Facebook-f Youtube X-twitter

हजार साल पुरानी चंबा की विरासत पर मंडराया खतरा, भूस्खलन से घरों संग ऐतिहासिक धरोहरें संकट में

Chamba, Manjur Pathan-:हिमाचल प्रदेश का ऐतिहासिक नगर चंबा, जो अपनी हजार वर्ष पुरानी सांस्कृतिक और वास्तुकला की विरासत के लिए देश-दुनिया में जाना जाता है, आज गंभीर भूस्खलन संकट से जूझ रहा है। नगर के किनारे बसे कई वार्डों में लगातार हो रहे भूमि धंसाव ने स्थानीय लोगों की चिंता बढ़ा दी है। खासतौर पर कश्मीरी मोहल्ला और चौगान क्षेत्र पिछले कई वर्षों से सक्रिय भूस्खलन की चपेट में हैं, जहां दर्जनों मकान कभी भी खतरे में पड़ सकते हैं।

बरसात का मौसम शुरू होते ही हालात और भयावह हो जाते हैं। हर साल एहतियात के तौर पर प्रशासन प्रभावित परिवारों को अस्थायी रूप से सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट कर देता है, लेकिन बारिश खत्म होते ही लोग फिर उसी असुरक्षित इलाके में लौटने को मजबूर हो जाते हैं। वजह साफ है—न तो स्थायी सुरक्षा दीवार का निर्माण पूरा हुआ और न ही भूमि स्थिरीकरण के लिए कोई ठोस योजना धरातल पर उतर पाई।स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर परिषद द्वारा कुछ समय पहले सुरक्षा दीवार बनाने का काम शुरू किया गया था, लेकिन यह कार्य बीच में ही रोक दिया गया। अधूरे निर्माण के कारण खतरा और बढ़ गया है, जिससे बच्चों, बुजुर्गों और राहगीरों की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो गए हैं।

भूस्खलन का खतरा केवल रिहायशी मकानों तक सीमित नहीं है, बल्कि चंबा की ऐतिहासिक धरोहरें भी इसकी जद में हैं। प्रभावित क्षेत्र में राजा शाम सिंह अस्पताल, भूरी सिंह संग्रहालय, स्नो व्यू प्वाइंट, ऐतिहासिक जामा मस्जिद, गांधी गेट, हरि राय मंदिर, बाबा श्रीचंद मंदिर और वर्ष 1904 में बना फायर ब्रिगेड कार्यालय स्थित हैं। यदि भूस्खलन और तेज हुआ, तो इन बेशकीमती धरोहरों को भारी नुकसान पहुंच सकता है।स्थानीय निवासियों ने प्रशासन और सरकार से मांग की है कि अस्थायी उपायों के बजाय स्थायी सुरक्षा योजना बनाई जाए। उनका कहना है कि वर्षों से वे डर के साए में जी रहे हैं और अब इस समस्या का ठोस समाधान जरूरी हो गया है, ताकि किसी बड़े हादसे से पहले चंबा और उसकी विरासत को बचाया जा सके।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

एमबीबीएस दाखिले के नाम पर 8 लाख की ठगी, आरोपी के खिलाफ केस दर्ज

Summer express, कैथल। जिले में एमबीबीएस में दाखिला दिलाने के नाम पर एक युवती से आठ लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव रामनगर भूना निवासी मंजीत कौर ने सीवन थाना में दी शिकायत में...

PM मोदी आज रात 8:30 बजे राष्ट्र को करेंगे संबोधित, महिला आरक्षण मुद्दे पर बयान की संभावना

Summer express, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रात 8:30 बजे देश को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) की ओर से इसकी आधिकारिक जानकारी जारी किए जाने के बाद पूरे देश में इस संबोधन को लेकर उत्सुकता बढ़ गई है। माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री अपने संबोधन में हाल ही में चर्चा में रहे...

आठ दिन में तीसरी संदिग्ध मौत, रायपुर अराईयां में नशे की ओवरडोज की आशंका से दहशत

Summer express, , कपूरथला  | कपूरथला (ढिलवां थाना क्षेत्र) के गांव रायपुर अराईयां में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। यह पिछले आठ दिनों में तीसरी ऐसी घटना है, जिससे पूरे क्षेत्र में भय और चिंता का माहौल बन गया है। प्रारंभिक आशंका नशे की ओवरडोज...

महिला आरक्षण बिल विवाद पर गरमाई सियासत,मंत्री नेगी ने केंद्र सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

शिमला,संजू-:लोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक को लेकर जारी बहस के बीच हिमाचल प्रदेश सरकार के राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी के बयान से राजनीतिक माहौल और तेज हो गया है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि जब प्रधानमंत्री महिला सांसदों से दूरी बनाकर संसद में उपस्थित नहीं होते, तो स्वयं को...

कंगना रणौत के बयान पर विक्रमादित्य सिंह का तंज,महिला प्रतिनिधित्व को लेकर छिड़ी सियासी बहस

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश की राजनीति में महिला आरक्षण और महिला प्रतिनिधित्व को लेकर बयानबाज़ी तेज हो गई है। हाल ही में सांसद कंगना रणौत के एक बयान पर विवाद खड़ा हो गया, जिसमें उन्होंने हिमाचल विधानसभा में खुद को एकमात्र महिला प्रतिनिधि जैसा प्रस्तुत किया। इस टिप्पणी के बाद सोशल मीडिया पर उन्हें जमकर आलोचना का...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.