Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के पंचकूला दौरे को लेकर प्रशासन तैयार, तैयारियों का लिया गया जायजा

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के पंचकूला दौरे को लेकर प्रशासन तैयार, तैयारियों का लिया गया जायजा

Panchkula, 21 December-: केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री  अमित शाह 24 दिसंबर को पंचकूला के दौरे पर रहेंगे। अपने दौरे के दौरान वे हरियाणा के मुख्यमंत्री  नायब सिंह सैनी के साथ विभिन्न महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में सहभागिता करेंगे।

केंद्रीय गृह मंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर सूचना, जनसंपर्क, भाषा एवं संस्कृति विभाग के आयुक्त एवं सचिव डॉ. अमित अग्रवाल ने पंचकूला में कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कार्यक्रमों के सफल, भव्य एवं सुव्यवस्थित आयोजन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर पंचकूला के उपायुक्त  सतपाल शर्मा भी उपस्थित रहे।

डॉ. अमित अग्रवाल ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री के दौरे को लेकर जिला प्रशासन और संबंधित विभाग आपसी समन्वय से सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध ढंग से सुनिश्चित करें। उन्होंने यातायात व्यवस्था, पार्किंग, सुरक्षा एवं अन्य आवश्यक प्रबंधों को सुचारु बनाए रखने के निर्देश भी दिए।अपने दौरे के दौरान  अमित शाह सेक्टर-5 स्थित इंद्रधनुष ऑडिटोरियम में वीर बाल दिवस के अवसर पर आयोजित ‘साहिबजादों को नमन’ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।इससे पूर्व वे ऑडिटोरियम परिसर में वीर बाल दिवस पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे।

इसके अतिरिक्त, केंद्रीय गृह मंत्री सेक्टर-3 स्थित ताऊ देवी लाल खेल स्टेडियम में पुलिस पासिंग आउट परेड की सलामी लेंगे और जवानों को संबोधित करेंगे। वे एमडीसी सेक्टर-1 स्थित अटल पार्क में भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय  अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का अनावरण करेंगे तथा पंचकमल में उनके जीवन पर आधारित प्रदर्शनी का अवलोकन भी करेंगे।इसी दिन अमित शाह एक मेगा रक्तदान शिविर का उद्घाटन कर रक्तदाताओं को प्रोत्साहित करेंगे। इसके साथ ही वे इंद्रधनुष ऑडिटोरियम में आयोजित मेगा कोऑपरेटिव कॉन्फ्रेंस में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेंगे।

निरीक्षण के दौरान पुलिस उपायुक्त  सृष्टि गुप्ता, अतिरिक्त निदेशक (प्रशासन) सूचना जनसंपर्क एवं भाषा विभाग  वर्षा खंगवाल, डीसीपी क्राइम एवं ट्रैफिक  मनप्रीत सिंह सूदन, मुख्यमंत्री के ओएसडी विवेक कालिया, ओएसडी डॉ. प्रभलीन सिंह, एसडीएम कालका  संयम गर्ग, एचएसवीपी के संपदा अधिकारी  मानव मलिक, नगर निगम के संयुक्त आयुक्त  गौरव चौहान सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सीबीएसई का थ्री-लैंग्वेज पॉलिसी पर यू-टर्न

10वीं में तीसरी भाषा की बोर्ड परीक्षा नहीं होगी केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी)-2020 के तहत लागू की जा रही तीन-भाषा नीति (थ्री-लैंग्वेज पॉलिसी) को लेकर बड़ा संशोधन किया है। बोर्ड ने नई गाइडलाइन जारी करते हुए स्पष्ट किया है कि शैक्षणिक सत्र 2026-27 में पढ़ रहे मौजूदा कक्षा 10...

व्हाट्सएप में अब यूजरनेम से होगी चैट, मोबाइल नंबर साझा किए बिना भी कर सकेंगे बातचीत

नई दिल्ली। दुनिया के सबसे लोकप्रिय मैसेजिंग प्लेटफॉर्म व्हाट्सएप में जल्द ही एक बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। कंपनी ऐसे फीचर पर काम कर रही है, जिसके तहत उपयोगकर्ता अपने मोबाइल नंबर की बजाय यूनिक यूजरनेम के जरिए दूसरे लोगों से जुड़ सकेंगे।इसका सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि किसी नए व्यक्ति से...

किंग चार्ल्स के आधिकारिक विवरण से 500 साल पुरानी डिफेंडर ऑफ द फेथ उपाधि हटी

एजेंसी। लंदन ब्रिटेन के सम्राट किंग चार्ल्स तृतीय के आधिकारिक विवरण में बड़ा बदलाव किया गया है। ब्रिटिश शाही परिवार की वार्षिक सॉवरेन ग्रांट रिपोर्ट 2025-26 में सदियों पुरानी ‘डिफेंडर ऑफ द फेथ’ उपाधि का उल्लेख हटाकर नई शब्दावली अपनाई गई है।अब आधिकारिक विवरण में कहा गया है कि सम्राट इंग्लैंड के चर्च के सुप्रीम...

सेना की वर्दी में बड़ा बदलाव, औपनिवेशिक दौर की कई परंपराओं को किया गया खत्म

नई दिल्ली। भारतीय सेना ने अपनी वर्दी, औपचारिक पोशाक और समारोहों से जुड़े नियमों में व्यापक बदलाव करते हुए औपनिवेशिक दौर की कई परंपराओं को समाप्त करने का फैसला किया है। सेना ने ‘आर्मी यूनिफॉर्म्स-2026’ नाम से नया ड्रेस कोड जारी किया है, जो करीब आठ वर्ष बाद किया गया सबसे बड़ा संशोधन माना जा...

शिमला रिज मैदान पर राजीव गांधी पंचायती राज संगठन का ‘सत्याग्रह’, राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ सुनील पंवर ने भाजपा पर लोकतंत्र को कमजोर करने के लगाए आरोप

Summer express/शिमला, संजू— AICC के राजीव गांधी पंचायती राज संगठन की ओर से मंगलवार को शिमला के रिज मैदान पर ‘लोकतंत्र बचाओ सत्याग्रह’ का आयोजन किया गया. इस दौरान संगठन ने लोगों ने महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने चरखा चला कर केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ विरोध जताया. संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ....
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.