Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

नगर निगम विस्तार के बाद पंचायत क्षेत्रों में प्रशासनिक उलझन, विकास पर लगा ब्रेक

Hamirpur, Arvind-:हमीरपुर नगर निगम के विस्तार के तहत कई पंचायतों को निगम सीमा में शामिल किए जाने के बाद इन क्षेत्रों में विकास कार्यों की रफ्तार थम सी गई है। प्रशासनिक व्यवस्था में स्पष्टता न होने के कारण आम जनता को रोजमर्रा के कामों के लिए भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हालात यह हैं कि छोटे-छोटे सरकारी कार्यों के लिए भी लोगों को बार-बार दफ्तरों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं।

नगर निगम में शामिल की गई पंचायतों में न तो विकास योजनाएं समय पर शुरू हो पा रही हैं और न ही सामान्य प्रशासनिक कार्य सुचारू रूप से संचालित हो रहे हैं। नगर निगम अभी तक इन पंचायतों की पूरी जिम्मेदारी संभालने की स्थिति में नहीं है,जबकि पंचायत स्तर पर कार्यरत कर्मचारी सीमित संसाधनों और स्टाफ की कमी से जूझ रहे हैं।इस दोहरी व्यवस्था के चलते न तो पंचायत और न ही नगर निगम प्रभावी ढंग से काम कर पा रहे हैं।इस स्थिति पर जिला परिषद के उपाध्यक्ष नरेश कुमार दर्ज़ी ने जिला प्रशासन और प्रदेश सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि पंचायतों को नगर निगम में शामिल करने से पहले वैकल्पिक और ठोस व्यवस्था नहीं की गई, जिसका खामियाजा अब जनता को भुगतना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि जिला परिषद की ओर से कई पंचायतों के लिए विकास कार्यों हेतु फंड जारी किए गए हैं, लेकिन प्रशासनिक असमंजस के कारण उन फंडों का सही उपयोग नहीं हो पा रहा है।

नरेश कुमार दर्ज़ी ने यह भी कहा कि पंचायत सचिवों की भारी कमी के कारण स्थिति और गंभीर हो गई है। एक पंचायत सचिव पर चार से पांच पंचायतों का अतिरिक्त भार होने से प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र और अन्य जरूरी दस्तावेज बनवाने में लोगों को कई दिनों तक इंतजार करना पड़ रहा है। जो काम पहले एक दिन में हो जाया करता था, अब उसके लिए चार से पांच दिन तक भटकना पड़ रहा है।उन्होंने सरकार से मांग की कि पंचायतों में खाली पड़े पदों को जल्द से जल्द भरा जाए और नगर निगम व पंचायत व्यवस्था के बीच स्पष्ट जिम्मेदारी तय की जाए। उनका कहना है कि जब तक प्रशासनिक ढांचा मजबूत नहीं होगा, तब तक न विकास कार्य आगे बढ़ पाएंगे और न ही जनता को राहत मिल सकेगी। मौजूदा हालात से लोगों में नाराजगी बढ़ रही है और वे खुद को उपेक्षित महसूस कर रहे हैं।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

प्रेम प्रसंग के शक में युवक की बेरहमी से हत्या, पिता को फोन कर बोले- ‘तुम्हारे बेटे को खत्म कर दिया’

Summer express/सोनीपत,रमेश कुमार-:हरियाणा के सोनीपत जिले के गांव जठेड़ी में प्रेम प्रसंग के शक में एक 26 वर्षीय युवक की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के गांव खंदावली निवासी विशाल के रूप में हुई है, जो राई औद्योगिक क्षेत्र स्थित...

HRTC बस में 1.006 किलो चरस के साथ 19 वर्षीय युवती गिरफ्तार, नूरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Summer express/नूरपुर, संजीव-: नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नूरपुर पुलिस की सीआईए टीम ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए HRTC बस में सफर कर रही 19 वर्षीय युवती को 1 किलो 6 ग्राम (1.006 किलोग्राम) चरस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी युवती पालमपुर क्षेत्र की रहने वाली बताई जा रही...

खिलाड़ियों संग जमीन पर बैठकर भोजन किया,उपायुक्त अनुपम कश्यप ने जीता दिल

Summer express/शिमला-:शिमला के आईटीआई चौड़ा मैदान में आयोजित 34वीं राज्य स्तरीय राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) महिला वर्ग खेलकूद प्रतियोगिता का रविवार को उत्साह और उमंग के साथ समापन हुआ। समापन समारोह में शिमला के उपायुक्त अनुपम कश्यप मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने विभिन्न खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली विजेता और...

चितपूर्णी थाना को मिले नए एसएचओ,मां चिंतपूर्णी के चरणों में माथा टेककर संभाली जिम्मेदारी

Summer express/ चितपूर्णी,विकास-:धार्मिक नगरी चिंतपूर्णी को नया थाना प्रभारी मिल गया है। सचित कालिया ने रविवार को मां चिंतपूर्णी के पवित्र दरबार में शीश नवाकर और माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त कर थाना प्रभारी (एसएचओ) के रूप में अपना कार्यभार विधिवत ग्रहण किया। पदभार संभालने से पहले उन्होंने क्षेत्र की शांति, समृद्धि और सभी श्रद्धालुओं...

HRTC का दावा: कोई भी बस रूट बंद नहीं, पर्यटन सीजन में यात्रियों की सुविधा के लिए अतिरिक्त बसें संचालित

Summer express/कांगड़ा,राहुल-: हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) के उपाध्यक्ष अजय वर्मा ने कहा है कि निगम ने प्रदेश में किसी भी बस रूट को बंद नहीं किया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिन रूटों पर यात्रियों की संख्या कम होती है, वहां परिचालन को अधिक प्रभावी बनाने के लिए बसों का संचालन क्लबिंग के माध्यम...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.