Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

फतेहाबाद में सीएम नायब सैनी के दौरे को लेकर कड़ी सुरक्षा, 814 पुलिसकर्मी तैनात

फतेहाबाद |  में शनिवार को मुख्यमंत्री नायब सैनी के प्रस्तावित दौरे को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने व्यापक और चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था की है। मुख्यमंत्री की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए शहर के प्रमुख स्थानों पर कुल 814 पुलिस अधिकारी और कर्मचारी तैनात किए गए हैं। सुरक्षा प्रबंधों की निगरानी स्वयं पुलिस अधीक्षक सिद्धांत जैन करेंगे, जबकि आठ डीएसपी अलग-अलग जिम्मेदारियां संभालेंगे।

पुलिस अधीक्षक सिद्धांत जैन के अनुसार, तैनात बल में 6 डीएसपी, 15 इंस्पेक्टर, 47 सब-इंस्पेक्टर, 488 सिपाही, 190 होमगार्ड और 74 एसपीओ शामिल हैं। शहर में सुरक्षा को मजबूत करने के लिए आठ नाके लगाए गए हैं। कार्यक्रम स्थल, आवागमन मार्गों और पार्किंग क्षेत्रों में पुलिस बल पूरी सतर्कता के साथ तैनात रहेगा।

कार्यक्रम स्थल पर तीन-स्तरीय सुरक्षा जांच व्यवस्था लागू की गई है। सभी प्रवेश द्वारों पर कड़ी जांच के बाद ही लोगों को अंदर प्रवेश दिया जाएगा। सुरक्षा के मद्देनजर विशेष शाखा, बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वॉयड की तैनाती की गई है, जो लगातार परिसर की जांच कर रहे हैं।

शुक्रवार शाम को राज्यसभा सांसद सुभाष बराला ने भी एमएम कॉलेज स्थित कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर सुरक्षा तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान वेद फुलां भी उनके साथ मौजूद रहे।

ट्रैफिक व्यवस्था रहेगी सख्त, वैकल्पिक मार्ग तय

मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारु रखने के लिए वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किए गए हैं। संभावित भीड़ को ध्यान में रखते हुए प्रमुख चौराहों और मार्गों पर अतिरिक्त ट्रैफिक पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। पार्किंग स्थलों पर वाहनों की जांच और व्यवस्था के लिए अलग से पुलिस टीम लगाई गई है।

सीसीटीवी और सादे कपड़ों में पुलिस की तैनाती

सुरक्षा घेरा मजबूत करने के लिए शहर में सीसीटीवी कैमरों की संख्या बढ़ाई गई है, जिनकी निगरानी कमांड सेंटर से की जाएगी। भीड़ में सादे कपड़ों में पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। इसके साथ ही साइबर सेल सोशल मीडिया गतिविधियों पर भी नजर रखे हुए है।

एसपी सिद्धांत जैन ने बताया कि सुरक्षा प्रबंधन को लेकर स्वास्थ्य विभाग, अग्निशमन दल, नगर निगम और आपदा प्रबंधन विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर लिया गया है। सभी संबंधित टीमों को आपात स्थिति में तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे सुरक्षा जांच में सहयोग करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

राजेश धर्मानी बोले, जनता तय करेगी चुनावी नतीजे, विपक्ष के अच्छे सुझावों पर सरकार करती है अमल

Summer express/धर्मशाला, राहुल-: हिमाचल प्रदेश के तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्मानी ने भाजपा द्वारा चुनावों में सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग के लगाए जा रहे आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा कि लोकतंत्र में विपक्ष का दायित्व सरकार की आलोचना करना और कमियों को उजागर करना होता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार विपक्ष की उन...

रिठौज गांव में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, शैलेश खटाना बने सोहना ब्लॉक अध्यक्ष

Summer express, अनुज पांचाल , गुरुग्राम। सोहना विधानसभा क्षेत्र के रिठौज गांव में कांग्रेस संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान हरियाणा कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष जितेंद्र भारद्वाज का ग्रामीणों और पार्टी कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं और पगड़ी पहनाकर भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता...

सिरसा में डायल-112 वाहन पेड़ से टकराया, तीन पुलिसकर्मी घायल

Summer express, सिरसा। हरियाणा के सिरसा जिले में देर रात एक सड़क हादसे में डायल-112 की पुलिस गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए। हादसा नाथूसरी चोपटा थाना क्षेत्र के गांव नहराणा के पास उस समय हुआ, जब पुलिस टीम गश्त पर निकली हुई थी। प्राप्त जानकारी के अनुसार, रात करीब 11:30...

फरीदाबाद में सड़क किनारे खड़े ट्राले से कार की टक्कर, तीन युवक गंभीर घायल

Summer express, फरीदाबाद। शहर के हार्डवेयर चौक पर देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में शादी समारोह से लौट रहे पांच युवकों की कार सड़क किनारे खड़े ट्राले से जा टकराई। हादसे में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि दो अन्य को मामूली चोटें आई हैं। घायलों को उपचार के लिए निजी अस्पताल...

बराड़ा में युवक की संदिग्ध मौत ने लिया हत्या का मोड़, दोस्तों पर लगा हत्या का आरोप

Summer express, अंबाला। बराड़ा क्षेत्र की वाल्मीकि बस्ती में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत का मामला अब हत्या की आशंका में बदलता नजर आ रहा है। मृतक की पहचान राहुल उर्फ लोट्टा के रूप में हुई है। शुरुआती तौर पर मामले को नशे की ओवरडोज से हुई मौत माना जा रहा था,...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.