Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

धर्मशाला स्टेडियम की दर्शक क्षमता बढ़ेगी, अगले मैच से पहले 27 हजार से अधिक सीटें होंगी उपलब्ध

Dharamshala, Rahul-:इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला की दर्शक क्षमता बढ़ाने का काम तेज़ी से शुरू कर दिया गया है। आगामी क्रिकेट मैच से पहले स्टेडियम में अतिरिक्त सीटें जोड़ दी जाएंगी, जिससे अब 27 हजार से अधिक दर्शक एक साथ मैच का लुत्फ उठा सकेंगे।

वर्तमान में धर्मशाला स्टेडियम की क्षमता लगभग 22 हजार दर्शकों की है। एचपीसीए द्वारा इसे 4 से 5 हजार तक बढ़ाने की योजना पर काम शुरू हो चुका है। बताया जा रहा है कि बॉयज स्कूल की ओर स्थित स्टैंड में अतिरिक्त सिटिंग अरेंजमेंट किया जा रहा है।

धर्मशाला स्टेडियम में होने वाले मुकाबलों को देखने के लिए देश-विदेश से बड़ी संख्या में क्रिकेट प्रेमी पहुंचते हैं। दर्शकों की बढ़ती संख्या और सुविधा को ध्यान में रखते हुए एचपीसीए लगातार स्टेडियम के विस्तार पर काम कर रहा है। इससे पहले भी स्टेडियम की क्षमता में इजाफा किया जा चुका है और अब एक बार फिर इसे बढ़ाया जा रहा है।एचपीसीए का लक्ष्य है कि आगामी क्रिकेट इवेंट से पहले स्टेडियम की कुल क्षमता 27 हजार से अधिक कर दी जाए, ताकि ज्यादा से ज्यादा क्रिकेट प्रेमी मैदान में बैठकर मैच का आनंद ले सकें।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हमीरपुर में फिट इंडिया जागरूकता दौड़ आयोजित, सांसद अनुराग ठाकुर ने दिखाई हरी झंडी

हमीरपुर, अरविंद-: अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक सप्ताह के अवसर पर जिला ओलंपिक संघ हमीरपुर द्वारा फिट इंडिया मूवमेंट के तहत जागरूकता दौड़ का आयोजन किया गया। दौड़ को हिमाचल प्रदेश ओलंपिक संघ के अध्यक्ष, सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान उन्होंने स्वयं भी प्रतिभागियों के साथ चिल्ड्रन...

पार्षद भारती के कार्यालय पहुंचे विधायक पप्पी लोगों की समस्याएं सुन मौके पर किया समाधान

नीलकमल मोनू | लुधियानाक्षेत्र के विधायक पप्पी आज पार्षद निक्कू भारती के कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने स्थानीय लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी अपनी विभिन्न समस्याओं और मांगों को लेकर कार्यालय पहुंचे। विधायक पप्पी ने लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों से तुरंत संपर्क...

हरे कृष्ण महामंत्र के संकीर्तन से इस्कॉन परिसर हुआ भक्तिमय

अर्शदीप भट्टी | लुधियानाइस्कॉन मंदिर सिविल लाइंस, लुधियाना में भगवान श्री जगन्नाथ, बलदेव एवं सुभद्रा महारानी का स्नान यात्रा महोत्सव अत्यंत भव्य एवं भक्तिमय वातावरण में मनाया गया। इस पावन अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उपस्थित होकर भगवान के दिव्य अभिषेक, संकीर्तन एवं महाप्रसाद का लाभ प्राप्त किया।मंदिर अध्यक्ष नरोत्तमानंद दास ने अपने...

लोगों ने खुद बनाई सुरक्षा दीवार, कांग्रेस इंचार्ज बोले- चार साल में भी काम अधूरा

लक्की मेहता | लुधियानावार्ड नंबर-81 के कांग्रेस इंचार्ज मंगा शर्मा ने सोमवार को क्षेत्रवासियों के सहयोग से नाले के किनारे गलियों के सामने पक्की दीवार बनवाई। उनका कहना है कि हर साल बरसात के दौरान नाले का गंदा पानी मोहल्ले में घुस जाता है, जिससे लोगों के घरों तक पानी पहुंचता है और भारी नुकसान...

प्रशासन का डंडा: दाना मंडी में रेत माफिया पर मार्केट कमेटी की कार्रवाई

लक्की मेहता | लुधियानासलेम टाबरी के अधीन आने वाली दाना मंडी में वर्षों से जमे रेत माफिया पर मंगलवार सुबह आखिरकार प्रशासन का डंडा चल ही गया। लंबे समय से नोटिसों और चेतावनियों को नजरअंदाज कर सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा जमाए बैठे लोगों के खिलाफ मार्केट कमेटी ने पुलिस प्रशासन के साथ संयुक्त अभियान...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.