तर...

बांग्लादेश को पंजाब की रेल कोच फैक्टरी ने भेजा तोहफा

समर न्यूज। कपूरथला पंजाब के कपूरथला स्थित रेल कोच फैक्टरी यानी आरसीएफ ने अंतरराष्ट्रीय रेल बाजार में एक और बड़ी उपलब्धि दर्ज की है। फैक्टरी बांग्लादेश रेलवे के लिए 19 एलएचबी यात्री कोचों का पहला रैक तैयार कर चुकी है, जिसे रवाना कर दिया गया है। यह भारत की ओर से बांग्लादेश को करीब एक...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.