Facebook-f Youtube X-twitter

महाराष्ट्र में सनसनीखेज वारदात, बोरे में बांधकर युवक को कार समेत जिंदा जलाया

महाराष्ट्र | महाराष्ट्र के लातूर जिले से एक बेहद चौंकाने वाली और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। औसा तालुका क्षेत्र में एक जली हुई कार के भीतर एक युवक की जली हुई लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शुरुआती जांच में सामने आया है कि युवक को पहले बोरे में बांधा गया और फिर कार में डालकर आग लगा दी गई। इस नृशंस हत्या ने पुलिस को भी हैरान कर दिया है।

मृतक की पहचान औसा तांडा निवासी गणेश चव्हाण के रूप में हुई है, जो आईसीआईसीआई बैंक में रिकवरी एजेंट के तौर पर कार्यरत था। घटना औसा तालुका के वानवडा रोड क्षेत्र की बताई जा रही है, जहां देर रात एक कार में आग लगने की सूचना पुलिस को डायल 112 के माध्यम से मिली थी।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जहां एक कार पूरी तरह आग की चपेट में थी। पुलिस ने तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी, जिसके बाद कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। जांच के दौरान कार के भीतर एक बोरी में बंद जली हुई लाश मिली, जिससे पूरे मामले की गंभीरता का अंदाजा लगाया जा सका।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, प्रारंभिक साक्ष्यों से यह स्पष्ट होता है कि हत्या सुनियोजित तरीके से की गई है। युवक को पहले बोरे में बांधकर असहाय किया गया और फिर सबूत मिटाने के इरादे से कार को आग के हवाले कर दिया गया। शव को पूरी तरह झुलसने के कारण पहचान में काफी दिक्कत आई, लेकिन बाद में परिजनों की मदद से उसकी पहचान की गई।

मौके पर फॉरेंसिक टीम और चिकित्सा अधिकारियों को बुलाया गया। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया गया और परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच शुरू कर दी है।

फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि हत्या के पीछे क्या कारण थे और इसमें कौन-कौन लोग शामिल हो सकते हैं। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चिप्स के पैकेट में कीड़े मिलने से मचा हड़कंप, खाद्य सुरक्षा विभाग जांच में जुटा

हमीरपुर- :हमीरपुर जिले के उपमंडल नादौन में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक सीलबंद चिप्स के पैकेट के अंदर कीड़े पाए गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग तुरंत हरकत में आ गया है और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच प्रक्रिया शुरू करने...

अब आप पैराशूटी नेताओं के सहारे नहीं लड़ेगी चुनाव,पार्टी विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ता उतरेंगे मैदान में 

मंडी, धर्मवीर-:पिछले विधानसभा चुनावों से सबक लेते हुए आम आदमी पार्टी ने 2027 के विधानसभा चुनावों में पैराशूटी नेताओं की जगह पार्टी की विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ताओं को चुनावी मैदान मे उतारने का फैसला लिया है । मंडी में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान आप प्रदेश सह प्रभारी सुरेंद्र पंडित ने बताया कि इन दिनों...

रावी नदी का कटाव बढ़ा, बड़ा भंगाल गांव और हेलीपैड पर संकट गहराया

कांगड़ा-जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल में रावी नदी का बढ़ता कटाव अब गंभीर चिंता का विषय बनता जा रहा है। गांव के साथ-साथ हेलीपैड पर भी खतरा मंडराने लगा है, लेकिन अब तक किसी ठोस बचाव कार्य की शुरुआत नहीं हो पाई है। स्थानीय ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि बरसात से...

कुल्लू में कूड़ा डंपिंग साइट को लेकर बढ़ा विरोध, समाधान न हुआ तो चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

कुल्लू,17 अप्रैल -:नगर परिषद कुल्लू के वार्ड नंबर 3 में स्थित कूड़ा डंपिंग साइट को हटाने की मांग अब तेज हो गई है। स्थानीय निवासियों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा से मिला और समस्या के जल्द समाधान की मांग रखी। लोगों का कहना है कि शहर के बीचों-बीच, सरवरी नदी के पास बनाई...

20 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम रहेगा खराब, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना

शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में अप्रैल का आधा महीना बीत जाने के बावजूद मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 17 से 19 अप्रैल के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.