Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हिसार में पुलिस हवालात में युवक की संदिग्ध मौत, मजिस्ट्रेट की निगरानी में होगा पोस्टमार्टम

Summer express, हिसार | हरियाणा के हिसार स्थित अर्बन एस्टेट पुलिस थाना की हवालात में बंद एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान मछली मार्केट निवासी 30 वर्षीय सुनील के रूप में हुई है, जो इलाके में चिकन कॉर्नर चलाता था।

जानकारी के अनुसार, सुनील को शाम घरेलू विवाद और पत्नी के साथ मारपीट की शिकायत के बाद पुलिस हिरासत में लिया गया था। पुलिस ने पहले उसका मेडिकल परीक्षण कराया और बाद में उसे थाना हवालात में बंद कर दिया गया।

बताया जा रहा है कि सुनील का अपनी पत्नी संध्या के साथ अक्सर विवाद होता था। शाम करीब 5 बजे संध्या ने घरेलू कलह और मारपीट से परेशान होकर पुलिस को सूचना दी थी। शिकायत मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और सुनील को हिरासत में लेकर थाने ले आई।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, बुधवार सुबह करीब 8 बजे ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों ने जब सुनील को जगाने की कोशिश की तो वह कोई प्रतिक्रिया नहीं दे रहा था। जांच करने पर उसे मृत पाया गया। घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी विकास कुमार मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली।

हिरासत में मौत का मामला होने के कारण पुलिस ने नियमानुसार न्यायिक मजिस्ट्रेट को सूचना दे दी है। मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में पंचनामा की कार्रवाई पूरी की जाएगी, जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भेजा जाएगा।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पलवल में अमृत सरोवर और सिविल अस्पताल रिनोवेशन कार्यों का शुभारंभ, विपक्ष पर बरसे गौरव गौतम

Summer express, सुंदर कुंडू, पलवल | हरियाणा सरकार के खेल एवं कानून राज्य मंत्री गौरव गौतम ने पलवल जिला लघु सचिवालय स्थित सभागार में अमृत सरोवर योजना के तहत विकास कार्यों और नागरिक अस्पताल के रिनोवेशन कार्य का विधिवत शुभारंभ किया। इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष विपिन बैंसला, भाजपा नेता मनोज रावत, उपायुक्त डॉ....

मंगलुरु में भारी बारिश के बीच बड़ा हादसा, दीवार गिरने से तीन की मौत

Summer express, मंगलुरु | कर्नाटक के मंगलुरु में बुधवार तड़के भारी बारिश के बीच एक दर्दनाक हादसा हो गया। कंकनाडी थाना क्षेत्र के गरोड़ी इलाके में एक बड़ी दीवार अचानक ढह गई, जिसकी चपेट में पास के किराए के मकान आ गए। हादसे में दो बच्चों और एक महिला की मलबे में दबकर मौत हो...

पटियाला में पावरकॉम कर्मचारियों का प्रदर्शन तेज, 9 कर्मचारी पानी की टंकी पर चढ़े

Summer express, पटियाला | नौकरी नियमित करने की मांग को लेकर पावरकॉम आउटसोर्स स्पॉट बिलिंग मीटर रीडर यूनियन का आंदोलन बुधवार को और उग्र हो गया। यूनियन के नौ सदस्य तड़के माता कौशल्या सरकारी अस्पताल के सामने स्थित जिला स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय की पानी की टंकी पर चढ़ गए। प्रदर्शनकारी कर्मचारियों ने दावा किया कि...

हिसार में पुलिस हवालात में युवक की संदिग्ध मौत, मजिस्ट्रेट की निगरानी में होगा पोस्टमार्टम

Summer express, हिसार | हरियाणा के हिसार स्थित अर्बन एस्टेट पुलिस थाना की हवालात में बंद एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान मछली मार्केट निवासी 30 वर्षीय सुनील के रूप में हुई है, जो इलाके में चिकन कॉर्नर चलाता था। जानकारी के अनुसार,...

यमुनानगर में अधूरे बाढ़ बचाव कार्यों से बढ़ी चिंता, कटाव का खतरा बरकरार

Summer express , यमुनानगर | प्री-मानसून की शुरुआत के बावजूद यमुनानगर जिले में बाढ़ और नदी कटाव को लेकर चिंता कम नहीं हुई है। प्रशासन ने यमुना, सोम और पथराला नदियों पर 30 जून तक सभी बाढ़ बचाव कार्य पूरे करने का लक्ष्य तय किया था, लेकिन अब तक केवल 22 कार्य ही पूरे हो...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.