Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

मेक्सिको का बड़ा फैसला: भारत पर 50% टैरिफ 2026 से लागू

मेक्सिको  | मेक्सिको ने अमेरिका के हालिया टैरिफ कदम की तर्ज पर एक बड़ा आर्थिक निर्णय लेते हुए भारत, चीन, ब्राजील समेत कई देशों से आयात पर भारी शुल्क लगाने वाला विधेयक पारित कर दिया है। यह नया कानून केवल उन देशों पर लागू होगा जिनका मेक्सिको के साथ मुक्त व्यापार समझौता (FTA) नहीं है। नया टैरिफ ढांचा 1 जनवरी 2026 से प्रभावी हो जाएगा।

मेक्सिको की संसद के उच्च सदन सीनेट ने बुधवार को इस विधेयक को मंजूरी दे दी, जबकि निचला सदन पहले ही इसकी स्वीकृति दे चुका था। राष्ट्रपति क्लॉडिया शीनबाम ने सितंबर में यह प्रस्ताव संसद के सामने रखा था, जिसमें कुल 1,463 उत्पादों पर शुल्क बढ़ाने की सिफारिश की गई थी।

इन उत्पादों में प्रमुख रूप से

  • वाहन पार्ट्स
  • हल्के वाहन
  • प्लास्टिक उत्पाद
  • खिलौने
  • वस्त्र
  • फर्नीचर
  • जूते
  • एल्यूमिनियम
  • कांच एवं अन्य औद्योगिक सामान शामिल हैं।

नए टैरिफ की दरें 5% से लेकर 50% तक तय की गई हैं। इससे पहले अगस्त 2025 में अमेरिका ने भी भारत से आयातित उत्पादों पर शुल्क बढ़ाकर 50% तक कर दिया था, जिसके बाद अब मेक्सिको भी उसी राह पर चलता दिखाई दे रहा है।

मेक्सिको के इस निर्णय का सीधा असर भारत पर भी पड़ेगा। वर्ष 2023 में भारत मेक्सिको का 9वां सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार था और दोनों देशों के बीच कुल व्यापार 10.58 अरब डॉलर का रहा था। हालांकि विशेषज्ञों का मानना है कि इस बदलाव का सबसे बड़ा प्रभाव चीन के निर्यात पर पड़ेगा, क्योंकि मेक्सिको के इस कदम से सरकार को लगभग 3.8 अरब डॉलर का अतिरिक्त राजस्व मिलने की संभावना जताई जा रही है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हिसार में पुलिस हवालात में युवक की संदिग्ध मौत, मजिस्ट्रेट की निगरानी में होगा पोस्टमार्टम

Summer express, हिसार | हरियाणा के हिसार स्थित अर्बन एस्टेट पुलिस थाना की हवालात में बंद एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान मछली मार्केट निवासी 30 वर्षीय सुनील के रूप में हुई है, जो इलाके में चिकन कॉर्नर चलाता था। जानकारी के अनुसार,...

यमुनानगर में अधूरे बाढ़ बचाव कार्यों से बढ़ी चिंता, कटाव का खतरा बरकरार

Summer express , यमुनानगर | प्री-मानसून की शुरुआत के बावजूद यमुनानगर जिले में बाढ़ और नदी कटाव को लेकर चिंता कम नहीं हुई है। प्रशासन ने यमुना, सोम और पथराला नदियों पर 30 जून तक सभी बाढ़ बचाव कार्य पूरे करने का लक्ष्य तय किया था, लेकिन अब तक केवल 22 कार्य ही पूरे हो...

अंबाला में तेज रफ्तार वाहन का कहर, महिला समेत तीन मजदूरों की मौके पर मौत

Summer express, अंबाला | हरियाणा के अंबाला जिले में बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई। हादसा अंबाला-जगाधरी मार्ग पर नेशनल हाईवे-344 स्थित तेपला क्षेत्र के पास हुआ, जहां सड़क किनारे पैदल जा रहे तीन लोगों को एक अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने कुचल दिया। टक्कर इतनी...

अंबाला छावनी रेलवे स्टेशन पर GRP-RPF का विशेष चेकिंग अभियान, सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

Summer express, अंकुर कपूर, अंबाला | अंबाला छावनी रेलवे स्टेशन पर जीआरपी और आरपीएफ की ओर से संयुक्त विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान रेलवे स्टेशन पर मौजूद यात्रियों, प्लेटफॉर्म पर इंतजार कर रहे लोगों और आने-जाने वाले यात्रियों के सामान की गहन जांच की गई। दरअसल, पिछले कुछ समय से अंबाला समेत...

गैंगस्टर काला जठेड़ी पत्नी और नवजात जुड़वा बेटियों से मिलने गुरुग्राम पहुंचा

Summer express, गुरुग्राम | कुख्यात गैंगस्टर संदीप उर्फ काला जठेड़ी बुधवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच गुरुग्राम पहुंचा, जहां उसने अपनी पत्नी अनुराधा चौधरी और नवजात जुड़वा बेटियों से मुलाकात की। दिल्ली की रोहिणी कोर्ट ने मानवीय आधार पर उसे चार घंटे की कस्टडी पैरोल दी थी। दिल्ली पुलिस की टीम काला जठेड़ी को...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.