Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

मनरेगा में बदलाव को लेकर केंद्र पर बरसे सीएम सुक्खू, कांग्रेस करेगी बड़ा आंदोलन

Shimla, Sanju-:मनरेगा को लेकर देश की राजनीति एक बार फिर गरमा गई है। केंद्र सरकार द्वारा योजना में किए गए बदलावों के खिलाफ कांग्रेस ने मोर्चा खोल दिया है। संसद से लेकर सड़क तक आंदोलन की रणनीति बनाई जा रही है। इसी कड़ी में हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए प्रदेश में बड़े आंदोलन का ऐलान किया है।

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि मनरेगा कांग्रेस सरकार की सबसे ऐतिहासिक और जनकल्याणकारी योजनाओं में से एक है। इसकी नींव पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह और कांग्रेस नेता सोनिया गांधी की सोच पर रखी गई थी।उन्होंने कहा कि कोरोना काल के दौरान जब देशभर में रोजगार के अवसर खत्म हो गए थे, तब मनरेगा ने करोड़ों गरीब और मजदूर परिवारों को जीविका का सहारा दिया।

सीएम सुक्खू ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार द्वारा मनरेगा के बजट और प्रावधानों में की गई कटौती से हिमाचल प्रदेश को भारी नुकसान उठाना पड़ा है। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने अपने स्तर पर मनरेगा मजदूरों की दिहाड़ी बढ़ाई, लेकिन केंद्र की नीतियों के कारण योजना को कमजोर किया जा रहा है।मुख्यमंत्री ने साफ कहा कि कांग्रेस पार्टी इस मुद्दे को लेकर पूरी तरह गंभीर है और मनरेगा के समर्थन में बड़ा आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने संकेत दिए कि इस आंदोलन के तहत मंत्रिमंडल के सदस्य अनशन पर भी बैठ सकते हैं, जिसकी घोषणा जल्द की जाएगी।

सीएम सुक्खू ने दो टूक कहा कि राज्य सरकार स्वास्थ्य, रोजगार और विकास से जुड़े मुद्दों पर किसी भी प्रकार का समझौता नहीं करेगी और मनरेगा को कमजोर करने की हर कोशिश का मजबूती से विरोध किया जाएगा।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सीबीआई ने 75 करोड़ क्रेस्ट घोटाले में आईएफएस नवनीत श्रीवास्तव पर चार्जशीट दाखिल की

मोनिका रावत ,चंडीगढ़। चंडीगढ़ रिन्यूएबल एनर्जी एंड साइंस एंड टेक्नोलाजी प्रमोशन सोसाइटी (क्रेस्ट) के 75.4 करोड़ रुपये के घोटाले में सीबीआइ ने शुक्रवार को चंडीगढ़ कोर्ट चार्जशीट दाखिल कर दी। चार्जशीट में क्रेस्ट के तत्कालीन सीईओ और आइएफएस अधिकारी नवनीत श्रीवास्तव, विपम कंसल्टेंसी प्राइवेट लिमिटेड और उसकी निदेशक को आरोपित बनाया गया है। कंपनी की...

हीरानगर में पाकिस्तानी घुसपैठिया पकड़ा, बीएसएफ ने शुरू की पूछताछ

summer express , हीरानगर। जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के हीरानगर सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि उसने तरनाह नाले के रास्ते भारतीय क्षेत्र में प्रवेश करने की कोशिश की थी। सतर्क जवानों ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर...

शिमला जिला परिषद चुनाव में हार को शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने बताया  निराशाजनक, समीक्षा की जरूरत,आपस मे नही  कोई मनमुटाव

दिल्ली में कांग्रेस नेताओं से  संगठन ओर सरकार को लेकर हुई चर्चा Summer express/शिमला,संजू -:शिमला जिला परिषद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर भारतीय जनता पार्टी की जीत के बाद हिमाचल प्रदेश के शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने चुनाव परिणामों को कांग्रेस के लिए निराशाजनक करार दिया है। उन्होंने कहा कि शिमला जिला लंबे समय से...

नौकरी का इंतजार कर रहे युवाओं को लॉटरी और भांग की खेती का तोहफा: त्रिलोक जमवाल

Summer express/बिलासपुर, सुभाष-: सदर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक त्रिलोक जमवाल ने प्रदेश सरकार द्वारा लॉटरी को बढ़ावा देने और भांग की खेती को कानूनी मान्यता देने के फैसले पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने इन निर्णयों को प्रदेश और युवाओं के भविष्य के लिए चिंताजनक बताते हुए कहा कि एक ओर हजारों युवा रोजगार और...
Summer Express - मानेसर में मोबाइल पार्ट्स कंपनी कर्मचारी की रहस्यमयी मौत

यमुनानगर में पानी से भरे गड्ढे में डूबा एक वर्षीय मासूम, मौत

summer express , यमुनानगर। गांव अराइयांवाला में दर्दनाक हादसे में पानी से भरे गड्ढे में डूबने से एक वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ, जब बच्चे के माता-पिता पास ही स्थित नर्सरी में काम कर रहे थे। मृतक की पहचान सिद्धू के रूप में हुई है। वह तीन भाई-बहनों में सबसे...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.