Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

जालंधर में हवा बेहद जहरीली, AQI पहुंचा खतरनाक स्तर पर

जालंधर। महानगर जालंधर में वायु गुणवत्ता लगातार खराब होती जा रही है। रविवार को शहर का अधिकतम एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 330 दर्ज किया गया, जो खतरनाक श्रेणी में आता है। मौसम विभाग और विशेषज्ञों के अनुसार, आने वाले दिनों में धुंध बढ़ने से प्रदूषण का स्तर और बढ़ सकता है।

विशेषज्ञों का कहना है कि आमतौर पर बारिश के बाद वायु गुणवत्ता में सुधार देखने को मिलता है, लेकिन फिलहाल जालंधर और आसपास के इलाकों में बारिश की संभावना बेहद कम है। ऐसे में अगले कुछ दिनों तक लोगों को प्रदूषित हवा का सामना करना पड़ सकता है। इस स्थिति को देखते हुए नागरिकों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फबारी का असर अब पंजाब सहित पड़ोसी राज्यों में भी साफ नजर आने लगा है। मौसम विज्ञान विभाग के चंडीगढ़ केंद्र के अनुसार, पंजाब का न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है, जिससे आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ने की संभावना है। रविवार रात जालंधर का न्यूनतम तापमान भी इसी के आसपास दर्ज किया गया। यदि धूप नहीं निकली तो अगले एक-दो दिनों में तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस तक और गिरावट आ सकती है।

मौसम विभाग ने धुंध की आशंका को देखते हुए 15 दिसंबर के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। विशेषज्ञों के अनुसार, इस समय हवा में मौजूद प्रदूषक तत्व फेफड़ों में जाकर उनके कार्य को प्रभावित करते हैं, जिससे सांस संबंधी समस्याएं बढ़ सकती हैं।

धुंध और प्रदूषण का दोहरा असर

सुबह की ठंडी हवाओं के साथ अब धुंध भी छाने लगी है, जिससे सांस लेने में दिक्कत हो सकती है। डॉक्टरों और विशेषज्ञों ने लोगों को मास्क या रूमाल का इस्तेमाल करने और अनावश्यक रूप से बाहर निकलने से बचने की सलाह दी है। खासतौर पर खांसी, दमा, ब्रोंकाइटिस और अन्य श्वसन रोगों से पीड़ित मरीजों को अतिरिक्त सतर्कता बरतने की जरूरत है।

आंखों पर भी पड़ रहा है असर

बढ़ते प्रदूषण का असर आंखों पर भी देखने को मिल रहा है। विशेषज्ञों का कहना है कि प्रदूषित हवा के कारण आंखों की झिल्लियों में जलन, लालिमा और सूजन की समस्या हो सकती है। ऐसे में आंखों से जुड़ी परेशानी झेल रहे लोगों को विशेष ध्यान रखने, चेहरा ढककर बाहर निकलने और चश्मे का उपयोग करने की सलाह दी गई है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

धूमन सिंह किरमच को भाजपा वरिष्ठ कार्यकर्ता संपर्क अभियान की अहम जिम्मेदारी, संगठन को मजबूत करने का संकल्प

Summer express/चंडीगढ़-: हरियाणा सरस्वती धरोहर विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष धूमन सिंह किरमच को भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ कार्यकर्ता संपर्क सूची में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। पार्टी संगठन की ओर से उन्हें यह दायित्व मिलने पर उन्होंने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता का आभार व्यक्त किया। धूमन सिंह किरमच...

चिंतपूर्णी श्रावण अष्टमी मेले को लेकर प्रशासन अलर्ट, फूलों से सजा मां का दरबार; 250 जवान संभालेंगे सुरक्षा

Summer express/चिंतपूर्णी,विकास-:हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी मंदिर में श्रावण अष्टमी मेले को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। श्रद्धालुओं के स्वागत के लिए मंदिर परिसर और मां का दरबार आकर्षक फूलों से सजाया गया है। मेले के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा,...

‘वंदे मातरम’ के 150 वर्ष पूरे, देशभक्ति का संदेश लेकर जिलों में पहुंच रहा हिमाचल पुलिस बैंड

Summer express/राहुल चावला , धर्मशाला-:वंदे मातरम’ के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में हिमाचल प्रदेश पुलिस की ओर से प्रदेशभर में विशेष जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत हिमाचल पुलिस का ब्रास बैंड विभिन्न जिला मुख्यालयों में पहुंचकर वाद्य यंत्रों के माध्यम से ‘वंदे मातरम’ की प्रस्तुति दे रहा है।...

आरटीओ दफ्तर से 8 लाख का जेनरेटर चोरी डीसी कॉम्प्लेक्स की सुरक्षा पर उठे सवाल

अशवनी पाहवा | लुधियानासमर न्यूज महानगर में चोरों का दुस्साहस इतना बढ़ गया है कि अब शहर के सबसे सुरक्षित माने जाने वाले डीसी कांप्लेक्स और पुलिस कमिश्नर कार्यालय से सटे इलाके में भी भारी-भरकम सामान चोरी होने लगा है।डीसी कांप्लेक्स स्थित आरटीओ कार्यालय के बाहर लगा करीब 8 लाख रुपये का जनरेटर 26 जुलाई...

मीट प्लांट से दूषित और खून मिला हुआ पानी छोड़े जाने से ग्रामीणों में भारी नाराजगी

पेयजल प्रभावित होने की आशंका, गंभीर बीमारियोंका खतरा जतायागुरमीत सिंह | डेराबस्सीसमर न्यूज गांव खेड़ी गुज्जरां के समीप बरसाती नाले में गांव बेहड़ा स्थित एएलएम मीट प्लांट की ओर से कथित तौर पर गंदा और खून मिला पानी छोड़े जाने के आरोपों को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है।ग्राम पंचायत और ग्रामीणों ने पंजाब प्रदूषण नियंत्रण...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.