धर्मशाला | धर्मशाला में बीते चार दिनों से पड़ रही कड़ी ठंड के बाद सोमवार को मौसम ने राहत दी और लोगों को हल्की गर्मी का एहसास हुआ। मैदानी इलाकों, विशेषकर पोंग डैम के आसपास के क्षेत्रों में सुबह के समय कोहरा देखा गया, जिससे वाहन चालकों को सफर में दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
मौसम विभाग के अनुसार, आज पहाड़ी क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी और मैदानी इलाकों में हल्की बारिश की संभावना है। वहीं, बीते रविवार को धर्मशाला के कुछ क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी दर्ज की गई थी।
इस बदलाव से लोगों को सर्दी से राहत मिली है, लेकिन कोहरे और बर्फबारी के चलते वाहन संचालन में सावधानी बरतने की सलाह मौसम विभाग ने जारी की है।