Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

भारतीय रुपये को लेकर नेपाल का बड़ा कदम, नियमों में जल्द होगा अहम बदलाव

नई दिल्ली | भारतीय रुपये से जुड़े नियमों को लेकर पड़ोसी देश नेपाल जल्द ही बड़ा फैसला लागू करने जा रहा है। नेपाल सरकार अब 100 रुपये से अधिक मूल्य के भारतीय नोटों को आधिकारिक तौर पर स्वीकार करने की तैयारी में है। यह बदलाव खास तौर पर भारतीय पर्यटकों, नेपाली प्रवासी कामगारों, छात्रों और दोनों देशों के बीच व्यापारिक गतिविधियों को सीधा प्रभावित करेगा। वर्ष 2016 में भारत की नोटबंदी के बाद नेपाल ने उच्च मूल्य के भारतीय नोटों पर सख्त पाबंदी लगा दी थी, जिसे अब लगभग एक दशक बाद हटाने की दिशा में कदम बढ़ाया जा रहा है।

सीमा पार लेनदेन होगा आसान

नए नियम लागू होने से भारत–नेपाल सीमा पर यात्रा करने वाले लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। नकदी लेनदेन, रेमिटेंस और छोटे व्यापारियों को अब पहले जैसी दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा। विशेषज्ञों के अनुसार, इस फैसले से नेपाल के पर्यटन, होटल और हॉस्पिटैलिटी सेक्टर को भी मजबूती मिलेगी, खासकर सीमावर्ती इलाकों, तीर्थ स्थलों और कैसिनो क्षेत्रों में।

जल्द जारी होगा सर्कुलर

नेपाल राष्ट्र बैंक इस फैसले को लागू करने की अंतिम प्रक्रिया में है। बैंक के प्रवक्ता गुरु प्रसाद पौडेल के अनुसार, नेपाल गजट में अधिसूचना प्रकाशित करने की औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं। इसके बाद सभी बैंकों और वित्तीय संस्थानों को नए दिशा-निर्देश जारी किए जाएंगे। हालांकि, अभी इसकी आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की गई है।

RBI के संशोधन के बाद लिया गया निर्णय

नेपाल का यह कदम भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा विदेशी मुद्रा प्रबंधन और आयात-निर्यात नियमों में हालिया संशोधन के बाद उठाया गया है। नए नियमों के तहत 100 रुपये तक के भारतीय नोट किसी भी मात्रा में सीमा पार ले जाए जा सकते हैं, जबकि 100 रुपये से अधिक मूल्य के नोटों की कुल सीमा 25,000 रुपये तक तय की गई है।

नोटबंदी के बाद लगी थी रोक

गौरतलब है कि 2016 में नोटबंदी के बाद नेपाल ने सुरक्षा कारणों और नकली नोटों की आशंका के चलते बड़े मूल्य के भारतीय नोटों पर रोक लगा दी थी। इससे यात्रियों और कामगारों को काफी परेशानी झेलनी पड़ती थी। अब नियमों में प्रस्तावित बदलाव से दोनों देशों के बीच आर्थिक गतिविधियां आसान होंगी और आपसी व्यापार व पर्यटन को नया बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हर घर तिरंगा अभियान से सजा अंबाला छावनी बस स्टैंड, तिरंगे और रोशनी से बढ़ी खूबसूरती

Summer express, अंकुर कपूर, अंबाला। हर घर तिरंगा अभियान के तहत अंबाला छावनी बस स्टैंड को आकर्षक ढंग से सजाया जा रहा है। बस स्टैंड परिसर में तिरंगे लगाए जा रहे हैं और अलग से रोशनी की व्यवस्था भी की जा रही है। बस स्टैंड से गुजरने वाले यात्रियों के बीच सजावट आकर्षण का केंद्र बनी...

नगर पालिका कर्मचारियों की हड़ताल सातवें दिन भी जारी, मांगों को लेकर निकाला रोष मार्च

 Summer express, अंकुर कपूर, अंबाला। नगर पालिका कर्मचारी संघ की हड़ताल बुधवार को सातवें दिन भी जारी रही। अंबाला छावनी में सफाई कर्मचारियों समेत नगर पालिका के अन्य कर्मचारी नगर पालिका कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कर्मचारियों ने इसके बाद बाजार क्षेत्र में रोष मार्च निकाला और अपनी मांगों...

टोहाना को जाम और प्रदूषण से मिलेगी राहत? राज्यसभा में उठा बाईपास निर्माण का मुद्दा

Summer express, फतेहाबाद। जिले के प्रमुख शहर टोहाना को लंबे समय से बनी ट्रैफिक समस्या से राहत दिलाने के लिए बाईपास निर्माण की मांग अब संसद तक पहुंच गई है। राज्यसभा सांसद सुभाष बराला ने संसद में विशेष उल्लेख के माध्यम से टोहाना बाईपास का मुद्दा उठाते हुए केंद्र सरकार और सड़क परिवहन एवं राजमार्ग...

राजगढ़ के छिछड़ियां गांव में दो मंजिला मकान ढहा, चार लोग मलबे में दबे; दो की मौत की सूचना

राजगढ़ ,भूपेंद्र-: राजगढ़ विकास खंड की ग्राम पंचायत दीदग के छिछड़ियां गांव में बुधवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया। साफ मौसम के बीच एक दो मंजिला रिहायशी मकान अचानक भरभराकर धराशायी हो गया। हादसे के समय मकान के अंदर चार लोग मौजूद थे। मकान गिरने से चारों लोग मलबे में दब गए, जिससे गांव...

पेट्रोल-डीजल सेस पर सरकार का बचाव, ई-20 को लेकर भी केंद्र पर बरसे विक्रमादित्य सिंह

Summer express/शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में पेट्रोल और हाई स्पीड डीजल पर 60 पैसे प्रति लीटर अतिरिक्त सेस लगाए जाने के फैसले को लेकर सियासत तेज हो गई है। विपक्षी भाजपा की ओर से राज्य सरकार के इस फैसले पर सवाल उठाए जाने के बाद लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने सरकार का बचाव करते...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.