Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

शिवरात्रि में मेहमान नवाजी देव आस्था के खिलाफ, उल्लंघन करने वाले कारदारों पर होगी सख्त कार्यवाई

Mandi, Dharamveer-:छोटी काशी मंडी में आयेाजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव के दौरान अब कोई भी देवी-देवता अपना निर्धारित स्थान छोड़कर मेहमाननवाजी व धाम के लिए नहीं जाएगा। यह स्पष्ट और सख्त निर्णय सर्व देवता सेवा समिति जिला मंडी की कार्यकारिणी बैठक में लिया गया। बैठक संस्कृति सदन कांगणी में समिति अध्यक्ष शिव पाल शर्मा की अध्यक्षता में संपन हुई। इसके अलावा बैठक में कई प्रस्ताव पारित किए गए। 

अध्यक्ष शिवपाल शर्मा ने कहा कि शिवरात्रि महोत्सव में देवी-देवताओं के दर्शनों के लिए दूर-दूर से श्रद्धालु आते हैं। ऐसे में यदि मेले के दौरान देवता मेहमाननवाजी व धाम के लिए चले जाते हैं तो श्रद्धालुओं की भावनाओं को ठेस पहुंचती है। उन्हें शिकायतें मिली है मेहमान नवाजी के दौरान देवता के कारदारों की ओर अतिरिक्त पैसों की भी मांग की जा रही है। जिससे सीधे तौर पर देव परंपरा को गहरा आघात लग रहा  है। इसी को ध्यान में रखते हुए समिति ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि मेले की अवधि में सभी देवी-देवता अपने निर्धारित स्थान पर ही विराजमान रहेंगे। यदि उन्हें उल्लंघना की शिकायतें मिलती है तो फिर कारदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

इसके अलावा अध्यक्ष शिवपाल शर्मा ने बताया कि शिवरात्रि मेले के दौरान देवी-देवताओं के बैठने की व्यवस्था पड्डल की चानणी के बाई ओर करने की भी समिति ने उपायुक्त से उठाई है। साथ ही बैठक में कारदारों ने एफआरए के लंबित दस बिस्वा भूमि आंवटित करने के लिए उपायुक्त का धन्यावाद करते हुए, गैर-पंजीकृत देवताओं के लिए अलग स्थान निर्धारित करने और महंगाई को देखते हुए राशन भत्ते में 50 प्रतिशत वृद्धि की मांग से जुड़े प्रस्ताव भी बैठक में पारित किए गए। इस बैठक में वरिष्ठ उपप्रधान भीम चंद सरोच, उपप्रधान गोबिंद ठाकुर, मुख्य सलाहकार रेवती राम, लेख राज पटियाल, राजू राम, मोहन लाल, तीर्थ राज, खीमा राम, युद्ध कुमार, भगत राम, डीके पाल शर्मा, तोलू राम, किशोरी लाल, रमेश कुमार, गिरधारी लाल, हरीश कुमार, इंद्र सिंह व अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हरियाणा के राइस मिलर्स का खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के बाहर प्रदर्शन, 2,600 करोड़ रुपये के धान के भुगतान को लेकर रोष

Summer express/मोनिका रावत,चंडीगढ़-: हरियाणा राइस मिलर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों और सदस्यों ने गुरुवार को खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के बाहर प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ रोष जताया। मिलर्स का आरोप है कि करीब 2,600 करोड़ रुपये के धान के स्टॉक और उससे जुड़े भुगतान का मामला लंबे समय से लंबित है, जिसके चलते प्रदेशभर के...

पंचकूला में मंत्री श्रुति चौधरी करेंगी ध्वजारोहण, उपायुक्त सतपाल शर्मा ने फुल ड्रेस रिहर्सल का निरीक्षण कर लिया व्यवस्थाओं का जायजा

Summer express/मोनिका रावत,पंचकूला-:  स्वतंत्रता दिवस के जिला स्तरीय समारोह में इस बार देशभक्ति का रंग और गहरा नजर आएगा। 15 अगस्त को सेक्टर-5 स्थित परेड ग्राउंड में आयोजित समारोह में हरियाणा की महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रुति चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में ध्वजारोहण करेंगी और परेड की सलामी लेंगी। समारोह को लेकर गुरुवार...

डॉ. जोगिंदर हब्बी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने प्रदान किया संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार

Summer express/शिमला -:हिमाचल प्रदेश की समृद्ध लोक संस्कृति, विशेषकर सिरमौर की हाटी संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन में महत्वपूर्ण योगदान के लिए प्रसिद्ध लोक कलाकार डॉ. जोगिंदर हब्बी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया। यह सम्मान उन्हें लोक नृत्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किया गया।नई...

शिमला ग्रामीण को मिली 30 नई इलेक्ट्रिक बसों की सौगात, विक्रमादित्य सिंह ने दिखाई हरी झंडी

Summer express/शिमला,संजू -:शिमला ग्रामीण क्षेत्र में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को और बेहतर बनाने की दिशा में सरकार ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। गुरुवार को शिमला के ओल्ड बस स्टैंड से शिमला ग्रामीण के विभिन्न क्षेत्रों के लिए 30 नई इलेक्ट्रिक बसों को रवाना किया गया। लोक निर्माण मंत्री एवं शिमला ग्रामीण के विधायक विक्रमादित्य...

पलवल में 5 किलोमीटर लंबी तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के रंग में रंगा शहर

Summer express/पलवल, सुंदर कुंडू-:स्वतंत्रता दिवस समारोह के उपलक्ष्य में पलवल में गुरुवार को पांच किलोमीटर लंबी विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। खेल राज्य मंत्री हरियाणा गौरव गौतम ने जिला पुलिस लाइन से तिरंगा यात्रा का विधिवत शुभारंभ किया। यात्रा राष्ट्रीय राजमार्ग-19 से होते हुए नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम पहुंचकर संपन्न हुई।तिरंगा यात्रा...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.