Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हरियाणा पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार घुटने की समस्या के चलते अस्पताल में भर्ती

चंडीगढ़। हरियाणा सरकार में पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार को स्वास्थ्य संबंधी समस्या के चलते मोहाली स्थित फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूत्रों के अनुसार, उनके बाएं पैर के घुटने में लंबे समय से परेशानी चल रही थी, जिसके कारण डॉक्टरों की सलाह पर उन्हें अस्पताल में दाखिल किया गया। चिकित्सकों की टीम सोमवार दोपहर उनका ऑपरेशन करेगी।

अस्पताल प्रशासन से मिली जानकारी के मुताबिक, यह सर्जरी ऑर्थोपेडिक विशेषज्ञों की देखरेख में की जाएगी। डॉ. हरसिमरन और डॉ. आकाश की अगुवाई में अनुभवी डॉक्टरों की टीम ऑपरेशन को अंजाम देगी। फिलहाल मंत्री की स्थिति स्थिर बताई जा रही है और डॉक्टरों द्वारा सभी आवश्यक चिकित्सीय जांचें पूरी कर ली गई हैं।

मंत्री के बेटे अनिल पंवार ने बताया कि उनके पिता को पिछले कुछ दिनों से घुटने में लगातार दर्द और चलने-फिरने में दिक्कत हो रही थी। प्रारंभिक इलाज के बावजूद समस्या में सुधार नहीं होने पर सर्जरी का फैसला लिया गया। उन्होंने कहा कि डॉक्टरों के अनुसार ऑपरेशन के बाद पूरी तरह स्वस्थ होने में कुछ समय लग सकता है।

अनिल पंवार के मुताबिक, सर्जरी के बाद मंत्री कृष्ण लाल पंवार को एहतियात के तौर पर 5 से 6 दिनों तक अस्पताल में भर्ती रखा जा सकता है। इस दौरान उनकी सेहत पर डॉक्टरों की टीम लगातार निगरानी रखेगी। ऑपरेशन के बाद फिजियोथेरेपी और नियमित जांच भी की जाएगी, ताकि जल्द से जल्द रिकवरी सुनिश्चित की जा सके।

हरियाणा सरकार और पार्टी के कई नेताओं ने मंत्री के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। अस्पताल में उनके स्वास्थ्य को लेकर आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं और सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। मंत्री पंवार के समर्थक और शुभचिंतक उनके जल्द स्वस्थ होकर सार्वजनिक जीवन में लौटने की प्रार्थना कर रहे हैं।

बताया जा रहा है कि ऑपरेशन के बाद चिकित्सकों की सलाह के अनुसार मंत्री कुछ समय तक आराम करेंगे और फिर धीरे-धीरे अपने दायित्वों का निर्वहन शुरू करेंगे। फिलहाल उनकी तबीयत को लेकर कोई गंभीर चिंता की बात नहीं बताई जा रही है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

बल्लभगढ़ में छह माह की गर्भवती पत्नी की हत्या, आरोपी पति फरार

Summer express, फरीदाबाद। हरियाणा के फरीदाबाद जिले के बल्लभगढ़ क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। पल्ला थाना क्षेत्र की पंचशील कॉलोनी पार्ट-2 में एक व्यक्ति पर अपनी छह माह की गर्भवती पत्नी की हत्या करने का आरोप लगा है। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया, जबकि पुलिस ने मामला...

मावां-धीयां सत्कार योजना के फॉर्म भरते समय दो आंगनवाड़ी कार्यकर्ता बेहोश, अस्पताल में भर्ती

Summer express, फतेहगढ़ साहिब। सरहिंद में वीरवार को मावां-धीयां सत्कार योजना के तहत आवेदन फॉर्म भरने के दौरान दो आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की अचानक तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद वे बेहोश होकर गिर पड़ीं। घटना के बाद मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों महिलाओं को उपचार के लिए फतेहगढ़ साहिब के सिविल अस्पताल...

कन्नड़ अभिनेत्री कृषि थपंडा के घर कारोबारी का शव मिला, आत्महत्या की आशंका

Summer express, बेंगलुरु । कन्नड़ फिल्म अभिनेत्री कृषि थपंडा के घर पर एक कारोबारी का शव मिलने से सनसनी फैल गई। राजराजेश्वरी नगर थाना क्षेत्र में हुई इस घटना को पुलिस प्रारंभिक तौर पर आत्महत्या का मामला मानकर जांच कर रही है। मृतक की पहचान वैशाख के रूप में हुई है, जो पिछले करीब एक...

सेब सीजन-2026: शिमला में परिवहन, यातायात और विपणन व्यवस्थाओं को लेकर प्रशासन अलर्ट

शिमला, 25 जून-: जिला शिमला में सेब सीजन-2026 के सफल एवं सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने के लिए उपायुक्त अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में वीरवार को वर्चुअल समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सेब परिवहन, यातायात प्रबंधन, मालभाड़ा निर्धारण, नियंत्रण कक्षों की स्थापना, श्रमिकों की उपलब्धता तथा पैकेजिंग सामग्री सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर...

होटल वाइल्ड फ्लावर हॉल की नीलामी पर पूर्व सीएम व नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने घेरा सुक्खू सरकार को

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:  हिमाचल प्रदेश के बहुचर्चित वाइल्ड फ्लावर हॉल मामले को लेकर सियासत फिर गरमा गई है। मंडी में नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सुक्खू सरकार पर बड़ा हमला बोला है। मंडी में मीडिया से बातचीत के दौरान जयराम ने कहा कि भाजपा ने न तो पहले हिमाचल बेचने की इजाजत किसी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.