Facebook-f Youtube X-twitter

चिट्टा–हेरोइन के बढ़ते नेटवर्क को तोड़ने के लिए महिला मंडल ने उठाया सख्त कदम

महिलाओं की जागरूकता से नशा तस्करों को चुनौती

Bilaspur, Subhash-:बिलासपुर जिले की सदर विधानसभा क्षेत्र के लघट गांव में नशे के बढ़ते खतरे के खिलाफ अब गांव की महिलाएं एकजुट होकर आगे आई हैं। चिट्टा और हेरोइन जैसे खतरनाक नशों की गतिविधियों पर रोक लगाने के उद्देश्य से महिला मंडल लघट ने गांव में रात्रि निगरानी व्यवस्था शुरू की है।इस पहल का मकसद नशा तस्करों की गतिविधियों पर नजर रखना और युवाओं को नशे के जाल में फंसने से बचाना है।

लघट गांव में शुरू हुई सामूहिक रात्रि पहरेदारी

महिलाओं का कहना है कि देर रात गांव में बाहरी लोगों की आवाजाही अचानक बढ़ जाती है। इसी का फायदा उठाकर नशा तस्कर गांव के युवाओं और स्कूली बच्चों को बहकाने की कोशिश करते हैं। लघट गांव बैरी रजादियां और बरमाणा पंचायत को जोड़ने वाले मार्ग पर स्थित है। बरमाणा औद्योगिक क्षेत्र होने के कारण यहां दिन-रात वाहनों का आवागमन बना रहता है, जिससे नशा माफिया को अपनी सप्लाई चेन चलाने का मौका मिल जाता है।ग्रामीण महिलाओं के अनुसार हाल ही में बने लिंक रोड पर रात के समय सन्नाटा छा जाता है। इसी सुनसान माहौल का इस्तेमाल नशे की तस्करी के लिए किया जा रहा था। बीते कुछ समय में युवाओं को गलत रास्ते पर ले जाने की घटनाएं सामने आने के बाद महिला मंडल ने संगठित होकर रात्रि पहरा देने का निर्णय लिया।महिला मंडल की इस मुहिम को गांववासियों का भी पूरा समर्थन मिल रहा है। कई पुरुष ग्रामीण भी रात के समय महिलाओं के साथ पहरेदारी कर रहे हैं, जबकि अन्य लोग गांव में आने-जाने वालों पर नजर रखकर किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत महिला मंडल या पुलिस को दे रहे हैं।

महिला मंडल की प्रधान पिंकी शर्मा ने कहा कि नशा केवल एक व्यक्ति को नहीं, बल्कि पूरे परिवार और समाज को खोखला कर देता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि कोई संदिग्ध व्यक्ति गांव या आसपास नजर आता है तो उसे रोका जाएगा और तुरंत पुलिस को सूचित किया जाएगा। उनका कहना है कि नशे के खिलाफ इस लड़ाई में प्रशासन के साथ-साथ समाज की जागरूक भागीदारी ही सबसे बड़ा हथियार है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

दूल्हे की गाड़ी को रास्ते में रोककर किया हमला लूटपाट की घटना को भी दिया अंजाम

Summer express,पलवल  | पलवल के हथीन–मंडकोला रोड पर एक बारात के काफिले को रोककर हमले और लूटपाट की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। अज्ञात हमलावरों ने दूल्हे की गाड़ियों को घेरकर न सिर्फ तोड़फोड़ और मारपीट की, बल्कि सोने के आभूषण और कीमती सामान भी लूट लिया। पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, नूंह...

तावड़ू मंडी में किसानों के विश्राम गृह पर प्रशासनिक कब्जा, अन्नदाता धूप में परेशान

Summer express,तावड़ू | तावड़ू अनाज मंडी में किसानों की सुविधा के लिए बनाए गए विश्राम गृह पर वर्षों से प्रशासनिक कार्यालयों का कब्जा बना हुआ है। उपमंडल अधिकारी और डीएसपी कार्यालय इसी भवन में चल रहे हैं, जिसके चलते मंडी में फसल बेचने आए किसानों को तेज धूप और गर्मी में खुले में बैठने को...

गुरुग्राम डीएलएफ फेज-1 में अतिक्रमण पर बड़ी कार्रवाई शुरू, 22 अप्रैल तक चलेगा अभियान

Summer Express,गुरुग्राम | डीएलएफ फेज-1 क्षेत्र में टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग की इन्फोर्समेंट टीम ने अवैध अतिक्रमण के खिलाफ बड़ा अभियान शुरू कर दिया है। स्टिल्ट+4 निर्माण नीति पर हाईकोर्ट की रोक के बाद यह कार्रवाई की जा रही है। इस अभियान में आठ टीमें एक साथ अलग-अलग हिस्सों में कार्रवाई कर रही हैं,...

सिरसा में घरेलू हिंसा का मामला :पति ने बीच सड़क पत्नी पर डंडों से किया हमला, गंभीर रूप से घायल

Summer express,सिरसा |  हरियाणा के सिरसा जिले से घरेलू हिंसा का एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां एक महिला पर उसके ही पति ने रास्ते में बेरहमी से हमला कर दिया। पीड़िता उस समय अपनी बेटी को स्कूल से लेने जा रही थी, जब उसके पति ने उसे रास्ते में घेरकर लाठियों से बुरी...

जयपुर में सीवरेज टैंक सफाई के दौरान बड़ा हादसा, दो मजदूरों की दम घुटने से मौत

Summer express, जयपुर  | झोटवाड़ा जोन के 200 फीट रोड क्षेत्र में सीवरेज टैंक की सफाई के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया। इस घटना में दो सफाईकर्मियों की मौत हो गई, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक दोनों मजदूर ठेके पर कार्यरत थे। जानकारी के अनुसार, दोनों मजदूरों को सीवरेज टैंक की सफाई...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.