Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

अंबाला छावनी रेलवे स्टेशन पर GRP-RPF का विशेष चेकिंग अभियान, सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

Summer express, अंकुर कपूर, अंबाला | अंबाला छावनी रेलवे स्टेशन पर जीआरपी और आरपीएफ की ओर से संयुक्त विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान रेलवे स्टेशन पर मौजूद यात्रियों, प्लेटफॉर्म पर इंतजार कर रहे लोगों और आने-जाने वाले यात्रियों के सामान की गहन जांच की गई।

दरअसल, पिछले कुछ समय से अंबाला समेत कई स्थानों को बम से उड़ाने की धमकियां मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं। इसी को देखते हुए रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी बढ़ा दी गई है।

अंबाला छावनी रेलवे स्टेशन उत्तर भारत के सबसे व्यस्त रेलवे स्टेशनों में गिना जाता है, जहां से देश के विभिन्न राज्यों और बड़े शहरों के लिए रेल सेवाएं संचालित होती हैं। सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार, स्टेशन को पहले भी धमकी भरे ई-मेल मिल चुके हैं, जिसके चलते समय-समय पर विशेष चेकिंग अभियान चलाए जाते रहे हैं।

अभियान के दौरान रेलवे ट्रैक, प्लेटफॉर्म और यहां से गुजरने वाली ट्रेनों की भी जांच की गई। सुरक्षा कर्मियों ने यात्रियों को जागरूक करते हुए अपील की कि किसी भी संदिग्ध या लावारिस वस्तु की सूचना तुरंत पुलिस या रेलवे सुरक्षा बल को दें।

जीआरपी के सब इंस्पेक्टर राजकुमार ने बताया कि रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में लगातार निगरानी रखी जा रही है। उन्होंने कहा कि यात्रियों के सामान की बारीकी से जांच की जा रही है ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि को समय रहते रोका जा सके।

उन्होंने बताया कि जब भी रेलवे स्टेशन या रेल ट्रैक को लेकर किसी प्रकार की धमकी मिलती है, तब डॉग स्क्वायड और अन्य सुरक्षा एजेंसियों की मदद से व्यापक तलाशी अभियान चलाया जाता है। फिलहाल स्टेशन परिसर में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत कर दिया गया है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पलवल में अमृत सरोवर और सिविल अस्पताल रिनोवेशन कार्यों का शुभारंभ, विपक्ष पर बरसे गौरव गौतम

Summer express, सुंदर कुंडू, पलवल | हरियाणा सरकार के खेल एवं कानून राज्य मंत्री गौरव गौतम ने पलवल जिला लघु सचिवालय स्थित सभागार में अमृत सरोवर योजना के तहत विकास कार्यों और नागरिक अस्पताल के रिनोवेशन कार्य का विधिवत शुभारंभ किया। इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष विपिन बैंसला, भाजपा नेता मनोज रावत, उपायुक्त डॉ....

मंगलुरु में भारी बारिश के बीच बड़ा हादसा, दीवार गिरने से तीन की मौत

Summer express, मंगलुरु | कर्नाटक के मंगलुरु में बुधवार तड़के भारी बारिश के बीच एक दर्दनाक हादसा हो गया। कंकनाडी थाना क्षेत्र के गरोड़ी इलाके में एक बड़ी दीवार अचानक ढह गई, जिसकी चपेट में पास के किराए के मकान आ गए। हादसे में दो बच्चों और एक महिला की मलबे में दबकर मौत हो...

पटियाला में पावरकॉम कर्मचारियों का प्रदर्शन तेज, 9 कर्मचारी पानी की टंकी पर चढ़े

Summer express, पटियाला | नौकरी नियमित करने की मांग को लेकर पावरकॉम आउटसोर्स स्पॉट बिलिंग मीटर रीडर यूनियन का आंदोलन बुधवार को और उग्र हो गया। यूनियन के नौ सदस्य तड़के माता कौशल्या सरकारी अस्पताल के सामने स्थित जिला स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय की पानी की टंकी पर चढ़ गए। प्रदर्शनकारी कर्मचारियों ने दावा किया कि...

हिसार में पुलिस हवालात में युवक की संदिग्ध मौत, मजिस्ट्रेट की निगरानी में होगा पोस्टमार्टम

Summer express, हिसार | हरियाणा के हिसार स्थित अर्बन एस्टेट पुलिस थाना की हवालात में बंद एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान मछली मार्केट निवासी 30 वर्षीय सुनील के रूप में हुई है, जो इलाके में चिकन कॉर्नर चलाता था। जानकारी के अनुसार,...

यमुनानगर में अधूरे बाढ़ बचाव कार्यों से बढ़ी चिंता, कटाव का खतरा बरकरार

Summer express , यमुनानगर | प्री-मानसून की शुरुआत के बावजूद यमुनानगर जिले में बाढ़ और नदी कटाव को लेकर चिंता कम नहीं हुई है। प्रशासन ने यमुना, सोम और पथराला नदियों पर 30 जून तक सभी बाढ़ बचाव कार्य पूरे करने का लक्ष्य तय किया था, लेकिन अब तक केवल 22 कार्य ही पूरे हो...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.