Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

अमित शाह का पंचकूला दौरा कल :  सुरक्षा कड़ी, कई रूट्स रहेंगे बंद

पंचकूला | केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के 24 दिसंबर को प्रस्तावित पंचकूला दौरे को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस ने व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं। गृहमंत्री शहर में कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे, जिसके चलते पूरे दिन यातायात व्यवस्था में बदलाव रहेगा और कई प्रमुख मार्गों को अस्थायी रूप से बंद रखा जाएगा।

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस को हाई अलर्ट पर रखा गया है। शहर में कुल 2750 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। इसके साथ ही एसपी और डीसीपी रैंक के 10 वरिष्ठ अधिकारी, 4 अतिरिक्त एसपी, 41 डीएसपी/एसीपी और 90 इंस्पेक्टर सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी करेंगे। डीसीपी सृष्टि गुप्ता को पूरे दौरे की ओवरऑल इंचार्ज नियुक्त किया गया है। पंचकूला पुलिस के अलावा प्रदेश के अन्य जिलों और रेंज से भी अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया है।

गृहमंत्री के दौरे को लेकर केंद्रीय जांच एजेंसियां भी सक्रिय रहेंगी। सोमवार शाम पुलिस लाइन स्थित जीओ मैस में पुलिस कमिश्नर शिबास कविराज की अध्यक्षता में उच्च स्तरीय सुरक्षा समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में वीवीआईपी मूवमेंट, रूट प्लान, पार्किंग व्यवस्था, ट्रैफिक कंट्रोल, भीड़ प्रबंधन और आपातकालीन स्थितियों से निपटने की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई।

जिले के सभी प्रवेश मार्गों पर कड़ी नाकेबंदी की जाएगी। बाहरी वाहनों की सघन जांच के बाद ही शहर में प्रवेश दिया जाएगा। कंट्रोल रूम से सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से लगातार निगरानी की जाएगी। किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या वाहन की सूचना मिलते ही तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा फायर ब्रिगेड और स्वास्थ्य विभाग को भी अलर्ट मोड पर रखा गया है।

अपने दौरे के दौरान अमित शाह सेक्टर-5 स्थित इंद्रधनुष ऑडिटोरियम में वीर बाल दिवस के अवसर पर आयोजित ‘साहिबजादों को नमन’ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे और वहां लगी प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद वे सेक्टर-3 स्थित ताऊ देवी लाल खेल स्टेडियम में पुलिस पासिंग आउट परेड की सलामी लेंगे।

इसके अलावा गृहमंत्री एमडीसी सेक्टर-1 स्थित अटल पार्क में पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। पंचकमल में अटल बिहारी वाजपेयी के जीवन पर आधारित प्रदर्शनी का अवलोकन करने के साथ-साथ मेगा रक्तदान शिविर का उद्घाटन करेंगे। अंत में इंद्रधनुष ऑडिटोरियम में आयोजित मेगा कोऑपरेटिव कॉन्फ्रेंस में भी वे मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेंगे।

प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे ट्रैफिक एडवाइजरी का पालन करें, निर्धारित रूट्स का उपयोग करें और सुरक्षा व्यवस्था में सहयोग दें ताकि कार्यक्रम शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

धूमधाम से शुरू हुआ चिंतपूर्णी श्रावण अष्टमी मेला, तड़के 3 बजे खुले मंदिर के कपाट

चिंतपूर्णी (ऊना),विकास -; प्रसिद्ध शक्तिपीठ माता चिंतपूर्णी के दरबार में वार्षिक श्रावण अष्टमी मेले का भव्य शुभारंभ हो गया। मेले के पहले ही दिन हजारों श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने से पूरा चिंतपूर्णी क्षेत्र भक्तिमय नजर आया। मंदिर परिसर और आसपास के इलाकों में लगातार ‘जय माता दी’ के जयकारे गूंजते रहे।श्रद्धालुओं की भारी संख्या...

फेसबुक-इंस्टाग्राम को 72 घंटों में हटानी होगी खैहरा की एआइ से बनी आपत्तिजनक वीडियो 

Summer express/मोनिका रावत,चंडीगढ़ -:पंजाब में भुलत्थ(कपूरथला) से कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैहरा को चंडीगढ़ जिला अदालत से बड़ी राहत मिली है। अदालत ने उनकी याचिका पर अंतरिम आदेश जारी करते हुए फेसबुक-इंस्टाग्राम को 72 घंटों में खैहरा की एआइ से बनी आपत्तिजनक वीडियो हटवाने के निर्देश दिए हैं।  खैहरा ने पिछले हफ्ते फेसबुक-इंस्टाग्राम चलाने वाली...

कुरुक्षेत्र में कांग्रेस का ओबीसी कार्यकर्ता सम्मेलन, भाजपा पर साधा निशाना

Summer express /कुरुक्षेत्र,गुरदीप सिंह गुजराल -:धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में कांग्रेस की ओर से जिला स्तरीय ओबीसी कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में आदमपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक चंद्रप्रकाश, विधायक अशोक अरोड़ा तथा कांग्रेस के पूर्व विधायक एवं जिला अध्यक्ष मेवा सिंह सहित पार्टी के बड़ी संख्या में ओबीसी कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।सम्मेलन के दौरान कांग्रेस...

बसताड़ा हाईवे पर 30 लाख की लूट, पिस्टल के बल पर नकदी से भरा बैग छीना

Summer express/राकेश कुमार शर्मा, करनाल-:करनाल के बसताड़ा के पास जीटी रोड पर बुधवार रात करीब साढ़े 9 बजे 30 लाख रुपये की लूट की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। आरोप है कि बिना नंबर की काले रंग की स्कॉर्पियो में सवार 5 से 6 बदमाशों ने कार सवार लोगों को पिस्टल के बल पर रोक...

19 साल में 191 देशों की साइकिल यात्रा,अब भारत भ्रमण पर सोमेन देबनाथ

Summer express/धर्मशाला, राहुल-: पश्चिम बंगाल के सुंदरबन निवासी साइकिल यात्री सोमेन देबनाथ इन दिनों भारत भ्रमण पर हैं। 19 वर्षों में साइकिल से 191 देशों की यात्रा पूरी करने के बाद अब वह देश के 28 राज्यों और पांच केंद्र शासित प्रदेशों का सफर कर रहे हैं। उनकी वर्तमान यात्रा का उद्देश्य भारत की एकता,...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.