Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पटियाला में पावरकॉम कर्मचारियों का प्रदर्शन तेज, 9 कर्मचारी पानी की टंकी पर चढ़े

Summer express, पटियाला | नौकरी नियमित करने की मांग को लेकर पावरकॉम आउटसोर्स स्पॉट बिलिंग मीटर रीडर यूनियन का आंदोलन बुधवार को और उग्र हो गया। यूनियन के नौ सदस्य तड़के माता कौशल्या सरकारी अस्पताल के सामने स्थित जिला स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय की पानी की टंकी पर चढ़ गए। प्रदर्शनकारी कर्मचारियों ने दावा किया कि उनके पास पेट्रोल से भरी बोतलें भी हैं।

कर्मचारियों का कहना है कि जब तक उनकी मांगों पर ठोस फैसला नहीं लिया जाता, तब तक वे टंकी से नीचे नहीं उतरेंगे। घटना के बाद इलाके में तनावपूर्ण माहौल बन गया और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई।

यूनियन के प्रदेश प्रधान लखविंदर सिंह ने बताया कि आंदोलन को तेज करने के लिए यह कदम उठाया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि लंबे समय से मांग उठाने और लगातार प्रदर्शन करने के बावजूद विभाग उनकी समस्याओं को गंभीरता से नहीं ले रहा।

जानकारी के अनुसार, पंजाब में करीब ढाई हजार आउटसोर्स स्पॉट बिलिंग मीटर रीडर कार्यरत हैं, जो लंबे समय से नियमित नियुक्ति की मांग कर रहे हैं। यूनियन का कहना है कि कर्मचारी वर्षों से सेवाएं दे रहे हैं, लेकिन अब तक उन्हें स्थायी रोजगार का लाभ नहीं मिला।

यूनियन के मुताबिक, 23 जून से पावरकॉम मुख्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना जारी है। कर्मचारियों ने कई बार विभागीय अधिकारियों के साथ बातचीत की कोशिश की, लेकिन कोई ठोस समाधान नहीं निकल सका। इसके बाद आंदोलन को नए स्तर पर ले जाने का फैसला लिया गया।

पानी की टंकी पर चढ़े कर्मचारियों के समर्थन में बड़ी संख्या में यूनियन सदस्य नीचे धरने पर बैठे रहे और विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते रहे। प्रदर्शनकारियों ने साफ कहा कि मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा।

घटना की सूचना मिलने के बाद प्रशासन और पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर कर्मचारियों को समझाने का प्रयास शुरू किया। सुरक्षा के मद्देनजर इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल भी तैनात किया गया है। हालांकि खबर लिखे जाने तक प्रदर्शनकारी कर्मचारी टंकी से नीचे नहीं उतरे थे।

फिलहाल विभाग की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

नेपाल में फंसे ऊना के लोगों की सूचना दें परिजन, प्रशासन ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर

 1077 व 94594-57476 पर संपर्क करने की अपील Summer express/ऊना, राकेश-: नेपाल में हाल ही में हुई प्राकृतिक आपदा के मद्देनजर ऊना जिला प्रशासन ने जिले से संबंधित उन लोगों की जानकारी उपलब्ध करवाने की अपील की है, जो आपदा के समय नेपाल में मौजूद थे और अब तक अपने परिजनों या परिचितों के संपर्क...

हिमाचल में दिवाली से लॉटरी शुरू करने पर सियासत तेज, जयराम ने सरकार पर साधा निशाना

Summer express/शिमला/संजू-:हिमाचल प्रदेश में दिवाली से लॉटरी शुरू करने के सरकार के प्रस्ताव को लेकर राजनीतिक विवाद तेज हो गया है। भाजपा ने इस फैसले का विरोध करते हुए कांग्रेस सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार प्रदेश की आर्थिक स्थिति सुधारने के नाम पर लॉटरी शुरू करने...

पलवल पुलिस के शिकायत निवारण शिविर में पहुंचीं सात शिकायतें, एसपी ने दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

पलवल, (सुंदर कुंडू)। पलवल पुलिस की ओर से गुरुवार को थाना मुंडकटी में शिकायत निवारण शिविर आयोजित किया गया। शिविर में पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल ने आमजन की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों से मामलों की जानकारी लेकर नियमानुसार जल्द कार्रवाई के निर्देश दिए। शिविर में कुल सात शिकायतें सामने आईं। इनमें अधिकतर मामले मारपीट...

कैथल में पटवारी-कानूनगो की हड़ताल सातवें दिन भी जारी, हजारों राजस्व फाइलें अटकीं

Summer express ,कैथल, (बलिंदर कुमार)। हरियाणा में राजस्व विभाग के पटवारियों और कानूनगो की हड़ताल गुरुवार को सातवें दिन भी जारी रही। नए सॉफ्टवेयर और पोर्टल में आ रही तकनीकी दिक्कतों समेत अपनी आठ सूत्रीय मांगों को लेकर कर्मचारी आंदोलन कर रहे हैं। हड़ताल के कारण तहसीलों में राजस्व संबंधी कामकाज प्रभावित हुआ है और...

हरियाणा विधानसभा सत्र से पहले कांग्रेस का प्रदर्शन, हुड्डा के नेतृत्व में विधायकों ने उठाए मुद्दे

Summer express , चंडीगढ़, (अंकुर कपूर)। हरियाणा विधानसभा के सत्र की कार्यवाही शुरू होने से पहले कांग्रेस ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए रोष प्रदर्शन किया। नेता प्रतिपक्ष भूपिंदर सिंह हुड्डा के नेतृत्व में कांग्रेस विधायकों ने विधानसभा परिसर की ओर मार्च किया और विभिन्न जनहित के मुद्दों को लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.