Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

1995 का UTI रिटायरमेंट बॉन्ड सोशल मीडिया पर वायरल

नई दिल्ली | साल 1995 में खरीदा गया यूनिट ट्रस्ट ऑफ इंडिया (UTI) का एक रिटायरमेंट बॉन्ड इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। रेडिट पर एक यूज़र ने पुराने कागजात छांटते समय मिले इस बॉन्ड की तस्वीर साझा करते हुए सवाल उठाया कि करीब 30 साल पुराने इस निवेश की मौजूदा वैल्यू कितनी हो सकती है। पोस्ट सामने आते ही लोग इसकी कीमत करोड़ों में आंकने लगे, लेकिन जांच करने पर इसकी वास्तविक कीमत इससे कहीं कम निकली।

रेडिट यूज़र @Warking223 के अनुसार, उनके चाचा को यह दस्तावेज़ 1995 में जारी एक रिटायरमेंट प्लान से जुड़ा मिला था। इसके बाद यूज़र्स ने तरह-तरह के अनुमान लगाने शुरू कर दिए। किसी ने इसकी कीमत 20 से 25 लाख रुपये बताई तो कुछ लोगों ने इसे 7 करोड़ रुपये तक का निवेश बता दिया।

क्या है यह बॉन्ड

दस्तावेज़ों के मुताबिक यह UTI का रिटायरमेंट बेनिफिट प्लान था, जिसे नॉन-ट्रांसफेरेबल रखा गया था। यानी यह बॉन्ड किसी और को ट्रांसफर नहीं किया जा सकता था और सिर्फ इसी योजना के तहत जारी किया गया था।

  • जारी वर्ष: 1995
  • स्थान: बॉम्बे (अब मुंबई)
  • कुल यूनिट्स: 2,000
  • प्रति यूनिट फेस वैल्यू: ₹10
  • कुल निवेश: ₹20,000

सोशल मीडिया पर दावे

पोस्ट वायरल होने के बाद कई यूज़र्स ने मौजूदा NAV के आधार पर अनुमान लगाए। कुछ का मानना था कि यह निवेश 5 से 5.5 गुना तक बढ़ चुका होगा। वहीं, कुछ लोगों ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि इसी तरह के प्लान से उन्हें या उनके परिचितों को करीब 89,000 रुपये तक की राशि मिली थी।

असलियत क्या है

सोशल मीडिया पर चल रही अटकलों के उलट, अगर दिसंबर 2025 के आसपास की नेट एसेट वैल्यू (NAV) लगभग ₹50.71 मानी जाए, तो इस निवेश की मौजूदा कीमत कुछ इस तरह बनती है—

  • कुल यूनिट्स: 2,000
  • मौजूदा NAV: ₹50.71
  • कुल वैल्यू: करीब ₹1,01,420

यानी यह निवेश आज करीब 1 लाख रुपये के आसपास का है, न कि करोड़ों का।

निवेश से क्या सीख

करीब तीन दशकों में यह निवेश लगभग पांच गुना बढ़ा है। भले ही यह कोई चौंकाने वाला रिटर्न न हो, लेकिन यह उदाहरण बताता है कि लंबी अवधि तक धैर्य के साथ किया गया निवेश समय के साथ स्थिर और भरोसेमंद रिटर्न दे सकता है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पेट्रोल-डीजल पर 60 पैसे सेस से हमीरपुर में नाराजगी, लोगों ने सरकार से फैसला वापस लेने की मांग की

Summer express/हमीरपुर, अरविंद-: हिमाचल प्रदेश में पेट्रोल और हाई स्पीड डीजल पर 60 पैसे प्रति लीटर ऑर्फन एंड विडो सेस (अनाथ एवं विधवा सेस) लगाए जाने के बाद इसका विरोध शुरू हो गया है। प्रदेश सरकार की ओर से मंगलवार, 11 अगस्त को इस संबंध में अधिसूचना जारी की गई थी। अधिसूचना के अनुसार मंगलवार...

बेंगलुरु में ई-बाइक गैराज में भीषण आग, कई इलेक्ट्रिक वाहन जलकर खाक

Summer express, बेंगलुरु। कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु के एनआरआई लेआउट इलाके में मंगलवार रात एक गैराज में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरे गैराज को अपनी चपेट में ले लिया। गैराज में खड़ी कई इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन आग की चपेट में आने से पूरी तरह जलकर नष्ट हो गईं। हादसे...
Summer Express - गुरुग्राम में दर्दनाक हादसा: नशे में युवक अंगीठी पर गिरा, दम घुटने से मौत

लुधियाना के बुड्ढा दरिया में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, इलाके में मची सनसनी

Summer express, लुधियाना । महानगर के कश्मीर नगर इलाके में बुधवार को बुड्ढा दरिया में एक अज्ञात व्यक्ति का शव तैरता मिलने से हड़कंप मच गया। पानी में शव दिखाई देने के बाद राहगीरों और स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। जानकारी के अनुसार,...

करनाल में सड़क के गड्ढे से बेकाबू हुआ ट्रैक्टर खेत में पलटा, दो सगे भाइयों समेत तीन की मौत

Summer express, करनाल। काछवा से बहलोलपुर की ओर तूड़ी लेने जा रहे पांच लोगों से भरा ट्रैक्टर बुधवार सुबह हादसे का शिकार हो गया। बेहलोलपुर रोड पर राजबहे की पुलिया के पास सड़क पर बने गड्ढे में पहिया उतरने से ट्रैक्टर का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क से नीचे उतरकर खेत में पलट गया।...

रेवाड़ी में दिल्ली-जयपुर हाईवे पर हादसा, ट्रॉले की टक्कर से सात श्रमिक घायल  

Summer express, रेवाड़ी। दिल्ली-जयपुर हाईवे पर निखरी फ्लाइओवर के पास बुधवार सुबह एक सड़क हादसे में सात लोग घायल हो गए। तेज रफ्तार ट्रॉले ने आगे चल रही ट्रैक्टर-ट्रॉली को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई और उसमें सवार श्रमिक सड़क पर जा गिरे। हादसे में ट्रैक्टर चालक...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.