Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

मंडी जिले में पल्स पोलियो अभियान को लेकर तैयारियां पूरी, 1100 बूथों पर 64,500 बच्चों को पिलाई जाएंगी दो बूंद जिंदगी की

मंडी जिले में पल्स पोलियो अभियान को लेकर तैयारियां पूरी, 1100 बूथों पर 64,500 बच्चों को पिलाई जाएंगी दो बूंद जिंदगी की

Mandi, Dharamveer-:मंडी जिला में 21 दिसम्बर को पूरे देश के साथ पल्स पोलियो अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान के तहत 0 से 5 वर्ष तक की आयु के सभी बच्चों को पोलियो की खुराक दी जाएगी। जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने अभियान को सफल बनाने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं। जिला उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन ने अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने नौनिहालों को अनिवार्य रूप से पोलियो की दो बूंदें पिलवाएं, ताकि कोई भी बच्चा इस अभियान से वंचित न रह जाए।

डीसी अपूर्व देवगन ने जानकारी देते हुए बताया कि मंडी जिले में कुल 1100 पोलियो बूथ स्थापित किए गए हैं। इन बूथों के माध्यम से लगभग 64 हजार 500 बच्चों को पोलियो ड्रॉप्स पिलाने का लक्ष्य रखा गया है। अभियान के सुचारू संचालन के लिए 4450 से अधिक बूथ टीम सदस्य और 228 पर्यवेक्षक तैनात किए गए हैं, जो पूरे अभियान की निगरानी करेंगे। 21 दिसम्बर को सुबह 9 बजे से जिले के सभी स्वास्थ्य केंद्रों, आंगनवाड़ी केंद्रों और अन्य सरकारी परिसरों में पोलियो बूथों पर बच्चों को दवा पिलाई जाएगी।

डीसी मंडी ने स्पष्ट किया कि जिन बच्चों को पहले पोलियो की खुराक दी जा चुकी है या जिनका हाल ही में नियमित टीकाकरण हुआ है, उन्हें भी इस अभियान के दौरान पोलियो की दवा पिलाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि पोलियो से पूर्ण सुरक्षा के लिए हर निर्धारित राउंड में खुराक लेना आवश्यक होता है।उन्होंने यह भी बताया कि जो बच्चे 21 दिसम्बर को किसी कारणवश पोलियो बूथ तक नहीं पहुंच पाएंगे, उनके लिए 22 और 23 दिसम्बर को घर-घर जाकर पोलियो की खुराक दी जाएगी। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीमें शत-प्रतिशत कवरेज सुनिश्चित करेंगी।

डीसी अपूर्व देवगन ने कहा कि प्रवासी परिवारों, झुग्गी-झोपड़ी क्षेत्रों और यात्रा कर रहे परिवारों के बच्चों तक पहुंच बनाने के लिए विशेष रणनीति तैयार की गई है। उन्होंने सभी अभिभावकों से आग्रह किया कि वे अपने 5 वर्ष से कम आयु के बच्चों को नजदीकी पोलियो बूथ पर ले जाकर दो बूंद जिंदगी की जरूर पिलवाएं, ताकि पोलियो मुक्त भारत की उपलब्धि को भविष्य में भी सुरक्षित रखा जा सके।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हमीरपुर में फिट इंडिया जागरूकता दौड़ आयोजित, सांसद अनुराग ठाकुर ने दिखाई हरी झंडी

हमीरपुर, अरविंद-: अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक सप्ताह के अवसर पर जिला ओलंपिक संघ हमीरपुर द्वारा फिट इंडिया मूवमेंट के तहत जागरूकता दौड़ का आयोजन किया गया। दौड़ को हिमाचल प्रदेश ओलंपिक संघ के अध्यक्ष, सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान उन्होंने स्वयं भी प्रतिभागियों के साथ चिल्ड्रन...

पार्षद भारती के कार्यालय पहुंचे विधायक पप्पी लोगों की समस्याएं सुन मौके पर किया समाधान

नीलकमल मोनू | लुधियानाक्षेत्र के विधायक पप्पी आज पार्षद निक्कू भारती के कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने स्थानीय लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी अपनी विभिन्न समस्याओं और मांगों को लेकर कार्यालय पहुंचे। विधायक पप्पी ने लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों से तुरंत संपर्क...

हरे कृष्ण महामंत्र के संकीर्तन से इस्कॉन परिसर हुआ भक्तिमय

अर्शदीप भट्टी | लुधियानाइस्कॉन मंदिर सिविल लाइंस, लुधियाना में भगवान श्री जगन्नाथ, बलदेव एवं सुभद्रा महारानी का स्नान यात्रा महोत्सव अत्यंत भव्य एवं भक्तिमय वातावरण में मनाया गया। इस पावन अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उपस्थित होकर भगवान के दिव्य अभिषेक, संकीर्तन एवं महाप्रसाद का लाभ प्राप्त किया।मंदिर अध्यक्ष नरोत्तमानंद दास ने अपने...

लोगों ने खुद बनाई सुरक्षा दीवार, कांग्रेस इंचार्ज बोले- चार साल में भी काम अधूरा

लक्की मेहता | लुधियानावार्ड नंबर-81 के कांग्रेस इंचार्ज मंगा शर्मा ने सोमवार को क्षेत्रवासियों के सहयोग से नाले के किनारे गलियों के सामने पक्की दीवार बनवाई। उनका कहना है कि हर साल बरसात के दौरान नाले का गंदा पानी मोहल्ले में घुस जाता है, जिससे लोगों के घरों तक पानी पहुंचता है और भारी नुकसान...

प्रशासन का डंडा: दाना मंडी में रेत माफिया पर मार्केट कमेटी की कार्रवाई

लक्की मेहता | लुधियानासलेम टाबरी के अधीन आने वाली दाना मंडी में वर्षों से जमे रेत माफिया पर मंगलवार सुबह आखिरकार प्रशासन का डंडा चल ही गया। लंबे समय से नोटिसों और चेतावनियों को नजरअंदाज कर सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा जमाए बैठे लोगों के खिलाफ मार्केट कमेटी ने पुलिस प्रशासन के साथ संयुक्त अभियान...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.