Facebook-f Youtube X-twitter

अमित शाह करेंगे हरियाणा विजन डॉक्यूमेंट 2047 का लोकार्पण, 50 लाख रोजगार

चंडीगढ़ | विकसित भारत के लक्ष्य को आधार बनाकर तैयार किया गया हरियाणा विजन डॉक्यूमेंट-2047 अब पूरी तरह तैयार है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सुशासन दिवस से एक दिन पहले बुधवार को पंचकूला में इस महत्वपूर्ण विजन डॉक्यूमेंट का औपचारिक रूप से लोकार्पण करेंगे। इस दस्तावेज के जरिए वर्ष 2047 तक हरियाणा के विकास का दीर्घकालिक रोडमैप प्रस्तुत किया जाएगा।

आमजन और विशेषज्ञों की भागीदारी से तैयार हुआ विजन

हरियाणा विजन डॉक्यूमेंट-2047 को तैयार करने के लिए राज्य सरकार ने आम लोगों से ऑनलाइन सर्वे और पोर्टल के माध्यम से सुझावआमंत्रित किए थे। इसके साथ ही शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, उद्योग और अन्य प्रमुख क्षेत्रों के विशेषज्ञों के साथ कार्यशालाओं और मंथन सत्रों का आयोजन कर भविष्य की विकास रणनीति को अंतिम रूप दिया गया।

पहले PM मोदी को करना था विमोचन

इससे पहले 25 नवंबर को धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव और श्री गुरु तेगबहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस समारोह के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा इस दस्तावेज के विमोचन का कार्यक्रम प्रस्तावित था, लेकिन अपरिहार्य कारणों से इसे स्थगित कर दिया गया था।

2047 तक 50 लाख रोजगार, एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था का लक्ष्य

अब केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह इस विजन डॉक्यूमेंट के माध्यम से 2047 के हरियाणा की तस्वीर पेश करेंगे। दस्तावेज में वर्ष 2047 तक 50 लाख नए रोजगार सृजित करने और राज्य की अर्थव्यवस्था को एक ट्रिलियन डॉलर तक पहुंचाने की विस्तृत कार्ययोजना शामिल है।

मिशन हरियाणा-2047 को सौंपी गई बड़ी जिम्मेदारी

प्रदेश सरकार द्वारा गठित मिशन हरियाणा-2047 उच्च स्तरीय टास्क फोर्स को राज्य के सकल घरेलू उत्पाद (GSDP) को तेज गति से बढ़ाने और युवाओं के लिए रोजगार के अवसर सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी दी गई है।

शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि और तकनीक पर विशेष फोकस

विकास के इस रोडमैप में शिक्षा सुधार, खेती-किसानी, स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार और तेज आर्थिक विकास को प्राथमिकता दी गई है। भविष्य की चुनौतियों से निपटने के लिए नवगठित डिपार्टमेंट ऑफ फ्यूचर की अहम भूमिका होगी, जो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), क्वांटम कंप्यूटिंग और रोबोटिक्स जैसी उभरती तकनीकों के जरिए विकास की नई संभावनाएं तलाशेगा।

AI मिशन और स्टार्टअप्स को बढ़ावा

विश्व बैंक की सहायता से हरियाणा AI मिशन तैयार किया जा रहा है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के अनुसार, हरियाणा में औद्योगिक-अनुकूल राज्य बनने की अपार संभावनाएं हैं और प्रदेश ने सतत विकास लक्ष्यों (SDG) की दिशा में उल्लेखनीय प्रगति की है।

विजन डॉक्यूमेंट में युवाओं को स्टार्टअप्स के लिए प्रोत्साहित करने हेतु इंटर्नशिप, मेंटरशिप और सस्ता इंफ्रास्ट्रक्चर उपलब्ध कराने की योजना शामिल है। इसके लिए हरियाणा वेंचर कैपिटल फंड और निजी निवेशकों के सहयोग से हजारों करोड़ रुपये का फंड ऑफ फंड्स गठित करने का प्रस्ताव है।

रोजगार और नवाचार को मिलेगा बढ़ावा

इस पहल से हरियाणा को नवाचार और उद्यमिता के प्रमुख केंद्र के रूप में स्थापित करने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है, जिससे युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे और प्रदेश आर्थिक रूप से नई ऊंचाइयों को छुएगा।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चिप्स के पैकेट में कीड़े मिलने से मचा हड़कंप, खाद्य सुरक्षा विभाग जांच में जुटा

हमीरपुर- :हमीरपुर जिले के उपमंडल नादौन में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक सीलबंद चिप्स के पैकेट के अंदर कीड़े पाए गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग तुरंत हरकत में आ गया है और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच प्रक्रिया शुरू करने...

अब आप पैराशूटी नेताओं के सहारे नहीं लड़ेगी चुनाव,पार्टी विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ता उतरेंगे मैदान में 

मंडी, धर्मवीर-:पिछले विधानसभा चुनावों से सबक लेते हुए आम आदमी पार्टी ने 2027 के विधानसभा चुनावों में पैराशूटी नेताओं की जगह पार्टी की विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ताओं को चुनावी मैदान मे उतारने का फैसला लिया है । मंडी में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान आप प्रदेश सह प्रभारी सुरेंद्र पंडित ने बताया कि इन दिनों...

रावी नदी का कटाव बढ़ा, बड़ा भंगाल गांव और हेलीपैड पर संकट गहराया

कांगड़ा-जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल में रावी नदी का बढ़ता कटाव अब गंभीर चिंता का विषय बनता जा रहा है। गांव के साथ-साथ हेलीपैड पर भी खतरा मंडराने लगा है, लेकिन अब तक किसी ठोस बचाव कार्य की शुरुआत नहीं हो पाई है। स्थानीय ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि बरसात से...

कुल्लू में कूड़ा डंपिंग साइट को लेकर बढ़ा विरोध, समाधान न हुआ तो चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

कुल्लू,17 अप्रैल -:नगर परिषद कुल्लू के वार्ड नंबर 3 में स्थित कूड़ा डंपिंग साइट को हटाने की मांग अब तेज हो गई है। स्थानीय निवासियों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा से मिला और समस्या के जल्द समाधान की मांग रखी। लोगों का कहना है कि शहर के बीचों-बीच, सरवरी नदी के पास बनाई...

20 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम रहेगा खराब, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना

शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में अप्रैल का आधा महीना बीत जाने के बावजूद मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 17 से 19 अप्रैल के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.