Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

फर्जी डॉक्टर की ठगी, जालंधर सिविल अस्पताल के नाम पर सामान हड़पा

जालंधर I जालंधर के सिविल अस्पताल में ठगी का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां जालसाजों ने खुद को सरकारी डॉक्टर बताकर सर्जिकल सामान हासिल कर लिया और फरार हो गए। सिविल अस्पताल के इतिहास में यह संभवतः पहला मामला है, जब किसी ने डॉक्टर की फर्जी पहचान के जरिए अस्पताल के नाम पर सर्जिकल सामग्री मंगवाई और उसे लेकर रफूचक्कर हो गया।

पीड़ित अर्शप्रीत सिंह, पुत्र हरप्रीत सिंह, निवासी ग्रीनवुड एवेन्यू ने इस संबंध में पुलिस अधिकारियों को लिखित शिकायत दी है। अर्शप्रीत सिंह ने बताया कि वह सनराइज हेल्थ केयर में मैनेजर के पद पर कार्यरत है। उनके मोबाइल फोन पर पिछले शनिवार को एक अज्ञात नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले व्यक्ति ने खुद को सिविल अस्पताल में तैनात डॉक्टर तुषार जिंदल बताया और सर्जिकल सामान की तत्काल जरूरत होने की बात कही। आरोपी ने उसे बिल सहित सामान लेकर स्वयं सिविल अस्पताल आने को कहा।

पीड़ित के अनुसार, रविवार को वह सर्जिकल सामान लेकर सिविल अस्पताल पहुंचा। वहां एक युवक उससे मिला, जिसने कथित डॉक्टर के कहने पर सर्जिकल सामग्री अपने कब्जे में ले ली। इसके बाद फोन करने वाले व्यक्ति ने दोबारा कॉल कर उसे अस्पताल के अंदर कमरा नंबर 201 में स्थित हेड ऑफ डिपार्टमेंट के कार्यालय में बिल लेकर आने को कहा।

सामान लेने वाले युवक ने भुगतान के तौर पर एक निजी बैंक का चेक दिया, जिसकी राशि 52,891 रुपये थी। जब पीड़ित चेक लेकर अस्पताल परिसर के भीतर गया, तो कथित डॉक्टर का मोबाइल फोन बंद मिला। बाद में जब उसने अस्पताल प्रशासन से जानकारी ली, तो पता चला कि सिविल अस्पताल में तुषार जिंदल नाम का कोई भी डॉक्टर तैनात नहीं है।

घटना के बाद पीड़ित ने सिविल अस्पताल के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज निकलवाई, जिसमें सर्जिकल सामान लेने वाला युवक मोटरसाइकिल पर सवार होकर जाते हुए नजर आ रहा है। उक्त फुटेज की तस्वीरें पुलिस को सौंप दी गई हैं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है और ठगों की तलाश की जा रही है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

पूर्वोत्तर में बारिश का कहर, असम में 300 मीटर लंबा पुल बहा, अरुणाचल में तीन की मौत

Summer express, दिसपुर। पूर्वोत्तर भारत में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने असम और अरुणाचल प्रदेश में जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। कई जिलों में बाढ़ और भूस्खलन की घटनाओं के कारण सड़क और रेल संपर्क बाधित हो गए हैं। असम में जहां एक 300 मीटर लंबा लोहे का पुल तेज बहाव...

जालंधर-पठानकोट हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, चार की मौत, पांच गंभीर घायल

Summer express, जालंधर। जालंधर-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार तड़के एक भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा किशनगढ़ क्षेत्र के पास उस समय हुआ, जब दो कारों के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। सड़क सुरक्षा फोर्स...

पाकिस्तान-अफगान सीमा पर सैन्य कार्रवाई तेज, 29 आतंकियों के मारे जाने का दावा

Summer express, इस्लामाबाद। पाकिस्तान और अफगानिस्तान सीमा पर बढ़ते तनाव के बीच पाकिस्तान की सुरक्षा एजेंसियों ने बड़े पैमाने पर सैन्य अभियान चलाते हुए 29 आतंकवादियों को मार गिराने का दावा किया है। पाकिस्तान सरकार के अनुसार, यह कार्रवाई खुफिया सूचनाओं के आधार पर की गई, जिसमें आतंकवादी ठिकानों और पनाहगाहों को निशाना बनाया गया।...

शूलिनी मेले में बड़ा हादसा टला: हवा वाला मिकी माउस झूला ढहने से कई बच्चे दबे, ऑपरेटर मौके से फरार, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

Summer express/सोलन, भूपेंद्र-:सोलन के ऐतिहासिक शूलिनी मेले में रविवार शाम बच्चों की सुरक्षा से जुड़ी गंभीर लापरवाही सामने आई। शाम करीब 6:45 बजे मेले में स्थापित हवा से फुलाए गए विशालकाय मिकी माउस झूले की अचानक हवा निकल गई, जिससे पूरा ढांचा देखते ही देखते जमीन पर गिर पड़ा। हादसे के समय झूले पर खेल...

राजेश धर्मानी बोले, जनता तय करेगी चुनावी नतीजे, विपक्ष के अच्छे सुझावों पर सरकार करती है अमल

Summer express/धर्मशाला, राहुल-: हिमाचल प्रदेश के तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्मानी ने भाजपा द्वारा चुनावों में सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग के लगाए जा रहे आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा कि लोकतंत्र में विपक्ष का दायित्व सरकार की आलोचना करना और कमियों को उजागर करना होता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार विपक्ष की उन...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.