Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

शत्रुजीत कपूर ने छोड़ा डीजीपी पद का कार्यभार, आज यूपीएससी को जाएगा नया पैनल

चंडीगढ़ | हरियाणा में पुलिस महानिदेशक (DGP) के पद पर नई नियुक्ति की प्रक्रिया तेज हो गई है। मौजूदा डीजीपी शत्रुजीत कपूर के कार्यभार छोड़ने के बाद अब संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) को भेजे जाने वाले पैनल का रास्ता साफ हो गया है। गृह विभाग द्वारा तैयार किया गया पैनल मंगलवार को यूपीएससी को भेजा जाएगा।

शत्रुजीत कपूर ने सोमवार को पुलिस मुख्यालय पहुंचकर औपचारिक रूप से अपना कार्यभार ओपी सिंह को सौंप दिया। उनके पद छोड़ते ही डीजीपी का पद रिक्त हो गया, जिससे पहले यूपीएससी द्वारा जताई गई आपत्ति समाप्त हो गई है।

गौरतलब है कि हरियाणा सरकार ने इस महीने की शुरुआत में नए डीजीपी की नियुक्ति के लिए पांच वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों का पैनल यूपीएससी को भेजा था, लेकिन आयोग ने यह कहते हुए पैनल वापस कर दिया था कि डीजीपी का पद अभी खाली नहीं है। कपूर के पद छोड़ने के बाद अब इस बाधा को दूर कर लिया गया है।

यूपीएससी को भेजे जाने वाले पैनल में 1990 बैच के शत्रुजीत कपूर, 1991 बैच के एस.के. जैन, 1993 बैच के आलोक मित्तल, 1992 बैच के अजय सिंघल और 1993 बैच के ए.एस. चावला के नाम शामिल हैं। आयोग इनमें से तीन अधिकारियों के नामों की सूची राज्य सरकार को भेजेगा।

इसके बाद हरियाणा सरकार इन तीन नामों में से किसी एक अधिकारी को राज्य का नया पुलिस महानिदेशक नियुक्त करेगी। सूत्रों के अनुसार, डीजीपी पद के लिए मुख्य मुकाबला आलोक मित्तल और अजय सिंघल के बीच माना जा रहा है।

उल्लेखनीय है कि वर्तमान कार्यवाहक डीजीपी ओपी सिंह 31 दिसंबर 2025 को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। ऐसे में सरकार की कोशिश है कि इससे पहले ही राज्य को स्थायी डीजीपी मिल जाए। पैनल भेजे जाने के बाद एक सप्ताह के भीतर यूपीएससी में बैठक होने की संभावना जताई जा रही है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

बल्लभगढ़ में छह माह की गर्भवती पत्नी की हत्या, आरोपी पति फरार

Summer express, फरीदाबाद। हरियाणा के फरीदाबाद जिले के बल्लभगढ़ क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। पल्ला थाना क्षेत्र की पंचशील कॉलोनी पार्ट-2 में एक व्यक्ति पर अपनी छह माह की गर्भवती पत्नी की हत्या करने का आरोप लगा है। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया, जबकि पुलिस ने मामला...

मावां-धीयां सत्कार योजना के फॉर्म भरते समय दो आंगनवाड़ी कार्यकर्ता बेहोश, अस्पताल में भर्ती

Summer express, फतेहगढ़ साहिब। सरहिंद में वीरवार को मावां-धीयां सत्कार योजना के तहत आवेदन फॉर्म भरने के दौरान दो आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की अचानक तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद वे बेहोश होकर गिर पड़ीं। घटना के बाद मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों महिलाओं को उपचार के लिए फतेहगढ़ साहिब के सिविल अस्पताल...

कन्नड़ अभिनेत्री कृषि थपंडा के घर कारोबारी का शव मिला, आत्महत्या की आशंका

Summer express, बेंगलुरु । कन्नड़ फिल्म अभिनेत्री कृषि थपंडा के घर पर एक कारोबारी का शव मिलने से सनसनी फैल गई। राजराजेश्वरी नगर थाना क्षेत्र में हुई इस घटना को पुलिस प्रारंभिक तौर पर आत्महत्या का मामला मानकर जांच कर रही है। मृतक की पहचान वैशाख के रूप में हुई है, जो पिछले करीब एक...

सेब सीजन-2026: शिमला में परिवहन, यातायात और विपणन व्यवस्थाओं को लेकर प्रशासन अलर्ट

शिमला, 25 जून-: जिला शिमला में सेब सीजन-2026 के सफल एवं सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने के लिए उपायुक्त अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में वीरवार को वर्चुअल समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सेब परिवहन, यातायात प्रबंधन, मालभाड़ा निर्धारण, नियंत्रण कक्षों की स्थापना, श्रमिकों की उपलब्धता तथा पैकेजिंग सामग्री सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर...

होटल वाइल्ड फ्लावर हॉल की नीलामी पर पूर्व सीएम व नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने घेरा सुक्खू सरकार को

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:  हिमाचल प्रदेश के बहुचर्चित वाइल्ड फ्लावर हॉल मामले को लेकर सियासत फिर गरमा गई है। मंडी में नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सुक्खू सरकार पर बड़ा हमला बोला है। मंडी में मीडिया से बातचीत के दौरान जयराम ने कहा कि भाजपा ने न तो पहले हिमाचल बेचने की इजाजत किसी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.